Skip to main content

80% घर में होंगे ठीक, इंदौर देश का पहला शहर जहां हजारों लोगों को देंगे ऑक्सीमीटर

यहांजून-जुलाई में 13 हजार 438 संक्रमण के मामले सामने आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन का सारा जोर होम आइसोलेशन पर है। माना जा रहा है कि चार हजार लोग ऐसे होंगे, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है। सभी को पल्स ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे ताकि वे खुद ही ऑक्सीजन का स्तर जांच कर जानकारी भेज सके। इंदौर देश में पहला ऐसा जिला है, जहां ए-सिम्प्टोमेटिक मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए जा रहे हैं।

अभी 27 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन रखा जाएगा। उनके परिजन को हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन लेना अनिवार्य होगा। इसी बीच, आबकारी के एसआई समेत 91 नए पॉजिटिव सामने आए। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 1026 सैंपल में से 935 निगेटिव मिले हैं। तीन मरीजों की मौत भी हुई है।

एक निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही रिलीज करें

कमिश्नर ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखा है कि वह एक निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मरीजों को डिस्चार्ज करें। उन्होंने कहा- ऐसे कई उदाहरण हैं, जिसमें लक्षण नहीं आने के बाद भी मरीज पॉजिटिव आए हैं।ऐसे में डिस्चार्ज करने पर संबंधित व्यक्ति के कैरियर बनकर संक्रमण फैलाने का आशंका बनी रहती है।

भास्कर नॉलेज: बड़ा घर हो, हर 4 घंटे में डॉक्टर को अपडेट भेजें

पल्स ऑक्सीमीटर छोटी सी मशीन होती है जिसमें हाथ कोई भी उंगली रखकर शरीर में ऑक्सीजन का स्तर पता किया जाता है। सामान्य व्यक्ति में ऑक्सीजन का स्तर 94% से अधिक होना चाहिए। इससे कम ऑक्सीजन का स्तर होने पर माना जाता है कि मरीज को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा खतरा यही है कि मरीज को सांस लेने में परेशानी आती है। इस मशीन में हार्ट रेट का भी पता लगाया जाता है। बाजार में यह डेढ़ हजार रुपए में आसानी से उपलब्ध है। जिला प्रशासन चिह्नित मरीजों को यह मशीन निःशुल्क उपलब्ध करवाएगा।

कौन हो सकेगा आइसोलेट

  • ऐसे पॉजिटिव मरीज जिनमें कोई लक्षण नहीं हो या बहुत ही मामूली लक्षण हो।
  • मरीज ऐसा हो, जो आइसोलेशन का मतलब समझता हो। उसका घर बड़ा हो। कमरे में ही अटैच बाथरूम होे।
  • मरीज की देखभाल की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई केयरटेकर हो।
  • केयरटेकर जिला प्रशासन के मोबाइल एप पर हर चार घंटे के अंतराल में मरीज के हेल्थ संबंधी जानकारियां भेज सके।

क्या करना होगा

  • घर मे रह रहे मरीज के केयरटेकर और अन्य सदस्यों को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के तहत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का डोज़ लेना अनिवार्य होगा।
  • मरीज और उसके केयरटेकर को ट्रिपल लेयर मास्क लगाना जरूरी हाेगा।
  • मास्क डिस्पोज करने के पहले मरीज को इसे सोडियम हायपोक्लोराइड से साफ करना जरूरी होगा।

कब करना होगा डॉक्टर को अलर्ट, कंट्रोल रूम में फोन

  • सांस लेने में परेशानी हो
  • चेस्ट पेन हो रहा हो
  • मानसिक भ्रम की स्थिति
  • होंठ या चेहरे का रंग बदल रहा हो

एक्सपर्ट: 80% तो ए-सिम्प्टोमेटिक, ऑक्सीजन लेवल पर नजर रखनी होगी

  • इसोलेशन की मुख्य शर्त यही है कि मरीज के घर में एक सदस्य ऐसा हो, जो उसकी देखरेख कर सके। इस कवायद का उद्देश्य यही है कि आइसोलेशन में मरीज काे कोई तकलीफ हाेती है ताे इसकी चना तुरंत हम तक पहुंचे।- डॉ. सलिल साकल्ले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज
  • कुल मरीजों में 80% तो ए-सिम्प्टोमेटिक ही हैं। उन्हीं में से देखना होगा कि कितने होम आइसोलेशन में जा सकते हैं। इसके लिए तैयार ही रहना होगा। किसी भी हालत में 92% से कम ऑक्सीजन चुरेशन नहीं होना चाहिए।- डॉ. शेखर राव, आईएमए
  • वेंटिलेटर पर मरीजों को रखने के लिए भी मापदंड तय किए गए हैं। प्रशासन उन्हीं लोगों की निगरानी रखेगा, जिनकी जानकारी एप पर अपलोड होगी। हमारी टीम हर चार घंटे में उनके पैरामीटर की निगरानी करेगी। - डॉ. हेमंत जैन, समन्वय समिति सदस्य


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पल्स ऑक्सीमीटर के जरिए ऑक्सीजन के स्तर की जांच करते हुए, यह छोटी सी मशीन होती है जिसमें हाथ कोई भी उंगली रखकर शरीर में ऑक्सीजन का स्तर पता किया जाता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WNShZu
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9