Skip to main content

देश में आज से 15 रूट पर 30 ट्रेनें चलेंगी, पहले दिन 54 हजार यात्रियों को रिजर्वेशन मिल सका

देश में 51 दिन बाद मंगलवार से पैसेंजर ट्रेन फिर दौड़ेंगी। लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से ट्रेनें बंद थीं। रेलवे अब दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेन चलाईं जाएंगी। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। रेलवे ने सोमवार देर रात बताया कि इन ट्रेनों के लिए रात 9:15 बजे तक 30 हजार पीएनआर नंबर जनरेट हुए। इनके जरिए 54 हजार यात्रियों को रिजर्वेशन दिया गया।

15 रूट की ट्रेनों के लिए सोमवार शाम 6 बजे से बुकिंग शुरू हुई थी। दरअसल, पहले यह बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, मगर लोड बढ़ने से आईआरसीटीसी की साइट ही क्रैश हो गई। इस वजह से 2 घंटे की देरी से बुकिंग शुरू हुई।

इस रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।

रेलवे 15 रूटों पर मंगलवार से ट्रेनें शुरू कर रहा

रूट

कब चलेगी कहां-कहां रुकेगी
हावड़ा से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:05 बजे

असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

नई दिल्ली से हावड़ा 13 मई से रोज शाम 4:55 बजे

असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

राजेंद्र नगर से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 7:20 बजे पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर 13 मई से रोज शाम 5:15 बजे पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली 14 मई से रोज रात 9:10 बजे

दीमापुर,लामडिंग जंक्शन,गुवाहाटी,कोकराझार,मोरिअनि,न्यू जलपाईगुड़ी,

कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,

प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ 12 मई से रोज 4:45 बजे

दीमापुर,लामडिंग जंक्शन,गुवाहाटी,कोकराझार,मोरिअनि,न्यू जलपाईगुड़ी,

कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,

प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

नई दिल्ली से जम्मू तवी 13 मई रात 9:10 बजे लुधियाना
जम्मू तवी से नई दिल्ली 14 मई रोज रात 8:10 बजे लुधियाना
बेंगलुरु से नई दिल्ली 12 मई से रोज रात 8:30 बजे

अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन,

झांसी जंक्शन

नई दिल्ली सेबेंगलुरु 14 मई से रोज रात 9:15 बजे

अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन,

झांसी जंक्शन

तिरुवनंतपुरम से
नई दिल्ली
15 मई से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शाम 7:45 बजे अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम 13 मई से मंगलवार, बुधवार और रविवार सुबह 11:25 बजे अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली 15 मई से शुक्रवार, रविवार सुबह 6:35 बजे विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल 13 मई से बुधवार, शुक्रवार शाम 4 बजे विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
बिलासपुर से नई दिल्ली 14 मई से सोमवार, गुरुवार दोपहर 2:40 बजे रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
नई दिल्ली से बिलासपुर 12 मई से मंगलवार, शनिवार शाम 4 बजे रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
रांची से नई दिल्ली 14 मई से गुरुवार, रविवार शाम 5:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से रांची 13 मई से बुधवार, शनिवार शाम 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:30 बजे सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल 13 मई से रोज शाम 4:55 बजे सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
अहमदाबाद से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 06:20 बजे पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
नई दिल्ली से अहमदाबाद 13 मई रोज रात 8:25 बजे पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
अगरतला से नई दिल्ली 18 मई को शाम 7 बजे

बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन,

बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

नई दिल्ली से अगरतला 20 मई को शाम 7:50 बजे

बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन,

बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

भुवनेश्वर से नई दिल्ली 13 मई से रोज सुबह 10 बजे

बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

नई दिल्ली से
भुवनेश्वर
13 मई से रोज शाम 5:05 मिनट बजे

बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

नई दिल्ली से
मड़गांव
15 मई से शुक्रवार, शनिवार सुबह 11:25 मिनट रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
मड़गांवसे नई दिल्ली 17 मई से सोमवार, रविवार सुबह 10:30 मिनट रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
सिकंदराबाद से
नई दिल्ली
20 मई दोपहर 1:15 बजे नागपुर, भोपाल, झांसी
नई दिल्ली से
सिकंदराबाद
17 मई शाम 4 बजे नागपुर, भोपाल, झांसी


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Indian Railways Special Trains। train services resumes 12 MAY amid the ongoing lockdown in 15 route


from Dainik Bhaskar /national/news/indian-railways-special-trains-train-services-resumes-12-may-amid-the-ongoing-lockdown-in-15-route-127293755.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9