Skip to main content

पैंगोलिन और चमगादड़ पर शक गहराया, रिसर्च में पता चला जानवरों में मिला वायरस इंसान में फैले Sars-CoV-2 जैसा

वुहान. कोरोनावायरस कहां से आया? इस गुत्थी को सुलझाने के लिए दुनिया और संस्थान चीन के पीछे पड़े हैं।तमाम बिखरी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश हो रही हैं और अभी तक सारे क्लूज दो जानवरों- पैंगोलिन और चमगादड़ पर जाकर खत्म हो रहे हैं।

अब तक मिले सबूतों से बहुत हद तक ये बात सिद्ध हो रही है कि चमगादड़ से निकले कोरोना के मूल वायरस ने कुछ ताकत पैंगोलिन से ली और फिर एक नए रूप में विकसित होकर इंसानों में Sars-CoV-2 वायरस बनकर फैल गया।

चीन की स्टडी में फिर पैंगोलिन घेरे में

अपनी कई महीनों से चल रहीरिसर्च स्टडी में खुद चीनके दो प्रमुखवैज्ञानिककांगपेंग झियाओ, जुन्कियोनग झाई इस नतीजेपर पहुंचे हैं कि कोविड-19 महामारी का Sars-CoV-2 वायरस के पनपने में पैंगोलिन और चमगादड़ दोनों की भूमिका है।

जर्नल नेचर में छपी रिपोर्ट के हवाले सेइन वैज्ञानिकों को मिले नए सबूत इशारा कर रहे हैं कि इंसानों तक कोरोनावायरस के पहुंचने में मासूम सा नजर आने वाला पैंगोलिन इंटरमीडिएटहोस्ट यानी बीच की कड़ी हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बीते दिनों चमगादड़ की भूमिका को संदिग्ध बताया था।इस रिसर्च को पढ़ने वाले भारत में बैटमेन के नाम से मशहूर वन्यजीव जीवविज्ञानी रोहित चक्रवर्ती भी कहते हैं कि कहीं न कहीं चमगादड़ और पैंगोलिन कोरोना के नए वायरस की टूटी कड़ियों को जोड़ सकते हैं।

जीन्स लेवल पर मिली 100% समानता

साउथ चाइना एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के शोधकर्ताओं के रिसर्च पेपर में पहली बार अपने दावे के पक्ष में ठोस सबूत दिए हैं। वैज्ञानिकों नेमलयन प्रजाति के पैंगोलिन और 4 विशेष जीन्स पर फोकस करके निष्कर्ष निकाले हैं। उन्हें पैंगोलिन में जो कोरावायरस ( पैंगोलिन-CoV) मिला है उसका अमीनो एसिड इंसानों में फैले वायरस के जेनेटिक मटेरियल यानी आरएनए से 100%, 98.6%, 97.8% और 90.7% समान है।

स्पाइक प्रोटीन से मिला क्लू
मलयन पैंगोलिन में मिले वायरस में कोशिकाओं पर आक्रमण करके उन्हें पकड़ने वाला स्पाइक प्रोटीन मिला है वह ठीक वैसा ही जिसका इस्तेमाल कोरोनावायरस इंसानों में कर रहा है। इसे विज्ञान की भाषा में रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन कहा जाता है।

वायरस की कड़ियों को जोड़ने में जीवों की जीनोम सीक्वेंसिंग यानी जेनेटिक मटेरियल को क्रम से लगाकर उसकी तुलना करना सबसे अहम प्रक्रिया है। इस नई स्टडी में इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल करके वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि पैंगोलिन-CoV की संरचना इंसान में फैले नएSARS-CoV-2 और चमगादड़ के Sars-CoV RaTG13 नाम के वायरस के समान है।

एक अंतर ने समझ बढ़ाई

अभी तक यही माना जा रहा है कि चमगादड़ के इसी Sars-CoV RaTG13 से ही नया कोरोनावायरस SARS-CoV-2 पैदा हुआ है। केवल एक अंतर मिला है जो स्पाइकया S जीन का है। वैज्ञानिकों ने दो दिन पहले जब इसी अंतर पर फोकस किया तो समझ में आया कि ये कहीं न कहीं एक से दूसरे जानवरके शरीर में पहुंचा और वहां अपने आप को बदलकर एक नए रूप में पैदा हुआ है। इस तरह संभव है कि वायरस चमगादड़ से आया और पैंगोलिन के जरिये इंसानों में फैला।

