Skip to main content

33 नए पॉजिटिव, 26 साल की गर्भवती की मौत; बेटे को क्वारैंटाइन करने के लिए घर से 3 किमी. दूर 4 दिन में तैयार किया कमरा

राजस्थान में शुक्रवार को संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए। जिसमें अजमेर में 11, कोटा औऱ चित्तौड़गढ़ में 7-7, जयपुर में 6, जोधपुर औऱ राजसमंद में 1-1 केस पॉजिटिव मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2617 पहुंच गया। जिसके साथ तीन मौते भी हुईं। जिसमें जयपुर में 2 और नागौर में 1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मौतों की संख्या 61 पहुंच गई।

तीन की मौत

दिन की पहली मौत नागौर के बासोनी की 26 साल की महिला की हुई। जो गर्भवती थी। 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी। दूसरी मौत जयपुर के शास्त्री नगर में 32 साल के पुरुष की हुई। जिन्हे 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं तीसरी मौत जयपुर के खजाने वालों के रस्ते में 62 साल के पुरुष की हुई। जिन्हे 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कोटा से गांव लौटे बेटे को क्वारैंटाइन करने 4 दिन में तैयार किया कमरा
बाड़मेर जिले के लीलसर के शेरपुरा गांव निवासी जगदीश सऊ ने सोशल डिस्टेंस का उदाहरण पेश करते हुए कोटा से आए अपने पुत्र को घर से तीन किमी. दूर क्वारैंटाइन किया है। जगदीश का पुत्र मुकेश सऊ कोटा में अध्ययनरत है, लॉकडाउन में जब विद्यार्थियों को कोटा से बाड़मेर लाया गया तो मुकेश भी उनके साथ घर आ गया। जैसे ही उसके आने की खबर घरवालों को मिली तो पिता जगदीश व चाचा गणपत ने घर से तीन किमी. दूर गांव में कही मुकेश रहने की व्यवस्था की। पिछले पांच दिनों से मुकेश वहां पर आइसोलेशन में है।


जयपुर-जोधपुर जैसी सैंपलिंग 8 नए हॉट स्पॉट में भी होगी... तभी टूटेगी कोरोनाचेन
कोरोना की कड़ी तोड़ने का सबसे कारगर तरीका है- सैंपलिंग। अच्छी बात ये है कि राजस्थान सैंपलिंग के मामले में देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1 लाख 4 हजार जांचें हो चुकी हैं। अकेले जयपुर में 21 हजार से ज्यादा जांचें हो चुकी हैं। जोधपुर में यह आंकड़ा 19 हजार तक पहुंच चुका है। यहां 17 हजार सैंपल तो मात्र पिछले 15 दिन में ही लिए गए हैं। भीलवाड़ा में भी नौ हजार का आंकड़ा पार हो चुका है। मगर अब 8 नए हॉट स्पॉट (पाली, नागौर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बांसवाड़ा, टोंक और चित्तौड़गढ़) में जांचों की रफ्तार जयपुर और जोधपुर की तरह बढ़ाने की जरूरत है, ताकि कोरोनाचेन तोड़ी जा सके। यहां अभी जांचें अपेक्षाकृत कम हो रही हैं। जयपुर और जोधपुर में रोजाना अौसतन 850 जांचें हो रही हैं, जबकि इन नए हॉट स्पॉट में औसत सिर्फ 140 है।

कोटा में बेटे के कंधे पर बैठकर सैंपल देने पहुंची 70 वर्षीय महिला
कोरोना से बचाव के लिए सरकार लगातार जागरूक करने में जुटी हुई है। कोटा के स्टेशन इलाके में 70 वर्षीय महिला ने भी यही संदेश दिया। भीमगंजमंडी सीआई हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि मेडिकल टीम माला रोड पर सैंपल लेने पहुंची थी। गंगाबाई को पता चला तो वे भी अपने बेटे के कंधे पर बैठकर सैंपल देने पहुंची।

