Skip to main content

59 हजार 642 केस: अहमदाबाद में पुलिस पर पथराव; पंजाब में 5वीं से 10वीं तक छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा

गुजरात के अहमदाबाद में रमजान में लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकले लोगों ने शुक्रवार कोपुलिस पर पथराव किया। इसमें शाहपुर पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान अर्धसैनिक बल के काफिले पर भी पत्थरबाजी की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वहीं, पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में बिना परीक्षा के 5वीं से 10वीं क्लास तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश देने का फैसला लिया है। 10वीं के छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर 11वीं में प्रवेश मिलेगा।

उधर, केंद्रीयगृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. मनीष सोनेजा वायुसेना के विमान से गुजरात गए हैं। वे अहमदाबाद के2 अस्पतालों में कोरोना के इलाज में जुटे डॉक्टरों को सलाह देंगे।

कल महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1089 केस आए

देश में 59 हजार 642कोरोना संक्रमितहैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1089,तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390, दिल्ली में 338, राजस्थान में 152,उत्तरप्रदेश में 143, मध्यप्रदेश में 89 समेत 3291 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। मई के पहले हफ्ते में 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े हैं। यह कुल संक्रमितों का38% है। इस दौरान6827 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 540ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जुलाई में सीबीएसई की बाकी परीक्षाएंहोंगी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बताया है कि सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कराएगा। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में वीडियो जारी कर जानकारी दी।लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। अब केवल 29 विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
05 मई 2971
03 मई 2952

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 19063 3470 731

गुजरात

7403 1872 449
दिल्ली 6318 2020 68
तमिलनाडु 6009 1605 40

राजस्थान

3579 2011 103
मध्यप्रदेश 3341 1349 200
उत्तरप्रदेश 3214 1387 66
आंध्रप्रदेश 1887 842 41
पंजाब 1731 152 29
पश्चिम बंगाल 1678

323

160
तेलंगाना 1132 727 29
जम्मू-कश्मीर 823 364 9
कर्नाटक 753 376 30
हरियाणा 647 279 8
बिहार 579 267 5

केरल

504

484

4
ओडिशा 270 63 2
चंडीगढ़ 146 21 1

झारखंड

132 41 3
त्रिपुरा 88 2 0
उत्तराखंड 63 45 1
छत्तीसगढ़ 59 36 0
असम 59 35 2

हिमाचल प्रदेश

50 34 3
लद्दाख 42 17 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 12 10 1

पुडुचेरी

15 7 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3341:राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 89 मामले सामने आए। कुल मौतों का आंकड़ा 200 तक पहुंच चुका है। कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश लौट रहे उमरिया और शहडोल जिले के 16 मजदूरों की औरंगाबाद में शुक्रवार तड़के एक मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई।
जबलपुर में कुछ मजदूर अपनी गृहस्थी का सामान उठाए हुए जा रहे हैं। लॉकडाउन के बीच ये यहां महाराष्ट्र से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3214:यहां शुक्रवार को 143 नए संक्रमित मिले, इनमें 12 गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के हैं। प्रदेश में अब तक 1387 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1761 का इलाज चल रहा है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है।
यह तस्वीर सीतापुर हाईवे की है। लॉकडाउन में मिली रियायत के बाद प्रवासी मजदूर ट्रक की छत पर बैठकर अपने पैतृक गांव जा रहे हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 19063:यहां शुक्रवार को 1089 मरीज बढ़े। 37 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 731 हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में सेना उतारने की खबरों का खंडन किया है। आर्थर रोड जेल में 77 कैदी और26 जेल कर्मचारी पॉजिटिव मिले। इन्हें जीटी हॉस्पिटल और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 3579:राजस्थान में शुक्रवार को संक्रमण के 152मामले आए।इनमें से जयपुर में 34, उदयपुर में 59, चित्तौड़गढ़ में 10, अजमेर, कोटा और जोधुपरमें 9-9 मरीज मिले हैं।उधर, अजमेर में एक संक्रमित की मौत हो गई। अब राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 103हो गया है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 6318:यहां शुक्रवार को 338 नए मामले सामने आए। हिंदु राव अस्पताल के 10 और कस्तूरबा अस्पताल के 5 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। इसके अलावा मंदिर मार्ग थाने केसिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसके साथ बैरक में रहने वाले 12 अन्य पुलिसकर्मी भी क्वारैंटाइन किए गए। दिल्ली में गुरुवार को एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 448 पॉजिटिव मिलेथे।
दिल्ली की एक फैक्ट्री में तिरंगे के रंग वाले मास्क बनाए जा रहे हैं। कोरोना का प्रकोप कुछ महीने बने रहने का अनुमान है, ऐसे में मास्क का उत्पादन बढ़ गया है।
  • बिहार, संक्रमित- 579:यहां शुक्रवार को संक्रमण के 29मामले आए। अब तक 267 मरीज ठीक हो चुके हैं।उधर,प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 24 ट्रेनों से 28 हजार 467 प्रवासी आए। 20 हजार 629 प्रवासी और लौट रहे हैं। राज्य सरकार ने रोजाना 1000 प्रवासी मजदूरोंका रैंडम टेस्ट करने का फैसला किया है। रेड जोन से लौटने वालेमजदूरों का टेस्ट पहले किया जाएगा।

