Skip to main content

जानवरों को समझ आती है एक-दूसरे से दूरी बनाने की जरूरत, मादा बंदरों पर की गई रिसर्च में सामने आया

कोरोना संकटकाल में सोशल डिस्टेसिंग को लेकर पशु-पक्षियों से सीख लेने के कई मैसेज वायरल हुए हैं। आम लोगों के साथ वैज्ञानिकों ने भी इस बात को देखा-समझा कि वाकई झुंड में रहने वाले जानवर एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं। अब इसी बात को शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च से प्रमाणित भी कर दिया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने जानवरों में कुछ सूक्ष्म जीवाणुओं के प्रसार को कम करने के लिए जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में सबूत पा लिए हैं। इससे यह समझ आता है कि जानवर अपने शरीर को लेकर बेहद संवेदनशील होते हैं और इसी कारण वे समूह में रहकर दूसरे समूह से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखते हैं।

सूक्ष्म जीवों और बंदरों के कनेक्शनस्टडी

जर्नल एनिमल बिहेवियर में प्रकाशित यह रिसर्च स्टडी घाना में बोआबेंग और फ़िएमा गांवों के पास एक छोटे से जंगल में 45 मादा कोलोबस बंदरों पर की गई। इसमें उनकी आंतों में मौजूद पाचन क्रिया में मदद करने वाले सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी को वैज्ञानिकों ने उनकी आनुवांशिकी, आहार,सोशल ग्रुपिंग और सोशल नेटवर्क में डिस्टेंसिंग जैसे मापदंडों पर परखा है।

आंत के सूक्ष्मजीवों की मदद ली गई
स्टडी में यह समझा गया कि आंत के अंदर पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों कीभूमिका क्या होती है और ये कैसे एक बंदर से दूसरे में फैलतेहैं।इस स्टडी को करने वाली अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी की असिस्टेंटप्रोफेसरईवा विकबर्ग ने बताया कि, बंदरों के बीच सोशल माइक्रोबियल ट्रांसमिशन हमें बता सकता है कि इंसानों में भीबीमारियां कैसे फैलती हैं और सोशल डिस्टेंसिंग से उन्हें दूर रखना कितना फायदेमंद है।

8 अलग-अलग सोशल ग्रुप्स में स्टडी की गई
इन समूहों में मादा बंदर ही समूह की मुखिया होती है। इसके लिए 8 अलग-अलग सोशल ग्रुप्स के बंदरों के मल से पता लगाया गया कि वास्तव में उनके शरीर में सूक्ष्मजीव कैसे पहुंचते हैं।बंदरों के पेट में मौजूद सूक्ष्मजीव (गट माइक्रोबायोम) आमाशय से शुरू होकर बड़ी आंत के आखिरी सिरे तक मौजूद होते हैं। इंसानों में भी लगभग ऐसा ही होता है।

जानवरों में सोशल डिस्टेंसिंग को दिखाती ये तस्वीर अरुणाचल प्रदेश में भलुकपांग के पास असम हाइवे की है। इसे 28 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।

अलग-अलग ग्रुपमें सुक्ष्मजीवों में अंतर मिला

वैज्ञानिकों नेइन सोशल ग्रुप्स के बंदरों कीआंत के सूक्ष्मजीवों के बीच एक प्रमुख अंतर देखा।अलग-अलग समूहों के बंदर जो आबादी के सोशल नेटवर्क में ज्यादा करीब से जुड़े हुए थे, उनमें एक जैसे सूक्ष्म माइक्रोबॉयोम्स थे, जबकि इनसे दूर रहने वाले समूहों में सूक्ष्मजीव नए किस्म के थे।

पाचन में मददगार सूक्ष्मजीव

ये ऐसे सूक्ष्मजीव थे जो पत्तियों वाले उनके आहार को पचाने में मदद करते थे। इस खोज से पता चलता है कि सूक्ष्मजीव इन बंदरों की आपस में होने वाली लड़ाई के दौरान या किसी अन्य कारण से सम्पर्क में आने के दौरान एक से दूसरे में फैल गए होंगे।

सोशल ग्रुप्स के बीच डिस्टेंसिंग भी, मित्रता भीशोधकर्ताओं का मानना है कि कोलोबस बंदरों ने जानबूझकर करीब आकर या फिर अनजाने में भी एक से दूसरे शरीर में इस तरह के सूक्ष्मजीवों को फैलाया होगा।हालांकि, टीम ने कहा कि इस प्रकार के ट्रांसमिशन से क्या सेहत को वाकई फायदा होता है, यह जांचने के लिए हम आगेरिसर्च कर रहे हैं। इससे यह भी पता चलेगा किविभिन्न सोशल ग्रुप्स के बीच ऐसी मित्रता और डिस्टेंसिंगक्यों होती है।
मौजूदा दौर को समझने में मदद मिलेगी

शोधकर्ताओं ने कहा कि पिछले एक दशक से पेट का माइक्रोबायोम वैज्ञानिकों केध्यान में आया है। यह माना जाता है कि एक रोगग्रस्त आंत के बिगड़े माइक्रोबायोम के कारण मोटापा, खराब प्रतिरक्षा, कमजोर परजीवी प्रतिरोध और यहां तक कि व्यवहार परिवर्तन भी हो सकता है।
प्रोफेसर ईवा कहती हैं कि इन बंदरों और हमारी मौजूदा स्थिति में समानताएं हैं, जिसमें हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि COVID 19 और भविष्य में आने वाली ऐसी ही महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग उनके संक्रमणको कैसे रोक कर सकती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Animals Follow Social Distancing To Prevent Contraction Of Microbes| A new study by UTSA researchers has revealed that animals have long followed social distancing rules when it comes to microorganisms found in their gut.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yK3VfZ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9