कोटा में बेटे के कंधे पर सैंपल देने पहुंची मिा।

राजस्थान:जोधपुर में रोगियों को आंकड़ा हुआ 500 के पार, जयपुर में 30 थाना क्षेत्रों तक पहुंचा कोरोना

जयपुर कमिश्नरेट के 60 में से 30 थाना इलाके कोरोना प्रभावित
कोरोना संक्रमित मिलने पर बजाज नगर इलाके के हिम्मत नगर और मोती डूंगरी इलाके के तिवाड़ी का बाग स्थित गली में कर्फ्यू लगा दिया। वहीं, मुरलीपुरा इलाके में नानू नगर स्थित प्लॉट नंबर 24 से 102 तक कर्फ्यू लगा दिया। अभी जयपुर कमिश्नरेट के 60 में से 30 थाना इलाकों में कोरोना कर्फ्यू चल रहा है।

जोधपुर में रोगियों को आंकड़ा हुआ 500 के पार
पूरा शहर लॉकडाउन है और नौ थानों में कर्फ्यू लगा है फिर भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। पॉजिटिव मरीज के आंकड़े जहां 100 से 400 तक पहुंचने में 13 दिन लगे थे, वहीं दो दिन में 400 से 511 तक पहुंच गया।

नागौर में गर्भवती की मौत
कोरोना से जिले में गुरुवार को दूसरी मौत हो गई है। बासनी निवासी महिला गर्भवती थी। इसमें तड़के करीब पौने 3 बजे दम तोड़ा। कोरोना पॉजिटिव गर्भवती 4 दिन पहले ही अपने भाई के साथ बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुई थी। मृतका का भाई भी पॉजिटिव है, जो बीकानेर में उपचारत है। इधर, महिला की मां भी जांच में पॉजिटिव आई है। इसका उपचार स्थानीय जेएलएन अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है। बासनी में गुरुवार दोपहर बाद लॉक डाउन प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया है। इससे पूर्व बासनी के ही मोहम्मद अली की भी कोरोना से हो चुकी है।

बारां में पहला पॉजिटिव केस आने के बाद घर-घर स्क्रीनिंग शुरू की गई।

राजस्थान: 33 में से 29 जिलों में पहुंचा कोरोना

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 917 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 558 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 204, अजमेर में 161, टोंक में 134, भरतपुर में 111, नागौर में 118, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर और भीलवाड़ा में 37-37, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 26, चूरू में 14, धौलपुर और पाली में 12-12, हनुमानगढ़ में 11, अलवर में 9, सवाईमाधोपुर और उदयपुर में 8-8, डूंगरपुर और सीकर में 6-6, करौली में 3, राजसमंद, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं बारां में 1-1 संक्रमित मिला है
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 61 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मौत जयपुर में हुई हैं। यहां 36 जयपुर (जिसमें दो यूपी से) की जान जा चुकी है। इसके अलावा, जोधपुर में 7, कोटा में 6, नागौर, भीलवाड़ा, सीकर और भरतपुर में 2-2, अलवर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और टोंक में एक-एक की जान जा चुकी है।
  • कोराना संकट के बीच राहत की खबर यह है कि अब तक प्रदेश में 644लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जयपुर में 249 (2 इटली के नागरिक), जोधपुर 100, बीकानेर में 36,कोटा में 29भीलवाड़ा में 24, जैसलमेर में 30, बांसवाड़ा में 31, झुंझुनू 33, टोंक में 35, झालावाड़ में 14, चुरू में 12, नागौर में 9, डूंगरपुर 5, अजमेर में 5, दौसा में 5, भरतपुर में 4, उदयपुर, हनुमानगढ़, सीकर, पाली और प्रतापगढ़ में दो-दो, बाड़मेर अलवर और करौली में एक-एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा, ईरान से जोधपुर और जैसलमेर लाए गए 8 लोगों भी संक्रमण से मुक्त हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर बाड़मेर जिले के लीलसर के शेरपुरा गांव की। छात्र को क्वारैंटाइन करने के लिए बनाया गया कमरा।


from Dainik Bhaskar /national/news/rajasthan-novel-coronavirus-cases-live-jaipur-jodhpur-kota-ajmer-bhilwara-jhunjhunu-corona-lockdown-today-latest-news-127262986.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के चलते वर्क फ्रॉम होम का आदेश हुआ, तो नासा के वैज्ञानिक 19 हजार करोड़ रुपए का क्यूरोसिटी मार्स रोवर अपने घर से चला रहे

