Skip to main content

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा- पिछले 20 साल में चीन से 5 संकट आए, ये सिलसिला रुकना चाहिए

कोरोनावायरस के मुद्दे पर अमेरिका लगातार चीन पर हमले कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओब्रायन ने कहा है कि पिछले 20 साल में चीन से 5 संकट आ चुके हैं। इस सिलसिले को रोकना जाना चाहिए। ओब्रायन ने कहा- सार्स, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और कोरोनावायरस चीन से आए। हालांकि, उन्होंने पांचवें संकट का नाम नहीं बताया।

पूरी दुनिया चीन से जवाब मांगेगी: ओब्रायन

अमेरिका के एनएसए ने कहा, "हमें पता है कि कोरोनावायरस चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला, इस बात के कुछ सबूत भी हैं। भले ही वायरस लैब से निकला हो या फिर मीट मार्केट से, लेकिन बार-बार चीन का नाम आना अच्छी बात नहीं। अब पूरी दुनिया चीन की सरकार से कहेगी कि बार-बार ऐसे संकट नहीं झेल सकते।"

'हमने मदद का प्रस्ताव दिया, चीन से मना कर दिया'

ओब्रायन ने कहा कि चीन चाहता तो कोरोनावायरस को रोक सकता था। हमने हेल्थ प्रोफेशनल भेजने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पत्रकारों ने ओब्रायन से पूछा कि क्या अमेरिका अब भी कोरोनावायरस की उत्पत्ति के सबूत तलाश रहा है? उन्होंने जवाब दिया- इस बारे में कोई तय समय नहीं बता सकता, लेकिन हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है।

कोरोना से दुनियाभर में 2.50 लाख लोगों की मौत
ओब्रायन का कहना है कोरोनावायरस सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक हो गया है। दुनियाभर में 2.50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहां 80 हजार लोगों की मौत हो चुकी और 14 लाख संक्रमित हैं।

'चीन को भविष्य में ऐसे खतरों को रोकना होगा'

ओब्रायन ने कहा कि कोरोनावायरस की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था थम गई। पिछले 20 साल में पांचवीं बार ऐसा हुआ है। चीन को ऐसा होने से रोकना चाहिए था। चीन को बाकी दुनिया से मदद की जरूरत है। लोगों के स्वास्थ्य संकट से निपटने में हम चीन की मदद के लिए तैयार हैं ताकि दोबारा ऐसा खतरा नहीं हो।

अमेरिकी सीनेट में चीन पर बैन लगाने का प्रस्ताव

अमेरिका और चीन के बीच टकराव अभी और बढ़ सकता है। बीबीसी के मुताबिक, सीनेट में चीन पर बैन लगाने का प्रस्ताव लाया गया है। रिपब्लिकन सांसदों ने मंगलवार को ऐसा कानून लाने का प्रस्ताव रखा, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चीन पर बैन लगाने की ताकत मिले। अमेरिका के रिपब्लिकन सांसदों का कहना है कि चीन महामारी को लेकर जानकारी छिपा रहा है, उस पर बैन लगना चाहिए। चीन ने शुरू से ही धोखा दिया, जिसकी वजह से लाखों लोगों की जान गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये तस्वीर बीजिंग के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की है, जहां हेल्थ वर्कर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग टेम्परेचर चेक कर रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z51nDA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...