पैरामिलिट्री के 500 से ज्यादा जवान संक्रमित

बीएसएफ के 30 जवान पॉजिटिवपाए गए। इनमें 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैं। बीएसएफ में करीब 200 जवान संक्रमितहैं। आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सीआईएसएफके जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सभी पैरामिलिट्री फोर्स में 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फदिल्ली में हैं।कोलकाता के इंडियन म्यूजिम में तैनात सीआईएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर की गुरुवार को संक्रमण से मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर कोलकाता की है। लोगों को कोरोनावायरस महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए यहां लगी मां और उसके बच्चे की मूर्ति को ही मास्क पहना दिया गया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127284559.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका में 14 साल पहले दो वैज्ञानिकों ने पहली बार बुश सरकार के सामने सोशल डिस्टेंसिंग नीति बनाने का प्रस्ताव रखा था, पर अधिकारियों ने खिल्ली उड़ा दी थी

एरिक लिप्टन और जेनिफर स्टीनहाऊर. कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अब तक 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यदि 14 साल पहले कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग कानून (फेडरल पॉलिसी) के प्रस्ताव को खारिज न किया जाता तो...इस मौत की त्रासदी को रोका जा सकता था। ऐसा (उपरोक्त बातें) अमेरिका के दो वरिष्ठ सरकारी चिकित्सक डॉ. रिर्चड हैशे और डॉ. कार्टर मेकर का कहना है। वर्तमान में डॉ. हैशे कैंसर विशेषज्ञ सलाहकार के तौर व्हाइट हाउस में, जबकि डॉ. मेकर वेटरन्स अफेर्यस विभाग में एक चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। दोनों ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार से अमेरिका में सोशल डिस्टेंसिंग नीति के जन्म और उसके खारिज होने की कहानी को साझा किया। पढ़िए डॉ. हैशे और डॉ. मेकर की जुबानी...सामाजिक दूरी के जन्म की अनकही कहानी... अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग नीति के प्रस्ताव की खिल्ली उड़ाई, कहा- घर में दुबकने से बेहतर है महामारी की दवा खोजी जाए डॉ. मेकर कहते हैं कि यह करीब 14 साल पहले की बात होगी। मैं और डॉ. हैशे वॉशिंगटन के उपनगरीय स्थित एक बर्गर शॉप में अपने कुछ सहयोगियों के सा...

1967 के बाद से भारत-चीन सीमा पर एक भी गोली नहीं चली, 1986 के 27 साल बाद 2013 से फिर होने लगे विवाद

