Skip to main content

70 हजार 766 केस: आरोग्य सेतु से 697 संभावित हॉट स्पॉट का पता चला, लॉकडाउन के बाद भी ऐप हवाई यात्रियों के लिए जरूरी होगा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70हजार 766हो गई है। महामारी से लड़ाई में आरोग्य सेतु ऐप काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे देशभर में 697 संभावित हॉट स्पॉट के बारे में जानकारी मिली है। अब तक 9.8 करोड़ लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया है। ब्लूटूथ कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए 1.4 लाख यूजर्स को संक्रमण के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया। इनके संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। यह जानकारी एम्पावर्ड ग्रुप 9 के चेयरमैन अजय साहनी ने दी। वहीं, सरकार इस ऐपको लॉकडाउन के बाद भी हवाई यात्रियों के लिए अनिवार्य कर सकती है।

सोमवार को महाराष्ट्र में 1230, तमिलनाडु में 798, गुजरात में 347,दिल्ली में 310, मध्यप्रदेश में 171, राजस्थान में 174, उत्तरप्रदेश में 107,बिहार 39 समेत 3589 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।इससे पहलेरविवार को देश मेंएक दिन में सबसे ज्यादा4296 नए मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुईहै।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 मई 4296

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 23401 4786 868

गुजरात

8542 2780 513
दिल्ली 7233 2129 73
तमिलनाडु 8002 2051 53

राजस्थान

3988 2324 113
मध्यप्रदेश 3785 1747 221
उत्तरप्रदेश 3574 1758 80
आंध्रप्रदेश 2018 998 45
पंजाब 1877 168 31
पश्चिम बंगाल 1939

417

185
तेलंगाना 1275 801 30
जम्मू-कश्मीर 879 427 10
कर्नाटक 862 426 31
हरियाणा 730 337 11
बिहार 746 377 6

केरल

520

489

4
ओडिशा 414 85 3
चंडीगढ़ 181 28 3

झारखंड

161 78 3
त्रिपुरा 152 2 0
उत्तराखंड 68 46 1
छत्तीसगढ़ 59 53 0
असम 65 40 1

हिमाचल प्रदेश

59 35 3
लद्दाख 42 22 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 13 10 1

पुडुचेरी

12 9 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुईहै।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3785:यहां सोमवार को संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए।इंदौर, भोपाल और उज्जैन में संक्रमण पूरी तरह काबू नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में अगले हफ्ते से टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी तबसंक्रमितों की संख्या और बढ़सकती है। उधर, भोपाल के हॉट स्पॉट जहांगीराबादमें कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। यहां निगेटिव रिपोर्ट वाले करीब 2000 लोगों कोदूसरी जगहशिफ्ट किया जा रहा है।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3547:राज्य में सोमवार को107 नए संक्रमित मिले। इनमें से मेरठ के सबसे ज्यादा 22 औरआगरा के 13 मरीज शामिल हैं। आगरा में 2, जबकि कानपुर औरमेरठ में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 224 मरीज मिल चुके हैं। यहां 49 कंटेनमेंट जोन हैं। राज्य में इस बीमारी सेअब तक 80 लोग जान गंवा चुके हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 23401:यहां सोमवार को 1230 नए संक्रमित मिले और 36 मौतें हुईं।मुंबई के धारावी में 26 नए मामलों के साथ संक्रमितोंकी संख्या 859 होगई है। माहिम में भी 119 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। उधर, पुणे नगर निगम की सीमा में 69 कंटेनमेंट इलाकों में सोमवार से सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे।
  • राजस्थान, संक्रमित- 3988:यहां सोमवार को संक्रमण के 174मामले सामने आए। इनमें से उदयपुर में 49, जयपुर में 28, अजमेर में 12, अलवर में 11, जालोर में 6, चित्तौड़गढ़ और पाली में 5-5, कोटा में 9, जोधपुर, टोंक, नागौर, करौली, बाड़मेर और दौसा में 2-2, जबकि भरतपुर, जैसलमेर और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला।
  • दिल्ली, संक्रमित- 7233:यहां सोमवार संक्रमण के310 मामले आए।ऊर्जा मंत्रालय के एक अफसर की कोरोनारिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बतायाकिराजधानी के सभी अस्पतालों को वहांहर दिन हो रहीमौतों का ब्योरा देने को कहा गया है।
  • बिहार, संक्रमित- 746:यहां सोमवार को संक्रमण के 39 मामले सामने आए। इनमें से पटना में 3, जबकि गोपालगंज और भागलपुर में 2-2 मरीज मिले।राज्य में अब तक354 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। यहां सिर्फ 3 जिले सीतामढ़ी, अररिया और पश्चिमी चंपारण ग्रीन जोन में हैं। इनके अलावा मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया रेड जोन में हैं, जबकि 29 जिले ऑरेंज जोन में हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/70-thousand-766-cases-697-potential-hot-spots-detected-from-arogya-setu-app-will-be-required-for-air-travelers-even-after-lockdown-127293538.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

