Skip to main content

भारत से जीवन रक्षक दवा के नाम पर मंगाई गई विटामिन की गोलियां, प्रधानमंत्री इमरान ने जांच के आदेश दिए

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से 450 से ज्यादा दवाओं के आयात से जुड़े घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीवन रक्षक दवाओं के नाम पर विटामिन की गोलियां समेत दूसरी दवाएं भारत से मंगाई गई थी। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने 5 मई को इससे जुड़े कुछ दस्तावेज पेश किए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार देख रहे प्रधानमंत्री इमरान ने इसे गंभीरता से लिया।उन्होंने मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने खास असिस्टेंट शहजाद अकबर को सौंपी है।

इमरान ने मंत्रालय के अधिकारियों को भारत से मंगाई गई दवाओं की लिस्ट सौंपने का निर्देश दिया है। पिछले कुछ समय से देश की विपक्षी पार्टियां मीडिया के सामने इस मुद्दे को उठा रही हैं। इस बात के आरोप लगाए जा रहे थे कि भारत से दवाओं कोलाने में दी गई छूट का दुरुपयोग हुआ है।

भारत से सिर्फ जीवन रक्षक दवा मंगाने को मंजूरी है
भारत ने पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत से सभी व्यापारिक रिश्ते तोड़ लिए थे। हालांकि, इसके बाद देश में कुछ जरूरी दवाओं की कमी होने की बात कही गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान सरकार ने कैंसर समेत अन्य बीमारियोंके लिए जीवन रक्षक दवाओं के आयात को मंजूरी दी थी।

कौन सी दवाएं भारत से मंगाई गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिवतनवीर अहमद कुरैशी के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज के मुताबिक, भारत से कई तरह के टीके और विटामिन की गोलियां मंगाई गई। इनमें बीसीजी, पोलियो और टिटनेस के टीके शामिल थे। इसके साथ हीविटामिनबी1, बी2, बी6, बी12, डी3, जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट और अन्य कई विटामिन की गोलियां भी भारत से आयात की गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इमरान सरकार पर आरोप लगाए जा रहे थे कि भारत से दवाओं को लाने में दी गई छूट का दुरुपयोग हुआ। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yQJkXf
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...