Skip to main content

9 देशों से 12 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी, पांचवें दिन 8 फ्लाइट से 1667 लोग आए

कोरोना की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के मिशन वंदे भारत का आज छठा दिन है। आज 9 देशों से 12 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी। इन फ्लाइट के लैंड होने का समय और किस फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, ये अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले मिशन के पांचवें दिन 8 उड़ानों से 1 हजार 667 लोग लौटे थे।

आज ये 12 फ्लाइट आएंगी
1. मनीला से अहमदाबाद
2. लंदन से हैदराबाद
3. नेवार्क से मुंबई-अहमदाबाद
4. मस्कट से चेन्नई
5. दुबई से कन्नूर
6. दुबई से मैंगलोर
7. सिंगापुर से बेंगलुरू-कोच्चि
8. सिंगापुर से दिल्ली
9. ढाका से श्रीनगर
10. दम्माम से कोच्चि
11. कुआलालंपुर से दिल्ली
12. मनीला से दिल्ली

पांचवें दिन किस फ्लाइट से कितने लोग आए?

फ्लाइट कितने लोग आए
सैन फ्रांसिस्को-मुंबई 225
लंदन-दिल्ली 326
मनीला-मुंबई 150
दुबई-कोच्चि 178
कुआलालंपुर-चेन्नई 180
लंदन-दिल्ली 331
अबू धाबी-हैदराबाद 170
ढाका-मुंबई 107

पहले 5 दिनों में 5 हजार 575 लोग लौटे
वंदे भारत मिशन के पहले फेज में एयर इंडिया ग्रुप के विमानों को लगाया गया है। 14 मई तक 12 देशों से 14 हजार 800 भारतीयों को लाने का प्लान है। 11 मई तक 31 विमानों से 5 हजार 575 लोग लौट चुके हैं।

वंदे भारत का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा
वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौट रहे लोगों को फ्लाइट का किराया और क्वारैंटाइन का खर्च खुद उठा रहे हैं। मिशन का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा। इस फेज में सेंट्रल एशिया और यूरोपीय देशों जैसे- कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड से भारतीयों को लाया जाएगा। इस मिशन में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छात्रों, बीमारों या फिर उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके घर में किसी की मौत हो गई है या फिर कोई गंभीर रूप से बीमार है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये तस्वीर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। 10 मई को सिंगापुर से मुंबई आए लोगों को बसों से क्वारैंटाइन सेंटर पहुंचाया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zsizs4
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...