Skip to main content

उत्तराखंड की बड़ी आबादी के घर के चूल्हे में चारधाम यात्रा ईंधन का काम करती है, यह सिर्फ धार्मिक आस्था का ही नहीं बल्कि रोजी-रोटी का भी जरिया है

अरविंद गोस्वामी गौरीकुंड के रहने वाले हैं। ये वही जगह है जहां से केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू होती है। साल 2013 तक गौरीकुंड के मुख्य बाजार में अरविंद का एक होटल हुआ करता था। ‘गौरी शंकर’ नाम का यह होटल ही उनकी आय का मुख्य स्रोत था जो उस साल आई भीषण आपदा की भेंट चढ़ गया।

अरविंद बताते हैं, ‘वह आपदा हमारा सब कुछ बहा ले गई। मेरा 22 कमरों का होटल जहां था, अब वहां सिर्फ मलबा बचा। मुआवजे के तौर पर सरकार ने सिर्फ 3 लाख रुपए दिए, जिसमें होटल तो क्या दो कमरे भी नहीं बन सकते थे। उस नुकसान से अभी हम उभर भी नहीं सके थे कि ये कोरोना की महामारी ने फिर से कमर तोड़ दी है।’

अरविंद गोस्वामी की यह आपबीती केदार घाटी के हजारों अन्य व्यापारियों की भी कहानी कहती है। 2013 की आपदा में यहां के अधिकांश व्यापारियों की दुकानें, होटल, ढाबे आदि मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप ने लील लिए थे। इस क्षेत्र के तमाम व्यापारी केदारनाथ यात्रा पर ही निर्भर हैं। लेकिन आपदा के दो-तीन साल बाद तक भी यात्रा बहुत हद तक प्रभावित रही लिहाजा इन व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई भी समय रहते संभव नहीं हुई।

अरविंद बताते हैं, ‘साल 2016 और उसके बाद यात्रा ने कुछ रफ्तार पकड़ी तो हम सबने हिम्मत जुटाकर दोबारा काम-धंधा जमाने के प्रयास शुरू किए। बैंक से कर्ज लिया और होटल-दुकानें दोबारा बनानी शुरू की। मैंने भी 11 लाख का लोन लेकर पिछले साल कुछ कमरे बनवाए ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किराए पर चढ़ा सकूं। लेकिन इस साल कोरोना की महामारी आ गई और यात्रा फिर से चौपट हो गई है। अब अगर सरकार कोई मदद नहीं करती है तो हम इस कर्ज की किस्त भी कैसे चुका पाएंगे?’

अरविंद गोस्वामी उत्तराखंड की उस बड़ी आबादी का हिस्सा हैं जिनके घर के चूल्हे में चारधाम यात्रा सीधे-सीधे ईंधन का काम करती है। यात्रा अच्छी हुई और यात्रियों की संख्या ज्यादा रही तो इस आबादी की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और यात्रा मंद हुई तो इनकी आर्थिक स्थिति डगमगाने लगती है। यही डगमगाहट इस साल भी कोरोना की महामारी ने इन लाखों लोगों के जीवन में पैदा कर दी है।

सिर्फ होटल और दुकान चलाने वाले व्यापारी ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के लाखों अन्य लोग भी चारधाम यात्रा पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निर्भर रहते हैं। यात्रा शुरू होती है और मंदिर के कपाट खुलते हैं तो पंडे-पुरोहितों का बड़ा वर्ग बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचता है जिनका परंपरागत काम यहां आने वाले यात्रियों की पूजा करवाना है। देवप्रयाग निवासी तुंगनाथ कोटियाल बताते हैं, ‘सिर्फ देवप्रयाग के ही करीब दो हजार परिवार बद्रीनाथ में पंडागिरी करते हैं और इनकी आय का एकमात्र स्रोत यही है। यात्रा के समय ही जो कमाई इन लोगों की होती है, उसी से साल भर का खर्च चलता है।’

हर साल अक्टूबर-नवंबर में केदारनाथ के पट 6 महीने के लिए बंद हो जाते हैं। अप्रैल-मई में अक्षय तृतीया के आसपास इन्हें खोला जाता है।