कैंसर से लड़ते हुए कहा था- मरा नहीं हूं, काम से जिंदा रहने दो

शांत चेहरे और आंखों से अदाकारी से ‘मकबूल’ 53 साल के इरफान खान नहीं रहे। उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर (कैंसर) था। आंतों में संक्रमण होने पर उन्हें मंगलवार काे अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 4 दिन पहले उनकी मां सईदा बेगम का भी निधन हो गया था। इस मौके पर उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के निर्देशक होमी अदजानिया ने इरफान के बारे में कुछ लिखा। आप भी पढ़िए। होमी ने बताया कि जिंदगी के आखिरी पलों में भी अपने काम से जिंदा रहने की ख्वाहिश इरफान में ही थी। वे जीवन के सर्कस काे बाहर खड़े हाेकर देखते थे। मैंने उनसे पूछा कि जब वह इलाज करवा रहे हैं ताे शूटिंग क्याें जारी रखना चाहते हैं? उन्हाेंने कहा- ‘मैं मरा नहीं हूं ना...ताे मुझे जिस काम से प्यार है, वह करके जिंदा रहने दाे।’ हमारा फिल्म क्रू मजबूती के लिए उनकी ओर ही देखता था। इरफान ने कभी अपनी समस्या काे दूसराें की समस्या नहीं बनाया। फिल्म तो बन रही थी, लेकिन हममें से किसी काे पक्का पता नहीं था कि आगे क्या हाेने वाला है। जब इरफान ने अनजान लोगों से भी खूब बातें कीं होमी ने कहा कि हम लंदन में रेस्तरां में थे कि र...

डॉक्टरों की सलाह- बुजुर्गों में डिप्रेशन के मामले 18 से 24% तक बढ़े, उन्हें डराएं नहीं; सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और हाथ-पैर धोने के बारे में बताएं

कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा खतरा60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजंस को है। इसलिए इन्हें सरकार नेसीवियर कैटेगरी में रखा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मुताबिक देश में 60 साल या इससे अधिक उम्र के 16 करोड़ लोग हैं। नीति आयाेग ने सीनियर सिटीजंस के लिए विशेष गाइडलाइन्स भी बनाई हैं। इसमें बताया गया है कि ऐसे लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, जिनकी उम्र ज्यादा है और जिन्हें पहले से कोई बीमारी भी है। कोरोना की वजह सेबुजुर्गों में डिप्रेशन बढ़ा हैदराबाद में कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा रश्मि बताती हैं कि इस वक्त बुजुर्गों में डिप्रेशन के मामले 18 से 24 फीसदी तक बढ़े हैं।इसलिए जोसीनियर सिटीजंस अकेले या परिवार के साथ रहते हैं, उन्हें कोरोनावायरस के बारे में ज्यादा से ज्यादा समझाने की जरूरत है। उनके दिल-दिमाग में बसे डर को निकालना होगा। खुद को शांत रखने की कोशिश करें कोरोना ने परिवारों के कई कमजोर पहलुओं को भी उजागर किया है, इसलिए जरूरत इस वक्त इन चीजों पर फोकस करने कीहै। रश्मि कहती हैं कि अगर हम तूफान को शांतकरने की कोशिश करेंगे, तो शायद सफलता न मिले, लेकिन यद...

