Skip to main content

Posts

व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति जब किसी देश की यात्रा पर जाते हैं तो वहां के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को फॉलो किया जाता है

व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि उसका ट्विटर हैंडल आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेशयात्रा के दौरान थोड़े समय के लिए मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर को फॉलो करता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यात्रा के समर्थन में अधिकारियों के संदेशों को रीट्वीट किया जा सके। व्हाइट हाउस ने बताया कि फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर को फॉलो करना शुरू किया था। इसके साथ ही अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो करना शुरू किया था। इस हफ्ते व्हाइट हाउस ने सभी छह ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। विदेश मंत्रालय को संज्ञान लेना चाहिए: राहुल गांधी व्हाइट हाउस ने हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का ट्विटर हैंडल अनफॉलो किया है। इस परकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इससे बड़ी निराशा हुई है। विदेश मंत्रालय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। अब व्हाइट हाउस सिर्फ 13 अकाउंट फॉलो कर...

सदाबहार चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर का निधन, राहुल गांधी ने लिखा- भारतीय सिनेमा के लिए ये भयानक सप्ताह

वेटरन अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। महानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह करीब 9:30 बजे इस बारे में ट्विटर पर बताया। उन्होंने लिखा, 'वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। अभी-अभी निधन हुआ।' बता दें कि बुधवार देर रात ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया गया था। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था, 'वो अस्पताल में है। वो कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।' उनके निधन पर फिल्म जगत के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने भी दुख जताया है। इरफान खान के निधन के अगले दिन ऋषि कपूर के अवसान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय सिनेमा के लिए डरावना बताया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए ये एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता, जिनके प्रशंसक अलग-अलग पीढ़ियों के हैं। वे बहुत याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।' This is a terrible week...

86 नए पॉजिटिव केस मिले, कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर दाह संस्कार किया, ताकि राख तो नसीब हो

राजस्थान में गुरुवार को 86 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें जोधपुर में 59, जयपुर में 14, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, टोंक और कोटा में 2-2, धौलपुर और अलवर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2524 पहुंच गया। इसके साथ जयपुर में एक मौत भी सामने आई। जयपुर में चांदी की टकसाल के पास रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग की हुई। वहीं इससे पहले देररात भी मौत के 4 मामले सामने आए थे। जिसमेंतीन महिलाएं और एकपुरुष शामिल थे। कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर अंतिम यात्रा निकाली, दाह संस्कार भी किया, ताकि राख तो नसीब हो कोरोना के कहर के बीच एक झकझोर देने वाला मामला बुधवार को डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में सामने आया। 15 साल से कुवैत में व्यवसाय कर रहे होटल व्यापारी 56 वर्षीय दिलीप कलाल की कुवैत में माैत हाे गई। दो दिन रिपोर्ट के इंतजार के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर उनका शव कुवैत में ही दफनाया गया। सीमलवाड़ा निवासी दिलीप पुत्र पद्मजी कलाल को तेज बुखार आने पर कुवैत के अमीरी अस्पताल में भर्ती कराया था। 15-20 दिन से उनका इलाज चल रहा था। इधर, मृत...

कैंसर पीड़ित 67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन, कल मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था; अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- वे चले गए!

मशहूरअभिनेता ऋषि कपूर (67) को गुरुवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की पुष्टि ट्वीट करके की है। ऋषि लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया लेकिन तीन बजे 3 रिस्पांड करना बंद कर दिया था और उन्हें 5:20 पर मृत घोषित कर दिया गया।ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away .. I am destroyed ! — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020 महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल पास जारी किया था पिछले गुरुवार से उनकी सेहत खराब बताई गई थी। उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टम...

सेंसेक्स 661 अंक और निफ्टी 200 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए: अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 532 अंक की बढ़त रही

सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 661.03 अंक ऊपर और निफ्टी 200.15 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 196.52 अंक ऊपर और निफ्टी 27.70 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार एक समय 750 अंक से ऊपर जाने में कामयाब रहा था, लेकिन बाद में ये 605 अंक पर रुक गया। सेंसेक्स 605.64 अंक ऊपर 32,720.16 पर और निफ्टी 172.45 पॉइंट ऊपर 9,553.35 पर बंद हुए। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बता दें कि 1 मई कोमहाराष्ट्र दिवस के कारण भारतीयशेयर बाजारोंमें अवकाश रहेगा। दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद बुधवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 532.31 अंक ऊपर 24,633.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.57 फीसदी बढ़त के साथ 306.98 अंक ऊपर 8,914.71 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.66 फीसदी बढ़त के साथ 76.12 पॉइंट ऊपर 2,939.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 31.27 पॉइंट ऊपर 2,853.7...

अब तक 2134 लोग संक्रमित: आगरा में आज 22 मामले सामने आए, कानपुर पथराव मामले में 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी के 60 जिलों से अभी तक कुल 2134 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें 1105 केस तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 510 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घण्टों में विभिन्न जनपदों से 48 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 39 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में अभी भी कोरोना के 1585 एक्टिव केस हैं, आज पूरे प्रदेश में 81 नए केस सामने आए हैं। इस बीच आगरा में एक बार फिर गुरुवार सुबह एक साथ 22 मामले सामने आने से यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 455 तक पहुंच गई है। कानुपर में बुधवार देर शाम हुए पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों कोगिरफ्तार किया है। कानपुर: जिले के बजरिया थाने के गुलाब घोसी मस्जिद इलाके में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों को लेने गये पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तारकिया गया है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम अनिल कुमार ने बताया क...