Skip to main content

31 हजार 360 केस: एक दिन में रिकॉर्ड 1902 संक्रमित मिले; नगालैंड ने पेट्रोल-डीजल पर कोविड-19 सेस लगाया; ऐसा देश में पहली बार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हजार 360हो गई है। मंगलवार को 1903 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। इनमेंमहाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 728 मरीज मिले। इसके बादगुजरात में 226, मध्यप्रदेश में 222, दिल्ली में 206औरराजस्थान में 102 मरीज बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।इस बीच, नगालैंड सरकार ने पेट्रोल पर 6 रुपए और डीजल पर 5 रुपए कोविड-19 सेस लगाया। ऐसा करने वालायह देश का पहला राज्य है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 23.83%हो गई है। 17 ऐसे जिले हैं जहां पहले केस आए थे, लेकिन पिछले 28 दिनों में यहां कोई मामले सामने नहीं आए। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि आईसीएमआर का कहना है कि कोरोना के लिए कोई थैरेपी नहीं है। ऐसे में प्लाज्मा थैरेपी को इसके लिए इलाज नहीं कहा जा सकता है। आईसीएमआर ने सिर्फ अध्ययन करने के लिए इसे शुरू किया है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
28 अप्रैल 1903
25 अप्रैल 1835
23 अप्रैल 1667
26 अप्रैल 1607
19 अप्रैल 1580

26 राज्यऔर 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमणदेश के 26 राज्यों में फैला है।6 केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं।इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 9318 1388 400

गुजरात

3774 434 181
दिल्ली 3314 1078 54

राजस्थान

2364 770 52
मध्यप्रदेश 2387 373 120
तमिलनाडु 2058 1128 25
उत्तरप्रदेश 2053 462 34
आंध्रप्रदेश 1259 258 31
तेलंगाना 1009 374 25
पश्चिम बंगाल 697 109 20
जम्मू-कश्मीर 565 176 8
कर्नाटक 523 207 20
केरल 486 359 4

पंजाब

342

101

19
हरियाणा 308 224 3
बिहार 366 64 2
ओडिशा 118 38 1

झारखंड

105 19 3
उत्तराखंड 54 34 0
हिमाचल प्रदेश 40 22 2
असम 38 27 1
छत्तीसगढ़ 38 34 0
चंडीगढ़ 56 17 0

अंडमान-निकोबार

33 18 0
लद्दाख 22 16 0
मेघालय 12 0 1

पुडुचेरी

8 4 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2387: यहां मंगलवार को कुल 222 नए मरीज मिले। इनमें इंदौर सेंट्रल जेल के 19 संक्रमित कैदी शामिल हैं। इन्हें अस्थाई जेल में शिफ्ट किया जाएगा। अब तक इंदौर में 1372, भोपाल में 458 और उज्जैन में 123 मरीज मिल चुके हैं।
जबलपुर के एक थाने में खड़े ये वाहन लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से जब्त किए गए हैं। मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 2053:प्रदेश में मंगलवार को 67 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें सबसे ज्यादा 17 मरीज आगरामें मिले। इसके बाद 13 रिपोर्ट वाराणसी में पॉजिटिव आईं। राज्य में आगरा में सबसे ज्यादा 401 संक्रमित हैं। यह बीमारी यहां 75 में से 60 जिलों में फैल चुकी है।
यह तस्वीर प्रयागराज की है। लाइन में लगे ये छात्र अपने घर पहुंचने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। ये लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे थे।

महाराष्ट्र, संक्रमित- 9318:यहां मंगलवार को 728नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हजार 318 तक पहुंच गई है। 5 हजार 982 संक्रमित अकेले मुंबई में हैं। राज्य में इस बीमारी से अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में प्रवासी मजदूर मुफ्त में बांटा जा रहा खाना लेते हुए। लॉकडाउन की वजह से इनका रोजगार छिन गया है। अब ये वॉलंटियर्स की ओर से बांटे जा रहे खाने पर ही गुजारा कर रहे हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 2364:यहां मंगलवारको 102 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।इनमें जयपुर में 26, जोधपुर में 25, कोटा में 24, अजमेर में 11, टोंक में 8, धौलपुर में 4, जबकि बांसवाड़ा, नागौर, सीकर और उदयपुर में 1-1 मरीज मिला है।
जयपुर में एक व्यक्ति अपने डॉगी के साथ घर की खिड़की से सूनी सड़क को देख रहा है। लॉकडाउन को एक महीने से ज्यादा हो गया। अब लोग घरों में रहकर ऊबने लगे हैं।
  • बिहार, संक्रमित- 366:यहां मंगलवार को संक्रमण के 20 नए मामले आए। इनमें से गोपालगंज में 6, कैमूर भबुआ में 4, जेहानाबाद में 3, मुंगेर में 2, जबकि बक्सर, बांका, सीतामढ़ी, शेखपुरा औरअररिया में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में कोरोना केसबसे ज्यादा 92 मरीज मुंगेर में हैं।
पटना में पुलिसवाले दूसरे प्रदेश के लोगों से पूछताछ करते हुए। लॉकडाउन में सड़कों पर पुलिस तैनात है। ऐसे में कुछ लोग रेलवे ट्रैक के रास्ते शहर की सीमा पार कर रहे हैं।
  • दिल्ली, संक्रमित- 3314:यहां मंगलवार को नीति आयोग के एक अफसर समेत 206 पॉजिटिव मिले। इसके बाद दिल्ली स्थितबिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया गया। इस दौरानपूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं, सफदरगंज अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने दम तोड़ दिया। 12 नए जवान संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है।
दिल्ली में एक स्थानीय व्यक्ति ने यमराज का रूप रखकर गले में कोरोनावायरस की माला पहनी है। ये गलियों में घूमकर लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में एक वाहन को कोरोना की शक्ल दी गई है। इसे दिन भर सड़कों पर घुमाया जाता है और प्रचार करके लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक किया जाता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aMYHwX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9