पंडों की तरह ही कई अन्य लोग भी हैं जिनके लिए सिर्फ छह महीने की यह यात्रा ही आय का मुख्य साधन होती है। इसमें चारधाम यात्रा पर चलने वाली टैक्सी भी शामिल हैं, घोड़ा-खच्चर चलाने वाले वे तमाम लोग भी जो प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अपने जानवर लेकर यहाँ पहुंचते हैं, वे सफाईकर्मी भी जो मैदानी इलाकों से छह महीने के लिए आते हैं और यात्रियों को अपने कंधे पर लादने वाले वे लोग भी जो अधिकांश नेपाल से यहां पहुंचते हैं।

इनके अलावा बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो प्रत्यक्ष नहीं परोक्ष रूप से यात्रा पर निर्भर रहते हैं। जोशीमठ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अतुल सती बताते हैं, ‘यात्री कम होते हैं तो सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं बल्कि किसानों का भी नुकसान होता है। हमने भी 2013 की आपदा के बाद ही इस पहलू पर ध्यान दिया। उस वक्त देखा गया कि यात्रा कमजोर रही तो गांवों में होने वाले राजमा, सेब, खुमानी जैसी तमाम चीजों के दाम बहुत कम मिले।’

ऐसा ही प्रभाव पहाड़ के उन तमाम गांव के लोगों पर भी पड़ता है जो मंदिरों में प्रसाद स्वरूप चढ़ने वाली चीजों का उत्पादन करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी बताते हैं, ‘रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने पिछले दो साल से यह व्यवस्था की थी कि गांव में उगने वाली चौलाई के लड्डू बनाए जाएं और इन्हें केदारनाथ मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाए। इससे गांव की सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिला था। इस साल इन तमाम महिलाओं के लिए भी रोजगार का संकट बन पड़ा है।’

उत्तराखंड राज्य को चारधाम यात्रा से 1200 करोड़ से ज्यादा का सालाना कारोबार मिलता है। यह राज्य की आय के मुख्य स्रोतों में से एक है। ऐसे में स्वाभाविक है कि राज्य की जनसंख्या का बहुत बड़ा हिस्सा इस पर निर्भर है। लिहाजा चारधाम यात्रा का प्रभावित होना यहां के लोगों के लिए सिर्फ धार्मिक आस्था का मुद्दा नहीं बल्कि रोजी-रोटी का अहम सवाल भी है। ऐसा सवाल जो आने वाले दिनों में लगातार विकराल होने जा रहा है।

जब केदारनाथ के पट बंद होते हैं तो भगवान को उखीमठ ले जाया जाता है। वहीं ओंकारेश्वर मंदिर में उनकी पूजा होती है। जब पट खुलते हैं तो इसके एक दिन पहले इन्हें पालकी में फिर से केदारनाथ लाया जाता है।

देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच ही केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। आमतौर पर कपाट खुलने वाले दिन जहां केदारनाथ मंदिर में 15 से 20 हजार लोग मौजूद होते हैं वहीं इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या शायद मात्र 15 से 20 लोगों तक ही सीमित कर दी जाए। सिर्फ रावल, पुजारी, धर्माधिकारी और कुछ हकहकूकधारी जैसे वे ही लोग इस दिन शामिल हों जिनकी उपस्थिति पारंपरिक तौर से इस आयोजन में अनिवार्य मानी जाती है।

आम जनता के लिए यात्रा खोली जाएगी या नहीं, इसका फैसला आने वाले दिनों में राज्य सरकार करेगी। लेकिन देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी संभावनाएं बेहद कम ही हैं कि यात्रा बड़े पैमाने पर हो सकेगी। चारधाम यात्रा के लिए मई और जून का महीना सबसे अहम होता है। बरसात शुरू होने से पहले इन्हीं दो महीनों में सबसे ज्यादा यात्री यहां पहुंचते हैं और इसके लिए काफी पहले से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाती हैं। यह बुकिंग इस बार भी काफी पहले हो गई थी लेकिन लॉकडाउन के बाद यह उतनी ही तेजी से कैंसिल भी हो चुकी हैं।