अगर आपको घर से काम करना कठिन लगता है, तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिक आपके लिए मिसाल बन सकते हैं। वे मंगल ग्रह की जानकारी जुटाने वाले 18,750 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत वाले ‘क्यूरोसिटी मार्स रोवर‘ को अपने घर से चला रहे हैं। इससे मार्स रोवर के काम में कोई रुकावट नहीं आई है और वह अब भी मंगल ग्रह से जुड़े आंकड़े और तस्वीरें इकट्‌ठा कर रहा है। हालांकि टीम को थोड़ी मुश्किल हो रही है क्योंकि सभी को एक साथ 15 चैट चैनल्स पर भी नजर रखनी पड़ती है। लेकिन, फिर भी अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए वे घर से ही काम करना पसंद कर रहे हैं। ट्रेंड: वर्क फ्रॉम होम की नौकरी तलाशने वाले60% तक बढ़े जॉब पोर्टल मॉन्स्टरके मुताबिक, वर्क फ्रॉम होम जॉब्स तलाशने वालों की संख्या में पिछले कुछ समय में 60% तक का इजाफा हुआ है। वहीं गूगल ट्रेंड्स भी बताता है कि लॉकडाउन के दौरानवर्क फ्रॉम होम से जुड़ी सर्च में इजाफा हुआ है। जनवरी की तुलना में इसे मार्च में 82% तक ज्यादा सर्च किया गया। रिसर्च फर्म गार्टनर के मुताबिक, दुनिया में 2030 तक घर से काम करना 30% बढ़ जाएगा, क्योंकि जनरेशन-जेड वर्कफोर्स में आ जाएगी। 64% पेश...

अमेरिका में कोरोना के कारण 1.7 करोड़ लोगों के सामने भोजन संकट; 60 हजार एजेंसियां, दो लाख वॉलंटियर्स खाना पहुंचा रहे

अमेरिका कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 13 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। 80 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यहां कोरोना की वजह से दो महीने में करीब 1.7 करोड़ लोगों के सामने खाने का संकट आ गया है। दो महीने में यह संख्या करीब 46% बढ़ी है। जबकि अमेरिका में कोरोना और अन्य कारणों से भूखे रहने वाले लोग साढ़े पांच करोड़ हो चुके हैं। ऐसे में फूड सिक्योरिटी और भुखमरी पर काम करने वाला राष्ट्रीय संगठन फीड अमेरिका लोगों तक खाना पहुंचा रहा है। फीड अमेरिका की सीईओ कैटी फिजगेराल्ड ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लगता है कि हालात हमारे नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी खाद्य सुरक्षा के संकट में पड़ सकता है। स्थिति भयानक हो सकती है। अमेरिका में 3.7 करोड़ लोग खाने के संकट से जूझ रहे थे ऐसे लोगों की तादाद भी बढ़ रही है, जिनके सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। कोरोना से पहले अमेरिका में 3.7 करोड़ लोग इस संकट से जूझ रहे थे। कोरोना, बेरोजगारी की वजह से महज दो महीने में इसमें 1.7 करोड़ लोग और जुड़ गए। यानी अभी करीब साढ़े पांच करोड़ लोग संकट में ह...