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन, चीन से जुड़े मामलों के डिफेंस एक्सपर्ट हैं, वह नेशनल सिक्योरिटी एडवायजरी बोर्ड के मेंबर और सेंटर फॉर कंटेमपररी चाइना स्टडीज के डायरेक्टर जनरल भी हैं। नई दिल्ली. 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध से लेकर 2013 तक भारत-चीन सीमा पर सिर्फ दो ही बड़ी घटनाएं घटीं थी। एक 1967 में नाथुला में और एक 1986 में समदोरांग में। 27 साल बाद 2013 में भारत और चीन की सेना ने दौलत बेग ओल्डी सेक्टर और एक साल बाद चुमार में एक दूसरे को घूरकर देखा था। फिर 2017 में डोकलाम वाली घटना हुई। डोकलाम वाली घटना के दौरान ही पैंगॉन्ग लेक में दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के दौरान स्थति पथराव तक की बनी थी। भारत-चीन सीमा के कई इलाकों को दोनों पक्षों ने विवादास्पद और संवेदनशील माना है। और यहीं झड़प होती रही है। 2007 से सिक्किम में कुछ मसले सामने आने लगे हैं। चीनी सेना ने नवंबर 2007 में जनरल एरिया डोकाला में अस्थाई बंकर तोड़ डाले थे। इसके बाद नॉर्थ सिक्किम का एक छोटा सा ‘फिंगर एरिया’ दोनों सेनाओं के लिए गले की हड्‌डी बन गया। डोकलाम मामले के बाद ही वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष...

ट्रैवल इंडस्ट्री की मुर्दानगी ऐसी कि पर्यटन को उकसाने वाले ही अब लोगों को स्टे-होम का पाठ पढ़ाने को मजबूर हैं

कोरोनावायरस पैंडेमिक से ज़माने भर में सफरबाज़ों की दुनिया उलट-पुलट हो गई है। ट्रैवल इंडस्‍ट्री में हड़कंप है, सफर बिखर गए हैं और मंज़िलों पर सन्‍नाटा है। सीज़न में फुल की तख्‍़ती लगाए एयरबीएनबी, होटल-होमस्‍टे वीरान हैं; वॉटर-पार्क, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर, म्‍युज़‍ियम, गैलरियां, कैथेड्रल, मंदिर-मस्जिद, मकबरे, कैफे, बार, रेस्‍टॉरेंटों में मुर्दानगी छायी है। डिज्‍़नीलैंड ने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है, पर्यटन को उकसाने वाले ही अब लोगों को #स्‍टेहोम #ट्रैवलटुमौरो का पाठ पढ़ाने की मजबूरी से गुजर रहे हैं। वर्ल्‍ड ट्रैवल एंड ट‍ूरिज्‍़म काउंसिल ने आखिरकार वो बम गिरा ही दिया जिसका अंदेशा था। डब्ल्यूटीटीसी के मुताबिक, कोरोनावायरस पैंडेमिक के चलते दुनियाभर में ट्रैवल इंडस्‍ट्री से जुड़ी करीब 10 करोड़ नौकरियां जा सकती हैं और इनमें साढ़े सात करोड़ तो जी20 देशों में होंगी। यानी भारत के पर्यटन उद्योग पर भी भारी खतरा है। डब्‍ल्‍यूटीटीसी की अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी ग्‍लोरिया ग्‍वेवारा ने कहा, ‘हालात बहुत कम समय में और तेजी से बिगड़े हैं। हमारे आंकड़ों के मुताबिक, ट्रैवल एं...

रथयात्रा पर सस्पेंस, लॉकडाउन बढ़ा तो टूट सकती है 280 साल की परंपरा या बिना भक्तों के निकलेगी रथयात्रा

लगभग 280 साल में ये पहला मौका होगाजब कोरोना वायरस के चलते रथयात्रा रोकी जा सकती है। ये भी संभव है कि रथयात्रा इस बार बिना भक्तों के निकले।हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। 3 मई को लॉकडाउन के दूसरे फेज की समाप्ति के बाद ही आगे की स्थिति को देखकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। 23 जून को रथ यात्रा निकलनी है। अक्षय तृतीया यानी 26 अप्रैल से इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। मंदिर के भीतर ही अक्षय तृतीया और चंदन यात्रा की परंपराओं के बीच रथ निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर के अधिकारियों और पुरोहितों ने गोवर्धन मठ के शंकराचार्य जगतगुरु श्री निश्चलानंद सरस्वती के साथ भी रथयात्रा को लेकर बैठक की है, लेकिन इसमें अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। नेशनल लॉकडाउन के चलते पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से पुरी मंदिर बंद है। सारी परंपराएं और विधियां चुनिंदा पूजापंडों के जरिए कराई जा रही है। गोवर्धन मठ (जगन्नाथ पुरी) के शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी निश्चलानंदजी सरस्वती ने मंदिर से जुड़े लोगों को सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए रथयात्रा के लिए निर्णय लेने की सलाह दी है। मठ का मत ही इसमें सबस...