86 नए पॉजिटिव केस मिले, कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर दाह संस्कार किया, ताकि राख तो नसीब हो

राजस्थान में गुरुवार को 86 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें जोधपुर में 59, जयपुर में 14, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, टोंक और कोटा में 2-2, धौलपुर और अलवर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2524 पहुंच गया। इसके साथ जयपुर में एक मौत भी सामने आई। जयपुर में चांदी की टकसाल के पास रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग की हुई। वहीं इससे पहले देररात भी मौत के 4 मामले सामने आए थे। जिसमेंतीन महिलाएं और एकपुरुष शामिल थे। कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर अंतिम यात्रा निकाली, दाह संस्कार भी किया, ताकि राख तो नसीब हो कोरोना के कहर के बीच एक झकझोर देने वाला मामला बुधवार को डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में सामने आया। 15 साल से कुवैत में व्यवसाय कर रहे होटल व्यापारी 56 वर्षीय दिलीप कलाल की कुवैत में माैत हाे गई। दो दिन रिपोर्ट के इंतजार के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर उनका शव कुवैत में ही दफनाया गया। सीमलवाड़ा निवासी दिलीप पुत्र पद्मजी कलाल को तेज बुखार आने पर कुवैत के अमीरी अस्पताल में भर्ती कराया था। 15-20 दिन से उनका इलाज चल रहा था। इधर, मृत...

स्ट्रॉबेरी से लेकर फालसे, करौंदे, आंवले की फसल पर लॉकडाउन का असर, नुकसान होने पर मुआवजा देने की सरकार के पास पॉलिसी तक नहीं

ये उन किसानों की कहानी है जो ऐसी फसलें उगाते हैं जो गेंहू-चावल की तरह हर जगह नहीं होतीं। कम ही किसान ये फसलें चुनते हैं और इनकी खपत भी बहुत ज्यादा नहीं होती। शायद यही वजह है कि इन फसलों में नुकसान होने पर मुआवजा देने के लिए सरकार के पास पॉलिसी तक नहीं है। फिर चाहे बात स्ट्रॉबेरी की हो या फालसे, करौंदे और आंवले की। अदरक लहसुन जैसे मसाले भी इस कैटेगरी में शामिल हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के उन गांवों से रिपोर्ट जहां की ये फसलें खास मशहूर हैं। महाराष्ट्र: लॉकडाउन की वजह से किसानों ने खेतों में सड़ने दी स्ट्रॉबेरी की फसल महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में बड़ी संख्या में देश की कुल स्ट्रॉबेरी उत्पादन का 80% उगाया जाता है। इसकी खेती मुख्य तौर पर दिसंबर से शुरू होकर मई तक चलती है। स्ट्रॉबेरी की फसलों को बाजार में लाने का सबसे सही समय मार्च-अप्रैल और मई का महीना रहता है। लेकिन दुर्भाग्यवश इस बार इन तीन महीनों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहा और स्ट्रॉबेरी की खेती पिछली बार से ज्यादा अच्छी होने के बावजूद खेतों में सड़ गई। पिछले साल बेचा 8 लाख का माल, इस बार सिर्फ 10 हजार की कमाई करीब 2 एकड़ में फैले...

1967 के बाद से भारत-चीन सीमा पर एक भी गोली नहीं चली, 1986 के 27 साल बाद 2013 से फिर होने लगे विवाद

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन, चीन से जुड़े मामलों के डिफेंस एक्सपर्ट हैं, वह नेशनल सिक्योरिटी एडवायजरी बोर्ड के मेंबर और सेंटर फॉर कंटेमपररी चाइना स्टडीज के डायरेक्टर जनरल भी हैं। नई दिल्ली. 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध से लेकर 2013 तक भारत-चीन सीमा पर सिर्फ दो ही बड़ी घटनाएं घटीं थी। एक 1967 में नाथुला में और एक 1986 में समदोरांग में। 27 साल बाद 2013 में भारत और चीन की सेना ने दौलत बेग ओल्डी सेक्टर और एक साल बाद चुमार में एक दूसरे को घूरकर देखा था। फिर 2017 में डोकलाम वाली घटना हुई। डोकलाम वाली घटना के दौरान ही पैंगॉन्ग लेक में दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के दौरान स्थति पथराव तक की बनी थी। भारत-चीन सीमा के कई इलाकों को दोनों पक्षों ने विवादास्पद और संवेदनशील माना है। और यहीं झड़प होती रही है। 2007 से सिक्किम में कुछ मसले सामने आने लगे हैं। चीनी सेना ने नवंबर 2007 में जनरल एरिया डोकाला में अस्थाई बंकर तोड़ डाले थे। इसके बाद नॉर्थ सिक्किम का एक छोटा सा ‘फिंगर एरिया’ दोनों सेनाओं के लिए गले की हड्‌डी बन गया। डोकलाम मामले के बाद ही वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष...

