Skip to main content

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, आम से भरे ट्रक में छिपकर हैदराबाद से आगरा जा रहे थे

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के पाठा गांव के पास एक ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक में दो ड्राइवरों और एक कंडक्टर सहित कुल 18 लोग सवार थे। इनमें से 15 हैदराबाद में मजदूरी करते थे। सभी मजदूर आम से भरे इस ट्रक में बैठकर आगरा जा रहे थे।

हादसा एनएच 44 नरसिंहपुर और सिवनी सीमा के बीच हुआ है। ट्रक पलटने से 15 मजदूर इसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंचे।नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि यह सभी मजदूरट्रक में छिपकर घर जा रहे थे।

एक मजदूर तीन दिन से बीमार, सभी का कोरोना टेस्ट होगा

सिविल सर्जन अनिता अग्रवाल के मुताबिक,गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इसमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरे को फ्रैक्चर हुआ है। बाकि अन्य घायलों की हालत स्थिर है। इनमें से एक घायल को तीन दिन से सर्दी, खांसी और बुखार है। इसे देखते हुए 5 मृतकों समेत सभी 18 लोगों केसैंपल भी लिए गए हैं। सभी का कोरोना टेस्ट होगा।।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
5 laborers killed, 11 injured as truck overturns in Narsinghpur in Madhya Pradesh,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wl2xJI
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...