यात्रा के इस तरह रद्द होने का सकारात्मक पहलू भी है जिसकी ओर इशारा करते हुए अतुल सती कहते हैं, ‘पर्यावरण की दृष्टि से बद्रीनाथ-केदारनाथ बहुत संवेदनशील इलाके हैं। इन इलाकों को अगर किसी भी बहाने एक साल आराम करने का मौका मिलता है, यहां का बोझ काम होता है तो यह अच्छी बात है। वरना हम लोगों ने इन जगहों पर मानव हस्तक्षेप की सभी सीमाएं पार कर दी हैं और इसके खतरे हम 2013 में केदारनाथ में देख भी चुके है। जो वर्ग आर्थिक तौर से यात्रा पर निर्भर है उसके लिए अगर सरकार उचित व्यवस्था कर सके और उस वर्ग के सामने खड़ी आर्थिक चुनौती से अगर निपटा जा सके तो बद्रीनाथ-केदारनाथ के लिए पर्यावरण के नजरिए से यह लॉकडाउन सम्भवतः अच्छा है।’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
26 अप्रैल को फूलों से सजी पालकी में भगवान शिव की प्रतिमा उखीमठ से रवाना हो चुकी है। पालकी फाटा और गौरीकुंड होते हुए 28 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेंगी। इसके बाद 29 अप्रैल को मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VHDobB
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के चलते वर्क फ्रॉम होम का आदेश हुआ, तो नासा के वैज्ञानिक 19 हजार करोड़ रुपए का क्यूरोसिटी मार्स रोवर अपने घर से चला रहे

अगर आपको घर से काम करना कठिन लगता है, तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिक आपके लिए मिसाल बन सकते हैं। वे मंगल ग्रह की जानकारी जुटाने वाले 18,750 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत वाले ‘क्यूरोसिटी मार्स रोवर‘ को अपने घर से चला रहे हैं। इससे मार्स रोवर के काम में कोई रुकावट नहीं आई है और वह अब भी मंगल ग्रह से जुड़े आंकड़े और तस्वीरें इकट्‌ठा कर रहा है। हालांकि टीम को थोड़ी मुश्किल हो रही है क्योंकि सभी को एक साथ 15 चैट चैनल्स पर भी नजर रखनी पड़ती है। लेकिन, फिर भी अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए वे घर से ही काम करना पसंद कर रहे हैं। ट्रेंड: वर्क फ्रॉम होम की नौकरी तलाशने वाले60% तक बढ़े जॉब पोर्टल मॉन्स्टरके मुताबिक, वर्क फ्रॉम होम जॉब्स तलाशने वालों की संख्या में पिछले कुछ समय में 60% तक का इजाफा हुआ है। वहीं गूगल ट्रेंड्स भी बताता है कि लॉकडाउन के दौरानवर्क फ्रॉम होम से जुड़ी सर्च में इजाफा हुआ है। जनवरी की तुलना में इसे मार्च में 82% तक ज्यादा सर्च किया गया। रिसर्च फर्म गार्टनर के मुताबिक, दुनिया में 2030 तक घर से काम करना 30% बढ़ जाएगा, क्योंकि जनरेशन-जेड वर्कफोर्स में आ जाएगी। 64% पेश...

अमेरिका में कोरोना के कारण 1.7 करोड़ लोगों के सामने भोजन संकट; 60 हजार एजेंसियां, दो लाख वॉलंटियर्स खाना पहुंचा रहे

अमेरिका कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 13 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। 80 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यहां कोरोना की वजह से दो महीने में करीब 1.7 करोड़ लोगों के सामने खाने का संकट आ गया है। दो महीने में यह संख्या करीब 46% बढ़ी है। जबकि अमेरिका में कोरोना और अन्य कारणों से भूखे रहने वाले लोग साढ़े पांच करोड़ हो चुके हैं। ऐसे में फूड सिक्योरिटी और भुखमरी पर काम करने वाला राष्ट्रीय संगठन फीड अमेरिका लोगों तक खाना पहुंचा रहा है। फीड अमेरिका की सीईओ कैटी फिजगेराल्ड ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लगता है कि हालात हमारे नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी खाद्य सुरक्षा के संकट में पड़ सकता है। स्थिति भयानक हो सकती है। अमेरिका में 3.7 करोड़ लोग खाने के संकट से जूझ रहे थे ऐसे लोगों की तादाद भी बढ़ रही है, जिनके सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। कोरोना से पहले अमेरिका में 3.7 करोड़ लोग इस संकट से जूझ रहे थे। कोरोना, बेरोजगारी की वजह से महज दो महीने में इसमें 1.7 करोड़ लोग और जुड़ गए। यानी अभी करीब साढ़े पांच करोड़ लोग संकट में ह...