ड्रोन अब तक आंख कान थे लेकिन अब हाथ भी, 13 राज्यों में 700 से ज्यादा ड्रोन कर रहे हैं निगरानी और दवा छिड़कने का काम

ड्रोन अब तक आंख कान थे लेकिन अब हाथ भी बन गए हैं। ड्रोन के जरिए पुलिस न सिर्फ मॉनिटरिंग कर रही है बल्कि कई जगह दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।खास बात ये है किबड़ी संख्या में ऐसे ड्रोन पायलट एकजुट हुए हैं, जो बिना कोई चार्ज लिए पुलिस और प्रशासन के लिए ड्रोन ऑपरेट कर रहे हैं।देशभर में 1400 से ज्यादा लोगों ने अपने ड्रोन पुलिस की मदद के लिए इस्तेमाल करने की इच्छा जताई है। हालांकि अभी करीब 720 ड्रोन से ही मॉनिटरिंग की जा रही है। सिर्फ गुजरात में ही 160 निजी ड्रोन काम पर लगे हुए हैं। जहां आदमी नहीं जा सकते, वहां ड्रोन पहुंच रहे हैं और पुलिस, प्रशासन के मददगार बन रहे हैं। आसमान में उड़ने वाले ये ड्रोन पुलिस की आंख, कान और हाथबने हुए हैं। गुजरात में मार्च से ही ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू हो गई थी। गुजरात से शुरू हुआ इनिशिएटिव ड्रोन पायलट मुफ्त में सरकार की मदद के लिए आगे आए हैं। मार्च महीने में गुजरात के अहमदाबाद में 'इंडियन ड्रोन कोड' के नाम से एक इनिशिएटिव शुरू किया गया। इस इनशिएटिव को शुरू करने वाले निखिल मेठिया ने बताया कि, हमाराड्रोन लैब के नाम से स्टार्टअप है। कोरोनावाय...

ब्रिटेन में 45 दिन तक सिर्फ लक्षण से तय होते रहे कोरोना के मरीज; भारत-ब्रिटेन में संक्रमण साथ शुरू हुआ, पर हालात अलग

ब्रिटेन में 45 दिन तक बिना जांच के सिर्फ लक्षण के आधार पर कोरोना मरीज तय होते रहे। ब्रिटेन में पहला मरीज जनवरी के आखिरी हफ्ते में आया था, लेकिन इसकी पहचान आरटी-पीसीआर जांच से नहीं हुई थी। लक्षण के आधार पर सीटी स्कैन और चेस्ट एक्स-रे कर कोरोना की पुष्टि की गई थी। ऐसा 15 मार्च तक चलता रहा। तब तक 1100 मरीज मिले थे। 21 की मौत हो चुकी थी। मार्च के आखिरी में आरटी-पीसीआर किट पहुंची। भारत में पहला कोरोना मरीज 30 जनवरी को मिला था। भारत ने आरटी-पीसीआर जांच कर मरीज की पहचान की। आज भारत में 67 हजार से ज्यादा मामले हैं। जबकि ब्रिटेन में करीब 2.20 लाख केस आ चुके हैं। ब्रिटेन में पहले दो कोरोना मरीज चीन के दो यात्री थे। इसके बाद एक व्यापारी, जो चीन और हॉलैंड की यात्रा कर लौटे थे, उन्हें यह बीमारी हुई। मार्च के मध्य में सरकार ने इस बीमारी को कम्युनिटी ट्रांसमिशन बताया। शुरू में यहां के विशेषज्ञ मान रहे थे कि संक्रमण भयावह नहीं होगा। इसी से लॉकडाउन नहीं किया गया। हर्ड इम्युनिटी का रिस्क लिया गया, जो खतरनाक साबित हुआ। भले ही मरीजों की संख्या दो लाख के पार चली गई है, लेकिन इसे अब भी पीकनहीं कहा जा रहा...

