Skip to main content

रिकवरी रेट बढ़ा, मृत्यु दर घटी, वेंटिलेटर भी 90% खाली, क्वारैंटाइन से घर पहुंचे 1401

(संजय गुप्ता )शहर में मंगलवार को 94 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दोकी मौत हो गई। मृतकों में एमजी रोड निवासी राधेश्याम और अनूप नगर निवासी अब्दुल मंसूरी शामिल हैं। वहीं, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से 48 कोरोना संक्रमितों को जबकि दो को चोइथराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह 1 दिन में डिस्चार्ज होने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। डिस्चार्ज हुए मरीजों में 7 साल की बच्ची जेबा चोटानी से लेकर 65 साल की बुजुर्ग बिल्किस बी भी शामिल हैं। सभी मरीजों का फूल हार से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मौजूद मंत्री तुलसी सिलावट ने सब को बधाई देते हुए ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान देने की भी अपील की है।अच्छी खबर ये है कि शहर में मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ा है और मृत्यु दर घटी है। इसका असर यह हुआ कि अस्पतालों में 90%वेंटिलेटर खाली पड़े हैं। क्वारैंटाइन केंद्र के प्रभारी और आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि पीक समय हमारे 46 क्वारैंटाइन केंद्रों में2471 तक लोग पहुंच गए थे, लेकिन इसमें से 1401 घर चले गए हैं, वहीं पॉजिटिव रिपोर्ट आने के चलते 402 अस्पताल शिफ्ट हुए। अब केंद्रों में केवल 668 लोग ही हैं।

ठीक हुए मरीज

  • इंदौर, 14 अप्रैल 6.3%,586 में से 37 डिस्चार्ज
  • इंदौर, 28 अप्रैल 12.90%, 1372 में से 177 डिस्चार्ज
  • भोपाल 30.34%,458 में से 139 डिस्चार्ज
  • मप्र 15.79%, 2387 में से 377 डिस्चार्ज।

मृत्यु होने की दर

  • 14 अप्रैल को मृत्यु दर 6.3%,(586 में से 39 की मौत)
  • 28 अप्रैल मृत्यु दर 4.59%,(1372 में से 63 की मौत)
  • गंभीर मरीज- अभी भर्ती 1089 मरीज में से 43 की हालत गंभीर है, यानी 3.9 फीसदी गंभीर है।

आईसीयू, वेंटिलेटर की स्थिति

  • 77 वेंटिलेटर शहर में,9 का उपयोग, 91% खाली।
  • 113 बायपैप, 38 खाली
  • 309 आईसीयू बैड 94 खाली, करीब 30 फीसदी खाली है।
  • 1895 आईसोलेशन बैड 858 यानी आधे से ज्यादा खाली है।

क्वारैंटाइन हाउस से निकले लोग

  • पीक समय हमारे 46 क्वारैंटाइन केंद्रों में2471 तक लोग पहुंच गए थे, लेकिन इनमें से 1401 घर चले गए हैं।
  • दो दिनों मेंनए सैंपल में पॉजिटिव आने की दर 10 से 11 फीसदी है, वहीं पुराने सैंपल जो 12 से 22 अप्रैल के बीच लिए गए इसमें 20 से 24 फीसदी तक पॉजिटिव आए हैं।

सात साल की जेबा और एक साथ स्वस्थ होकर घर गए लोगों की सबसे बड़ी तादाद

इंडेक्स अस्पताल से 48 व चौइथराम से कोरोना के 2 मरीज स्वस्थ होकर लौटे। माता-पिता के साथ इंडेक्स में भर्ती रही 7 साल की जेबा चोटानी भी इनमें थीं। उसने कहा-छोटे जुड़वा भाइयों की बहुत याद आती थी। खिला तो नहीं पाऊंगी पर आज कम से कम उनको ठीक से देख तो लूंगीं। सब घर में संभल कर रहें ताकि यहां न आना पड़े।

अरबिंदो में 3 को प्लाज्मा चढ़ाया, दो की रिपोर्ट निगेटिव

अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में 2 दिन पहले जिन तीन संक्रमित को प्लाज्मा चढ़ाया गया था, मंगलवार को उनमें से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी बीच एक और व्यक्ति के प्लाज्मा डोनेट करने के बाद देर रात चौथे व्यक्ति पर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। डॉ. रवि डोशी के मुताबिक कोरोना संक्रमित पर प्लाज्मा थेरेपी के अंतिम परिणाम आने में अभी समय लगेगा।लेकिन, शुरुआती संकेत आशा जनक रहे हैं।

प्लाज्मा देने के बाद आरामदायक स्थिति में मरीज- डॉ. डोशी

डॉ. रवि डोशी के मुताबिक तीनों पहले के मुकाबलेतुलनात्मक रूप से आरामदायकस्थिति में है। पहले के मुकाबले कम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में आईडीए इंजीनियर कपिल भल्ला और अनीश जैन मे संक्रमण निगेटिव आया है। तीसरे संक्रमित की रिपोर्ट आना बाकी है। अरविंदो के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि तीनों संक्रमितों को प्लाज्मा का दूसरा डोज भी दे दिया गया है। इसी बीच साईं धाम कॉलोनी के करण सिसोदिया के प्लाज्मा देने के बाद मंगलवार देर रात चौथे मरीज पर भी प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से 48 कोरोना संक्रमितों को और दो को चोइथराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W0NseE
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9