Skip to main content

बिपिन रावत ने कहा- कोरोना ने तीनों सेनाओं को कम प्रभावित किया, धैर्य और अनुशासन से हम इससे लड़ पाएंगे

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से हमें आत्मनिर्भर बनने का सबक मिला है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं। अगर हम इससे लड़ना चाहते हैं तो हमें इनका पालन करना होगा। अनुशासन और धैर्य ही हमें इस वायरस से लड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना ने बहुत कम संख्या में आर्मी, एयरफोर्स और नेवी को प्रभावित किया है। मुझे विश्वास है कि हम इससे जीतेंगे।

रावत ने बताया कि मुझे आपको यह बताते खुशी हो रही है कि हमारे सभी लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर लिया है। अगर कोई संक्रमित होता है, तो हम उसे जल्द खोज पाएंगे। हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यह हमारे बीच फैले नहीं।

'हम सेना के बजट को सोच-समझकर खर्च करेंगे'

  • लॉकडाउन के दौर में सेना के बजट कम करने के सवाल पर रावत ने कहा, 'हमें जो भी बजट दिया जाएगा। हम उसका बेहद सोच-समझकर इस्तेमाल करेंगे। व्यर्थ के खर्च से बचेंगे। जहां तक हमारी ऑपरेशनलतैयारियों की बात है। हम उसमें कोई गिरावट नहीं देखते। हम हर वो कार्य करने में सक्षम हैं, जोहमें असाइन किया जाएगा।'
  • 'सशस्त्र बलों के रूप में हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम सुरक्षित रहें, क्योंकिहमारे सैनिक, नाविक और एयरफोर्स इस वायरस से प्रभावित होते हैं, तो हम अपने लोगों की सुरक्षा कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना ने बहुत सीमित संख्या में तीनों सेनाओं को प्रभावित किया है।अनुशासन और धैर्य से हम इस वायरस को फैलने से रोक सकते हैं।'
  • 'कोरोना ने हमें आत्मनिर्भर बनने का सबक सिखाया है। अब यह वक्त आ गया है। जब हम क्षेत्रीय शक्ति बनना चाहते हैं, तब हमें दूसरों का सहयोग करना होगा। ना कि उनके सपोर्ट पर निर्भर रहना होगा। इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है कि हम मेक इन इंडिया को सपोर्ट करें। इस बीच हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हम जो भी इंपोर्ट करते हैं। वह धीरे-धीरे हम मेक इन इंडिया के जरिए प्राप्त करें।'


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/chief-of-defence-staff-general-bipin-rawat-said-were-capable-of-undertaking-any-operational-task-assigned-to-us-127246770.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...