अब तक 2.17 लाख मौतें: अमेरिका पहला देश जहां 10 लाख से ज्यादा मामले, यहां 24 घंटे में 2208 लोगों ने दम तोड़ा

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 31 लाख 38 हजार 97 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 17 हजार 968 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 55 हजार 695 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है, जहां संक्रमण के मामले 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं।यहां 24 घंटे में 2208 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 हजार 409 केस सामने आए हैं। देश में अब तक 59 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 10,35,765 59,266 1,42,238 स्पेन 2,32,128 23,822 1,23,903 इटली 2,01,505 27,359 68,941 फ्रांस 1,65,911 23,239 45,513 ब्रिटेन 161,145 21,678 उपलब्ध नहीं जर्मनी 1,59,912 6,314 1,17,400 तुर्की 1,14,653 2,992 38,809 रूस 93,558 867 8,456 ईरान 92,584 5,877 72,439 चीन 82,858 4,633 77,555 ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं। अमेरिका: 10 लाख से ज्यादा केस अमेरिका में संक्रमण के मामले 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी बुरी तरह प्रभावित है। ...

लुधियाना में वापस भेजे गए गोंडा के श्रमिकों ने जताई नाराजगी, अमृतसर में होलसेल कपड़ा मार्केट तो जालंधर में सरकारी रजिस्ट्री खुली

कोरोना की महामारी से जूझ रहे पंजाब में संक्रमितों का आंकड़ा 1900 हो गया है। 31 की मौत हो चुकी तो 166 ठीक भी हो गए हैं। सोमवार को तीसरे फेज के लॉकडाउन/कर्फ्यू का आठवां दिन है। आज राज्य में कई जगह दुकानें सामान्य की तरह खुली तो कहीं-कहीं कुछ ही घंटे की मोहलत दी गई। इसी बीच पंजाब सरकार के प्रवासी मजदूरों को उनके गृहराज्य भेजे जाने के अभियान पर भी सवाल उठने लग गए हैं। लुधियाना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश के गोंडा से ताल्लुक रखने वाले श्रमिकों का कहना है कि उन्हें 9 मई की यात्रा का मैसेज आया। बस से रेलवे स्टेशन पर भी ले जाया गया। सबकुछ ठीकठाक था, लेकिन दोबारा मैसेज आने की बात कहते हुए उन्हें वापस लौटा दिया गया। अब तक दोबारा कोई मैसेज नहीं आया है। और कहां कैसे हैं हालात... अमृतसर के टाहली साहिब थोक कपड़ा मार्केट में खुली दुकानों पर खरीदारी करते लोग। अमृतसर अमृतसर की टाहली साहिब स्थित होलसेल कपड़ा मार्केट को सोमवार को सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की इइजाजत दी गई। कुछ लोग खरीदारी करते देखे गए तो ज्यादातर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। इस बारे में इलाके के इंस्पेक्टर बलद...

मनोबल और धैर्य कोरोना पर जीत के दो मजबूत हथियार; बीमारी से डरने की नहीं, बचने की जरूरत है

कोरोना बीमारी से आसानी से जीता जा सकता है, बस अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखें। डॉक्टरों की सलाह मानें, दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन और योग करें। यह कहना है कोरोना को हराने वाले आईएएस अफसर गिरीश शर्मा के। शर्मा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान, भोपाल के प्रमुख सलाहकार हैं। गिरीश शर्मा और उनके बेटे सुमर्तल शर्मा को 11 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी और वह 11 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहे। उन्होंने दैनिक भास्कर से अपने इलाज के दिनों के अनुभव पर विस्तार से बातचीत की। उनकी जर्नी कोउन्हीं के शब्दों मेंपढ़िए... आईएएस गिरीश शर्मा बताते हैं- "मैं रोज योग, प्राणायाम करता और सुबह-शाम टहलता था। कोशिश रहती थी कि जितने भी मेरे आसपास के लोग हैं, उन्हें भी योग और मेडिटेशन कराऊं। मेरा 18 साल का बेटा सुमर्तल शर्मा भी मेरे साथ ही भर्ती था। उसका समय पेंटिग्स बनाते, मोबाइल पर फिल्में देखते और दोस्तों से मोबाइल पर बात करते गुजर जाता था। मेरा कुछ पढ़ते-लिखते और ऑफिस के काम को निपटाते समय कट जाता था। कुछ काम वाट्सएप और ऑनलाइन के माध्यम से करता था। भाषाओं का शौक है...