आंखों से भी शरीर में पहुंच सकता है कोरोनावायरस और आंसू से भी संक्रमण का खतरा; अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया दावा

कोरोनावायरस आंखों से भी शरीर में पहुंच सकता है और आंसुओं के जरिएभीसंक्रमण फैल सकता है। यह दावा अमेरिका की प्रतिष्ठितरिसर्च यूनिवर्सिटी जॉन्स हॉपकिन्सके शोधकर्ताओं ने किया है। उनका कहना है किएसीई-2 नाम के एंजाइमरिसेप्टर की मदद से कोरोनवायरस शरीर की कोशिकाएं को जकड़कर इंसान की आंख सेभीप्रवेश कर सकता है। नई रिसर्च के नतीजोंमें सामने आया है कि फेफड़ों, श्वसन मार्गऔर दूसरे अंगों की तरह आंखों में भी ACE-2 रिसेप्टर का निर्माण होता है। इनकी मदद से कोरोना का Sars-CoV-2शरीर में पहुंच सकता है। अगर संक्रमित मरीज केखांसनेया थूकनेके ड्रॉपलेट्स आंखों तक पहुंचते हैं तो भीकोरोना संक्रमण फैलने का खतरा होसकता है। कंजेक्टिवाइटिस की वजह बन सकता है कोरोना रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 आंखों की प्रचलित बीमारीकंजेक्टिवाइटिस की वजह भी सकता है। 30 फीसदी मरीजों में भी ऐसे लक्षण पाए गए हैं। जब आंखों में सूजन आती है और वे लाल हो जाती हैं। कोरोनावायरस श्वसन मार्गसे भीआंखों तक पहुंच सकता है और ऐसीस्थिति बीमारी को और भी गंभीर बना देती है। हाईबीपी और डायबिटीज के मरीजों को खतरा अधिक शोधकर्ताओं के मुताबिक, डाय...

पान मसाला, च्यूइंगम के उत्पादन और बिक्री पर रोक; गृह मंत्रालय ने कहा- नई गाइड लाइन 4 मई से लागू होंगी, जल्द ऐलान किया जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्रालय में बुधवार शाम देश में कोरोना के हालात पर रिव्यू मीटिंग हुई। इसके बाद मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पान मसाला और च्यूइंगम के उत्पादन और बिक्री पर अगले आदेश तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन से काफी फायदा मिला और स्थिति सुधरी। यह लाभ जारी रहे। लिहाजा, 3 मई तक गाइडलाइंस के पालन पर पैनी नजर रखी जाएगी। नए दिशा निर्देश 4 मई से लागू होंगे। इनमें कई जिलों को राहत दी जा सकती है। इस बारे में जानकारी कुछ दिनों में दी जाएगी।” देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार 062 हो गई है। बुधवार को मध्यप्रदेश में 94, आंध्रप्रदेश में 73,राजस्थान में 29, पश्चिम बंगाल में 28, उत्तरप्रदेश में 20,बिहार में 17, चंडीगढ़ में 11, केरल में 10,कर्नाटक में 9और ओडिशा में 4 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 31 हजार 787 संक्रमित हैं। इनमें से 22 हजार 982 का इलाज चल रहा है, 7796 ठीक हुए हैं और 1008 की मौत हुई है। 5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए दिन मामले 28 अ...