92 साल के भवानी शंकर शर्मा ने संक्रमण से ठीक होने पर कहा- कभी नशा नहीं किया, पैदल चलने और मेरी जीवटता ने ही मुझे नई जिंदगी दे दी

ये हैं 92 साल के भवानी शंकर शर्मा। इन्होंने न सिर्फ कोरोना को हराया है बल्कि, जिंदगी जीने की सबसे खूबसूरत तस्वीर भी दिखाई। 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त होकर वे फिलहाल घर में क्वारैंटाइन की गाइडलाइन फॉलो कर रहे हैं। इस उम्र में ऐसा क्या था जो उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को जगाए था? आइए जानते हैं उन्हीं की जुबानी। 'मैं अगर ठीक होकर लौटा हूं तो उसकी वजह सिर्फ मेरा परिवार है। क्योंकि, मेरे सब यार-दोस्त अलविदा कह चुके हैं, इच्छाएं अब उड़ान की रही नहीं। बस, परिवार में खुद को देखना चाहता था। मुझे परिवार में लौटना था। उम्र के हिसाब से तो मुझे ऊपर वाले से कोई शिकायत नहीं। बस एक बार परिवार से मिलना चाहता था...मेरे दोनों बेटे रिटायर्ड डॉक्टर, इंजीनियर हैं। उन्हीं के बीच अंतिम सांस लेने की इच्छा थी।' 'यही प्रार्थना ऊपर वाले से करके सबकुछ उस पर छोड़ दिया। मैं और कर भी क्या सकता था? कोरोना संक्रमण कैसे हुआ इसका तो मेरे पास कोई जवाब नहीं, लेकिन यह जरूर याद है कि 13 से 28 अप्रैल तक एसएमएस स्थित कोरोना इलाज केंद्र में दिन कैसे बीते, पता ही नहीं चला। इलाज के दौरान मैंने खुद को कम...

7 देशों से 8 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी; पहली फ्लाइट दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

कोरोना वायरस की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के मिशन वंदे भारत का आज तीसरा दिन है। आज 7 देशों से 8 फ्लाइट आएंगी। ढाका से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के सबसे पहले दोपहर 3 बजे लैंड होने की उम्मीद है। किस फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले मिशन के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को चार उड़ानों से भारतीयों की वापसी हुई। आज की 8 फ्लाइट कहां-कहां से आएंगी? कहां से आएगी कहां पहुंचेगी पहुंचने का समय ढाका दिल्ली दोपहर 3 बजे कुवैत हैदराबाद शाम 6.30 बजे मस्कट कोच्चि रात 8.50 बजे शारजाह लखनऊ रात 8.50 बजे कुवैत कोच्चि रात 9.15 बजे कुआलालंपुर त्रिची रात 9.40 बजे लंदन मुंबई रात 1.30 बजे दोहा कोच्चि रात 1.40 बजे 8 मई को 5 उड़ानों से लोग भारत लौटे वंदे भारत मिशन के दूसरे दिन यानी 8 मई को पहली फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में सिंगापुर से 234 लोग आए। दूसरी फ्लाइट ढाका से 167 मेडिकल स्टूडेंट को लेकर श्रीनगर आई। तीसरी फ्लाइट रियाद से कोझिकोड पहुंची। इसमें आने वाले लोगों की संख्या पता नहीं चल पाई। बहरीन से कोच...

92 साल के भवानी शंकर शर्मा ने संक्रमण से ठीक होने पर कहा- कभी नशा नहीं किया, पैदल चलने और मेरी जीवटता ने ही मुझे नई जिंदगी दे दी

