देश में 51 दिन बाद मंगलवार से पैसेंजर ट्रेन फिर दौड़ेंगी। लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से ट्रेनें बंद थीं। रेलवे अब दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेन चलाईं जाएंगी। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। रेलवे ने सोमवार देर रात बताया कि इन ट्रेनों के लिए रात 9:15 बजे तक 30 हजार पीएनआर नंबर जनरेट हुए। इनके जरिए 54 हजार यात्रियों को रिजर्वेशन दिया गया। 15 रूट की ट्रेनों के लिए सोमवार शाम 6 बजे से बुकिंग शुरू हुई थी। दरअसल, पहले यह बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, मगर लोड बढ़ने से आईआरसीटीसी की साइट ही क्रैश हो गई। इस वजह से 2 घंटे की देरी से बुकिंग शुरू हुई। इस रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे 15 रूटों पर मंगलवार से ट्रेनें शुरू कर रहा रूट कब चलेगी कहां-कहां रुकेगी हावड़ा से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:05 बजे असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उ...
Comments
Post a Comment