Skip to main content

गुजरात और इंदौर में ज्यादा मौतों के लिए वुहान जैसे वायरस का शक, कोरोना का एल-स्ट्रेन टाइप सबसे घातक है

देश में कोरोना संक्रमण ने जिन राज्यों में ज्यादा कहर बरपाया है, उनमें गुजरात भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, गुजरात और मध्य प्रदेश के इंदौर में मौत के बढ़ते आंकड़ों की वजह कोरोना का एल-स्ट्रेन वायरस हो सकता है। गुजरात के बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (जीबीआरसी) के निदेशक जीसी जोशी ने बताया- ‘हमने कोरोना की संरचना की डीकोडिंग की है, जिसमें उसके तीन म्यूटेशन पाए गए हैं।

गुजरात में फैला वायरस एल-स्ट्रेन टाइप हो सकता है। इसी वायरस के कारण चीन के वुहान में लोग तेजी से मर रहे थे। इसीलिए गुजरात में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, इंदौर में 57 मौतें हुई हैं। वहां महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की डीन ज्योति बिंदल ने कहा- ‘हम नमूने जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजेंगे, ताकि एल-स्ट्रेन की पुष्टि हो सके।

ऐसे समझिए कोरोना के एल-स्ट्रेन और एस-स्ट्रेन में अंतर

  • देश में कोरोनावायरस के तीन स्ट्रेन पता चले हैं। इनमें दो सबसे घातक स्ट्रेन हैं, एल-स्ट्रेन और एस-स्ट्रेन। वुहान से आया वायरस एल-स्ट्रेन है। यही ज्यादा घातक है। इससे संक्रमित होने वाले मरीज की मौत जल्दी हो जाती है। एस-स्ट्रेन का वायरस एल-स्ट्रेन के म्युटेशन से ही बना है। यह कम घातक है। केरल में अधिकांश मरीज दुबई से आए थे। वहां एस-स्ट्रेन है। संभवत: इसीलिए केरल में कम जानें गईं।
  • गुजरात में अमेरिका से आने वाले लोगों की संख्या अधिक थी, जहां पर एल-स्ट्रेन है। इसलिए गुजरात में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। देश में चीन, अमेरिका और यूरोप के स्ट्रेन आए हैं। यूरोप में फैला वायरस अमेरिका से थोड़ा कम घातक बताया जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों ने साफ किया है कि कोराेना के एल-स्ट्रेन और एस-स्ट्रेन में ज्यादा फर्क नहीं समझना चाहिए। बेशक एल-स्ट्रेन ज्यादा घातक है, लेकिन एस-स्ट्रेन भी जानलेवा ही है। अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई बीमारी हो तो एस-स्ट्रेन भी एल-स्ट्रेन जैसा घातक साबित हो रहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bHCktY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...