ये हैं 92 साल के भवानी शंकर शर्मा। इन्होंने न सिर्फ कोरोना को हराया है बल्कि, जिंदगी जीने की सबसे खूबसूरत तस्वीर भी दिखाई। 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त होकर वे फिलहाल घर में क्वारैंटाइन की गाइडलाइन फॉलो कर रहे हैं। इस उम्र में ऐसा क्या था जो उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को जगाए था? आइए जानते हैं उन्हीं की जुबानी। 'मैं अगर ठीक होकर लौटा हूं तो उसकी वजह सिर्फ मेरा परिवार है। क्योंकि, मेरे सब यार-दोस्त अलविदा कह चुके हैं, इच्छाएं अब उड़ान की रही नहीं। बस, परिवार में खुद को देखना चाहता था। मुझे परिवार में लौटना था। उम्र के हिसाब से तो मुझे ऊपर वाले से कोई शिकायत नहीं। बस एक बार परिवार से मिलना चाहता था...मेरे दोनों बेटे रिटायर्ड डॉक्टर, इंजीनियर हैं। उन्हीं के बीच अंतिम सांस लेने की इच्छा थी।' 'यही प्रार्थना ऊपर वाले से करके सबकुछ उस पर छोड़ दिया। मैं और कर भी क्या सकता था? कोरोना संक्रमण कैसे हुआ इसका तो मेरे पास कोई जवाब नहीं, लेकिन यह जरूर याद है कि 13 से 28 अप्रैल तक एसएमएस स्थित कोरोना इलाज केंद्र में दिन कैसे बीते, पता ही नहीं चला। इलाज के दौरान मैंने खुद को कम...

मोदी बोले- 22 साल पहले पोखरण में किया गया परमाणु परीक्षण अभूतपूर्व उपलब्धि थी, आज वैज्ञानिक तकनीक की मदद से कोरोना को हराने में जुटे

आज राष्ट्रीय तकनीक दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1998 में पोखरण में किया गया परमाणु परीक्षण एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी। आज जब देश में कोरोनावायरस का संकट है, तब भी वैज्ञानिक तकनीक की मदद से महामारी को हराने में जुटे हैं। 11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पोखरण में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रीय तकनीक दिवस के मौके पर पूरा देश उन लोगों को सैल्यूट करता है जो तकनीक के दम पर हमारी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लेकर आए। हमें 1998 की पोखरण की वो उपलब्धि याद है। वह भारत के इतिहास का यादगार पल था। उस परीक्षण ने दिखाया कि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व एक बड़ा अंतर ला सकता है।’’ Today, technology is helping many in the efforts to make the world free from COVID-19. I salute all those at the forefront of research and innovation on ways to defeat Coronavirus. May we keep harnessing technology in order to create a healthier and better planet. — Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2020...

कोरोना की उजली तस्वीरः आबाद हो रहे उत्तराखंड के 1700 भूतिया गांव, 2 लाख से ज्यादा लोग लौट रहे हैं

पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है, लेकिन कोरोना उत्तराखंड के लिए एक सकारात्मक खबर लाया है। जिन लोगों ने रोजगार के लिए वर्षों पहले अपने पहाड़ी गांव छोड़ दिए थे, वे अब लौट रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्हें वापस लाने के प्रयास सरकार पिछले 10 साल से कर रही थी, लेकिन सफल नहीं रही थी। 10 सालों में राज्य के पर्वतीय जिलों से 5 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। ग्राम विकास एवं पलायन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 60 हजार लोगों की घर वापसी हो चुकी है। एक सप्ताह में डेढ़ लाख लोग और लौट आएंगे। इनका रजिस्ट्रेशन हो गया है। ये लोग फिर से पलायन न करें, इसके लिए सरकार ने जतन चालू कर दिए हैं। पूर्व सीएस इंदुकुमार पांडेय के नेतृत्व में हाईपावर कमेटी काम कर रही है। पलायन आयोग ने भी इनसे बात कर सरकार को सिफारिशें देना शुरू कर दी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूरी तरह खाली हो चुके 1700 भूतिया गांव में से आधे फिर आबाद हो सकेंगे। दो लाख से ज्यादा लोग तो इस हफ्ते ही वापस आ जाएंगे। भविष्य में लॉकडाउन खुलते ही करीब इतने ही लोग और वापस आ सकते हैं। उत्तरकाशी के डीएम आशीष सिंह कहते हैं कि जिले में लौटे 5 हजार लोगों म...