मलयन पैंगोलिन की प्रमुख भूमिका

वायरस को सोर्स ढूंढ़ने के लिए चीनी वैज्ञानिक यह स्टडी पिछले साल से कर रहे हैं। इसके बारे में फरवरी के महीने में कुछ बातें सामने आई थीं।वैज्ञानिकों कीटीम ने यह स्टडी एक वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर में चार चीनी पैंगोलिन और 25 मलयन पैंगोलिन पर की। इसमें उनके फेफड़ों से टिश्यूज निकाले गए और उनमें वायरस की मौजूदगी का पता लगाया गया।

इसी क्रम में यह सामने आया कि 25 मलयन पैंगोलिनों में से 17 का आरएनए Sars-CoV-2 जैसे वायरसों के लिए पॉजिटिव है और उनमें धीरे धीरे कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण भी सामने आए। इन जानवरों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, वे धीरे धीरे शिथिल होकर पड़ गए और रोने-चिल्लाने लगे। बाद में 17 में से 14 पैंगोलिन मर गए।

मलयन या सुंडा पैंगोलिन बेहद शर्मीला जीव और एक दुर्लभ प्रजाति है। पूरे दक्षिण एशिया में पाया जाने वाला यह पैंगोलिन सिर्फ 5 किलो का होता है। इसके स्कैल के कारण यह शिकारियों और तस्करों के निशाने पर रहता है। मादा अपने बच्चे को पूंछ पर लिए घूमती है। चींटी, दीमक और कीड़े खाने वाले इस जानवर की आंखें बेहद कमजोर लेकिन सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है।

पैंगोलिन और चमगादड़ दोनों एक जैसेनिशाचर
वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि चूंकि पैंगोलिन और चमगादड़ दोनों निशाचर जानवर हैं, दोनों ही कीड़े खाते हैं, और दुनियाभर में लगभग हर जगह फैले हुए हैं तो इसीलिए ये दोनों जानवर साझेदारी में सार्स परिवार के कोरोनावायरस के लिए आदर्श वाहक हैं और सबूत भी इसी ओर संकेत कर रहे हैं।

स्टडी में वैज्ञानिकों ने इस घटनाक्रम को भी स्पष्ट करते हुए लिखा है कि आमतौर पर बीमारी के कुदरती वाहक में उसके गंभीर लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन उससे यदि बीमारी किसी इंटरमीडिएट होस्ट जानवर में चली जाती है तो वह संक्रमण के क्लीनिकल लक्षण दिखाता है।

पैंगोलिन पर नजर रखें, तस्करी और मांस खानारोकें

इसी कारण वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में जोर देकर लिखा है कि पैंगोलिन दुनिया में सबसे ज्यादा तस्करी होने वाला जानवर है। हर देश की तस्करों की ये पहली पसंद है और यही बात दुनिया के लोगों के लिए खतरा भी है क्योंकि ये स्तनपायी चींटीखोर जानवर Sars-CoV-2 जैसे वायरसों का भी वाहक है। ऐसे में अगर इसकी तस्करी और व्यापार नहीं रुकता है तो भविष्य में भी कोरोनावायरस पूरी दुनिया में फैलता रहेगा।

इसी वजह से इस रिसर्च पेपर में दुनियाभर की सरकारों से कहा गया है कि उन्हें पैंगोलिन पर एक व्यस्थित ढंग से लम्बे समय तक निगरानी रखकर इस जानवर के अवैध शिकार, तस्करी और व्यापार पर सख्त प्रतिबंध लगा देने चाहिए। इसके मांस को खाने पर तो पूर्ण प्रतिबंध लगा देने की सिफारिश की गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Covid-19 may have originated from recombined bat, pangolin coronaviruses A coronavirus isolated from Malayan pangolins by a team of Chinese scientists showed 100%, 98.6%, 97.8% and 90.7% amino acid identity with Sars-CoV-2 in 4 genes.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yCY1gE
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9