92 साल के भवानी शंकर शर्मा ने संक्रमण से ठीक होने पर कहा- कभी नशा नहीं किया, पैदल चलने और मेरी जीवटता ने ही मुझे नई जिंदगी दे दी

ये हैं 92 साल के भवानी शंकर शर्मा। इन्होंने न सिर्फ कोरोना को हराया है बल्कि, जिंदगी जीने की सबसे खूबसूरत तस्वीर भी दिखाई। 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त होकर वे फिलहाल घर में क्वारैंटाइन की गाइडलाइन फॉलो कर रहे हैं। इस उम्र में ऐसा क्या था जो उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को जगाए था? आइए जानते हैं उन्हीं की जुबानी। 'मैं अगर ठीक होकर लौटा हूं तो उसकी वजह सिर्फ मेरा परिवार है। क्योंकि, मेरे सब यार-दोस्त अलविदा कह चुके हैं, इच्छाएं अब उड़ान की रही नहीं। बस, परिवार में खुद को देखना चाहता था। मुझे परिवार में लौटना था। उम्र के हिसाब से तो मुझे ऊपर वाले से कोई शिकायत नहीं। बस एक बार परिवार से मिलना चाहता था...मेरे दोनों बेटे रिटायर्ड डॉक्टर, इंजीनियर हैं। उन्हीं के बीच अंतिम सांस लेने की इच्छा थी।' 'यही प्रार्थना ऊपर वाले से करके सबकुछ उस पर छोड़ दिया। मैं और कर भी क्या सकता था? कोरोना संक्रमण कैसे हुआ इसका तो मेरे पास कोई जवाब नहीं, लेकिन यह जरूर याद है कि 13 से 28 अप्रैल तक एसएमएस स्थित कोरोना इलाज केंद्र में दिन कैसे बीते, पता ही नहीं चला। इलाज के दौरान मैंने खुद को कम...

7 देशों से 8 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी; पहली फ्लाइट दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

कोरोना वायरस की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के मिशन वंदे भारत का आज तीसरा दिन है। आज 7 देशों से 8 फ्लाइट आएंगी। ढाका से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के सबसे पहले दोपहर 3 बजे लैंड होने की उम्मीद है। किस फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले मिशन के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को चार उड़ानों से भारतीयों की वापसी हुई। आज की 8 फ्लाइट कहां-कहां से आएंगी? कहां से आएगी कहां पहुंचेगी पहुंचने का समय ढाका दिल्ली दोपहर 3 बजे कुवैत हैदराबाद शाम 6.30 बजे मस्कट कोच्चि रात 8.50 बजे शारजाह लखनऊ रात 8.50 बजे कुवैत कोच्चि रात 9.15 बजे कुआलालंपुर त्रिची रात 9.40 बजे लंदन मुंबई रात 1.30 बजे दोहा कोच्चि रात 1.40 बजे 8 मई को 5 उड़ानों से लोग भारत लौटे वंदे भारत मिशन के दूसरे दिन यानी 8 मई को पहली फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में सिंगापुर से 234 लोग आए। दूसरी फ्लाइट ढाका से 167 मेडिकल स्टूडेंट को लेकर श्रीनगर आई। तीसरी फ्लाइट रियाद से कोझिकोड पहुंची। इसमें आने वाले लोगों की संख्या पता नहीं चल पाई। बहरीन से कोच...