3 हजार रुपए की साइकिल 6 हजार में खरीदी, फिर महाराष्ट्र से 1200 किमी सफर पर निकले मजदूर

महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में मजदूर पैदल, साइकिल, ट्रक या जो कुछ मिला उसी से घर वापसी के लिए निकल पड़े हैं। ऐसे ही सातारा की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर साइकिल लेकर 1,200 किमी के सफर पर निकले हैं। ये मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पांडेन बरौली गांव जा रहे हैं। लॉकडाउन से कंपनी बंद हुई और फिर पगार। पैसे-सामान सब खत्म हो गया। संकट बढ़ा, तो गांव लौटने का फैसला किया। ट्रेन होती तो 350 रुपए में घर पहुंच जाते मजदूरों में से एक शिवकुमार ने बताया, “350 रुपए में रेलवे से गांव तक पहुंच जाते हैं।लेकिन अब प्रत्येक ने साढ़े तीन हजार रुपए खर्च किए हैं। प्रशासन ने कोई मदद नहीं की, तब टेम्पो में जाने की कोशिश की। गाड़ीवालों ने एक से डेढ़ लाख रुपए मांगे। ऐसे में साइकिल दुकानदार से गुजारिश की।तो उसने तीन हजार की साइकिल छह हजार रुपए में बेची। इसके लिए परिवार से पैसे मंगाए और सफर शुरू किया। जेब में पैसे नहीं है। किसी ने खिला दिया तो ठीक, वरना ऐसे ही चल पड़ते हैं। अब गांव में ही खेती-किसानी करेंगे, कहीं नहीं जाएंगे।” आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें तीन हजार की सा...

आईएनएस जलाश्व मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर रवाना, इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भीं; कल तक कोच्चि पहुंचने की संभावना

कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में फंसे भारतीयों को हवाई और समुद्र मार्ग से घर लाया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 'वंदे भारत मिशन'और 'ऑपरेशन समुद्र सेतु'शुरू किया है। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत सबसे पहले मालदीव से भारतीयों को लाया जा रहा है। माले से 698 भारतीयों को लेकर आईएनएस जलाश्व रवाना हो चुका है। इसके 10 मई को कोच्चि पहुंचने की संभावना है। आईएनएस जलाश्व के जरिए मालदीव से 595 पुरुष और 103 महिलाएं लौट रहे हैं। इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भी हैं। नौसेना करीब 2000 लोगों को वापस लाने के लिए आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर के जरिए ऑपरेशन चला रही है। दोनों युद्धपोत केरल के कोच्चि और तमिलनाडु के तूतीकोरिन से दो-दो बार माले जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि मालदीव से4500 लोगों ने भारत लौटने की इच्छा जताई है। मालदीव में करीब 27 हजार भारतीय रहते हैं। आईएनएस मगर रविवार को माले से निकलेगा मालदीवमें भारत के उच्चायुक्त संजय सुधीर ने बताया कि आईएनएस मगर रविवार को 200 भारतीय को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन जाएगा। फिर अगले हफ्ते माले फिर आएगा।सुधीर ने बताया कि आईएनएस जलाश्व गुरुवार ...

मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ 5वीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे, केंद्र ने राज्यों से कहा- अब आर्थिक गतिविधियों को गति दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभीमुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बात रखने का मौका मिलेगा। लॉकडाउन का तीसरा फेज 17 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मोदी मुख्यमंत्रियों से कोरोना से निपटने की रणनीति, लॉकडाउन की बंदिशें कम करने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सुझाव मांग सकते हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार का फोकस अब इकोनॉमी को गति देने के लिए राज्यों में कामकाज शुरू कराने पर है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार कोराज्यों केचीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव) और हेल्थ सेक्रेटरी (स्वास्थ्य सचिव) से बात की थी।गौबा ने कहा कि अब राज्य सरकारों को आर्थिक गतिविधियां चालू करने पर जोर देना चाहिए। सरकार प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। सभी राज्य इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की लौटने में मदद करें। कई राज्यों ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन पर सवाल उठाए सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ चर्चा में कई राज्यों ने रेज, ग्रीन और ऑरेंज जोन में ब...