Skip to main content

अब तक 30.64 लाख संक्रमित और 2.11 लाख मौतें: केवल अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा मरीज, यहां 24 घंटे में 1303 लोगों ने दम तोड़ा

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 30 लाख 64 हजार 225 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 11 हजार 537 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 22 हजार 387 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1303 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 56 हजार 797 हो गया है। वहीं, देश में 10 लाख से ज्यादा मरीज गए हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,10,356 56,797 1,38,990
स्पेन 2,29,422 23,521 1,20,832
इटली 1,99,414 26,977 66,624
फ्रांस 1,65,842 23,239 45,513
जर्मनी 1,58,142 6,126 1,14,500
ब्रिटेन 1,57,149 21,092 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1,12,261 2,900 33,791
ईरान 91,472 5,806 70,933
चीन 82,836 4,633 77,555
रूस 87,147 747 7,346

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने के ट्रम्प के फैसले की जांच
अमेरिकी कांग्रेस की समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग रोकने के फैसले की जांच शुरू कर दी है। अमेरिका के विदेश मामलों की कांग्रेस समिति के अध्यक्ष इलियॉट ऐंजल ने विदेश मंत्रालय से इस फैसले के संबंध में जरूरी सूचना और दस्तावेज चार मई तक समिति के सामने पेश करने की मांग की। ऐंजल ने सोमवार को विदेश मंत्रालय को लिखे अपने पत्र में कहा- महामारी के प्रकोप के बीच ट्रम्प का डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का फैसला बदले की कार्रवाई जैसा है। इसके कारण लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। डब्ल्यूएचओ की कुछ गलतियां रही हैं, लेकिन संगठन ने कोरोना को लेकर दुनिया के कई देशों की सरकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

व्हाइट हाउस में कोरोना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प।

इटली: 26 हजार 977 मौतें
इटली में मरने वालों की संख्या 26 हजार 977 हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 99 हजार 414 पहुंच गई है। दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि 24 घंटे में 333 लोगों ने दम तोड़ा है। सोमवार को संक्रमण के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। यहां का लोम्बार्डी प्रांत ज्यादा प्रभावित है। सरकार चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे कोरोना पर मीडिया को संबोधित करते हुए। सरकार यहां 4 मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

फ्रांस: 23 हजार से ज्यादा मौत
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मरने वालों की संख्या 23 हजार 293 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 437 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3764 नए मामले सामने आए। यहां अब एक लाख 62 हजार 220 संक्रमित हो गए हैं। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले दो सप्ताह से मरने वालों की संख्या और नए मामलों में कमी आई है। फ्रांस में 17 मार्च से लॉकडाउन लागू है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलीप मंगलवार को संसद में लॉकडाउन से बाहर निकलने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

यह तस्वीर फ्रांस की राजधानी पेरिस की है। देश में संक्रमण के नए मामलों और मौतों में कमी आ रही है।

इजरायल: तीन मई से स्कूलखुलेंगे
इजरायल सरकार नेतीन मई से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला कियाहै।पहले चरण में किंडरगार्डन और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूली कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। कक्षाएं छोटे-छोटे समूहों में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान साफ-सफाई के अलावा बच्चों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान देश में संक्रमण के 112 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हजार 555 हो गई है। इजरायल में इस महामारी से अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश मेंठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को कुल 469 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 7200 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील: 66 हजार से ज्यादा संक्रमित

लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक देश में संक्रमण के अब तक 66 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 4613 नए केस सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हजार 501 हो गई है। यहां एक दिन में 338 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 4543 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की है। मास्क पहनकर दो यात्री सड़क से गुजर रहे हैं। न्यूयॉर्क शहर में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xb5vGG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9