92 साल के भवानी शंकर शर्मा ने संक्रमण से ठीक होने पर कहा- कभी नशा नहीं किया, पैदल चलने और मेरी जीवटता ने ही मुझे नई जिंदगी दे दी

ये हैं 92 साल के भवानी शंकर शर्मा। इन्होंने न सिर्फ कोरोना को हराया है बल्कि, जिंदगी जीने की सबसे खूबसूरत तस्वीर भी दिखाई। 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त होकर वे फिलहाल घर में क्वारैंटाइन की गाइडलाइन फॉलो कर रहे हैं। इस उम्र में ऐसा क्या था जो उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को जगाए था? आइए जानते हैं उन्हीं की जुबानी। 'मैं अगर ठीक होकर लौटा हूं तो उसकी वजह सिर्फ मेरा परिवार है। क्योंकि, मेरे सब यार-दोस्त अलविदा कह चुके हैं, इच्छाएं अब उड़ान की रही नहीं। बस, परिवार में खुद को देखना चाहता था। मुझे परिवार में लौटना था। उम्र के हिसाब से तो मुझे ऊपर वाले से कोई शिकायत नहीं। बस एक बार परिवार से मिलना चाहता था...मेरे दोनों बेटे रिटायर्ड डॉक्टर, इंजीनियर हैं। उन्हीं के बीच अंतिम सांस लेने की इच्छा थी।' 'यही प्रार्थना ऊपर वाले से करके सबकुछ उस पर छोड़ दिया। मैं और कर भी क्या सकता था? कोरोना संक्रमण कैसे हुआ इसका तो मेरे पास कोई जवाब नहीं, लेकिन यह जरूर याद है कि 13 से 28 अप्रैल तक एसएमएस स्थित कोरोना इलाज केंद्र में दिन कैसे बीते, पता ही नहीं चला। इलाज के दौरान मैंने खुद को कम...

मोदी बोले- 22 साल पहले पोखरण में किया गया परमाणु परीक्षण अभूतपूर्व उपलब्धि थी, आज वैज्ञानिक तकनीक की मदद से कोरोना को हराने में जुटे

आज राष्ट्रीय तकनीक दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1998 में पोखरण में किया गया परमाणु परीक्षण एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी। आज जब देश में कोरोनावायरस का संकट है, तब भी वैज्ञानिक तकनीक की मदद से महामारी को हराने में जुटे हैं। 11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पोखरण में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रीय तकनीक दिवस के मौके पर पूरा देश उन लोगों को सैल्यूट करता है जो तकनीक के दम पर हमारी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लेकर आए। हमें 1998 की पोखरण की वो उपलब्धि याद है। वह भारत के इतिहास का यादगार पल था। उस परीक्षण ने दिखाया कि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व एक बड़ा अंतर ला सकता है।’’ Today, technology is helping many in the efforts to make the world free from COVID-19. I salute all those at the forefront of research and innovation on ways to defeat Coronavirus. May we keep harnessing technology in order to create a healthier and better planet. — Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2020...

कोरोना की उजली तस्वीरः आबाद हो रहे उत्तराखंड के 1700 भूतिया गांव, 2 लाख से ज्यादा लोग लौट रहे हैं

पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है, लेकिन कोरोना उत्तराखंड के लिए एक सकारात्मक खबर लाया है। जिन लोगों ने रोजगार के लिए वर्षों पहले अपने पहाड़ी गांव छोड़ दिए थे, वे अब लौट रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्हें वापस लाने के प्रयास सरकार पिछले 10 साल से कर रही थी, लेकिन सफल नहीं रही थी। 10 सालों में राज्य के पर्वतीय जिलों से 5 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। ग्राम विकास एवं पलायन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 60 हजार लोगों की घर वापसी हो चुकी है। एक सप्ताह में डेढ़ लाख लोग और लौट आएंगे। इनका रजिस्ट्रेशन हो गया है। ये लोग फिर से पलायन न करें, इसके लिए सरकार ने जतन चालू कर दिए हैं। पूर्व सीएस इंदुकुमार पांडेय के नेतृत्व में हाईपावर कमेटी काम कर रही है। पलायन आयोग ने भी इनसे बात कर सरकार को सिफारिशें देना शुरू कर दी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूरी तरह खाली हो चुके 1700 भूतिया गांव में से आधे फिर आबाद हो सकेंगे। दो लाख से ज्यादा लोग तो इस हफ्ते ही वापस आ जाएंगे। भविष्य में लॉकडाउन खुलते ही करीब इतने ही लोग और वापस आ सकते हैं। उत्तरकाशी के डीएम आशीष सिंह कहते हैं कि जिले में लौटे 5 हजार लोगों म...

3 हजार रुपए की साइकिल 6 हजार में खरीदी, फिर महाराष्ट्र से 1200 किमी सफर पर निकले मजदूर

महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में मजदूर पैदल, साइकिल, ट्रक या जो कुछ मिला उसी से घर वापसी के लिए निकल पड़े हैं। ऐसे ही सातारा की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर साइकिल लेकर 1,200 किमी के सफर पर निकले हैं। ये मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पांडेन बरौली गांव जा रहे हैं। लॉकडाउन से कंपनी बंद हुई और फिर पगार। पैसे-सामान सब खत्म हो गया। संकट बढ़ा, तो गांव लौटने का फैसला किया। ट्रेन होती तो 350 रुपए में घर पहुंच जाते मजदूरों में से एक शिवकुमार ने बताया, “350 रुपए में रेलवे से गांव तक पहुंच जाते हैं।लेकिन अब प्रत्येक ने साढ़े तीन हजार रुपए खर्च किए हैं। प्रशासन ने कोई मदद नहीं की, तब टेम्पो में जाने की कोशिश की। गाड़ीवालों ने एक से डेढ़ लाख रुपए मांगे। ऐसे में साइकिल दुकानदार से गुजारिश की।तो उसने तीन हजार की साइकिल छह हजार रुपए में बेची। इसके लिए परिवार से पैसे मंगाए और सफर शुरू किया। जेब में पैसे नहीं है। किसी ने खिला दिया तो ठीक, वरना ऐसे ही चल पड़ते हैं। अब गांव में ही खेती-किसानी करेंगे, कहीं नहीं जाएंगे।” आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें तीन हजार की सा...

आईएनएस जलाश्व मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर रवाना, इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भीं; कल तक कोच्चि पहुंचने की संभावना

कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में फंसे भारतीयों को हवाई और समुद्र मार्ग से घर लाया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 'वंदे भारत मिशन'और 'ऑपरेशन समुद्र सेतु'शुरू किया है। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत सबसे पहले मालदीव से भारतीयों को लाया जा रहा है। माले से 698 भारतीयों को लेकर आईएनएस जलाश्व रवाना हो चुका है। इसके 10 मई को कोच्चि पहुंचने की संभावना है। आईएनएस जलाश्व के जरिए मालदीव से 595 पुरुष और 103 महिलाएं लौट रहे हैं। इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भी हैं। नौसेना करीब 2000 लोगों को वापस लाने के लिए आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर के जरिए ऑपरेशन चला रही है। दोनों युद्धपोत केरल के कोच्चि और तमिलनाडु के तूतीकोरिन से दो-दो बार माले जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि मालदीव से4500 लोगों ने भारत लौटने की इच्छा जताई है। मालदीव में करीब 27 हजार भारतीय रहते हैं। आईएनएस मगर रविवार को माले से निकलेगा मालदीवमें भारत के उच्चायुक्त संजय सुधीर ने बताया कि आईएनएस मगर रविवार को 200 भारतीय को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन जाएगा। फिर अगले हफ्ते माले फिर आएगा।सुधीर ने बताया कि आईएनएस जलाश्व गुरुवार ...

मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ 5वीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे, केंद्र ने राज्यों से कहा- अब आर्थिक गतिविधियों को गति दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभीमुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बात रखने का मौका मिलेगा। लॉकडाउन का तीसरा फेज 17 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मोदी मुख्यमंत्रियों से कोरोना से निपटने की रणनीति, लॉकडाउन की बंदिशें कम करने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सुझाव मांग सकते हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार का फोकस अब इकोनॉमी को गति देने के लिए राज्यों में कामकाज शुरू कराने पर है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार कोराज्यों केचीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव) और हेल्थ सेक्रेटरी (स्वास्थ्य सचिव) से बात की थी।गौबा ने कहा कि अब राज्य सरकारों को आर्थिक गतिविधियां चालू करने पर जोर देना चाहिए। सरकार प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। सभी राज्य इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की लौटने में मदद करें। कई राज्यों ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन पर सवाल उठाए सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ चर्चा में कई राज्यों ने रेज, ग्रीन और ऑरेंज जोन में ब...