नेतन्याहू आज पांचवीं बार पीएम बनेंगे; गठबंधन सरकार के दोनों नेता भारत समर्थक

कोरोनावायरस के संकट के बीच बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर इजराइल केप्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों और तीन बार चुनावों में बहुमत न मिलने के बावजूद उन्होंने राजनीतिक गठजोड़ से पीएम पद पा लिया।इसके लिए उन्होंने अपने विपक्षी बेनी गांत्ज से हाथ मिलाया है। बीबीसी से बातचीत में इजराइल के राजनीतिक विश्लेषक योहानन प्लेसनेर ने इस डील को 'लोकतांत्रिक युद्धविराम' बताया था। नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल कैमिस्ट्री काफी मजबूत मानी जाती है। बेनी गांत्ज भी कई बार भारत को मजबूत लोकतंत्र और उभरती हुई ताकत करार दे चुके हैं। नेतन्याहूलगातार चौथी बार प्रधानमंत्री दोनों नेता कह रहे हैं कि कोरोना काल में देश को स्थिर सरकार की जरूरत है, लिहाजा गठबंधन जरूरी है। एक साल में तीन आम चुनाव हो चुके हैं। दो गठबंधन थे।नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और गांत्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी में से किसी को भीबहुमत नहीं मिल पाया। अब दोनों मिलकर सरकार बना रहे हैं। नेतन्याहू पांचवीं बार देश की बागडोर संभालेंगे। हालांकि, उनका यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा। गठबंधन सरकार और शर्तें नेतन्याहू और ग...

अमेरिका: डॉक्टर भी रो देते हैं, जब मरीज आखिरी बार परिवार से वीडियो कॉलिंग पर बात करता है

अमेरिका के अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। कई लोग स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं, लेकिन दिल तब रोता है, जब सामने किसी युवा मरीज की जान जाते देखते हैं। अस्पताल के पीछे शवों को ले जाने के लिए बड़े-बड़े ट्रॉले खड़े हैं। लगता है, मरीज को उस ओर न जाने दें, किसी तरह ठीक कर अस्पताल के आगे के रास्ते से घर भेजें। मौत के चंद मिनट पहले मरीज की परिजन से वीडियो कॉल लगाकर बात कराते हैं। एक केस भूल नहीं पाते कि दूसरा सामने आ जाता है। पिछले हफ्ते 31 साल के एक युवक की मौत से पहले उसकी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे से वीडियो कॉल पर बात कराई थी। वह दृश्य चाहकर भी नहीं भूल पाता हूं। यहां कई मरीज किताब पढ़ते हैं। टैब पर गेम्स खेलते हैं। कुछ लोग सुडोकू भी खेलते हैं। यहां ज्यादा संक्रमण की वजह लॉकडाउन में देरी है मार्च के पहले हफ्ते में अमेरिका ने कोरोना संक्रमण को कम्युनिटी ट्रांसमिशन मान लिया था। वैसे यहां ज्यादा संक्रमण की वजह लॉकडाउन में देरी है। कम उम्र के लोगों की मौत का बड़ा कारण मोटापा है। इधर वैज्ञानिकों ने ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है, जिसमें मुंह से लार लेकर आरटी-पीसीआर जांच की जा सकेगी। अब संदिग्ध ...

खेती की जमीन बचाना जरूरी, शहरों में 50 मंजिला इमारतें बनाएं; रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट भी वर्टिकल बनाने की सोचें

दुबई की गगनचुंबी इमारत 23 मरीना, साइबर सिटी गुड़गांव समेत दुनिया की कई मशहूर इमारतें डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट और पद्मभूषण से सम्मानितहाफिज कॉन्ट्रैक्टर का मानना है कि कोरोना संक्रमण काल के बाद अब वक्त आ गया है कि हम खाद्यान्न सुरक्षा के लिए जमीन बचाएं, वर्टिकल रेलवेस्टेशन और एयरपोर्ट बनाने की सोचें। इससे जमीन की बर्बादी नहीं होगी, लागत में कमी आएगी और पर्यावरण भी सुधरेगा। उनसे बातचीत के संपादित अंश... सवाल: कोरोना के बाद अब देश-दुनिया में क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे? - कोरोनावायरस स्थायी रूप से रहेगा, ऐसा नहीं है। कई बार हम भविष्य के बारे में अधिक सोच लेते हैं। कोरोना के दौरान और उसके खत्म होने के बादचार-पांच महीने के लिए परेशानी आ सकती है। जब तक वैक्सीन नहीं है, तब तक इसका डर रहेगा। सवाल: घरों के बाहर और अंदर किस तरह की तकनीक अब डिजाइन के साथ जरूरी होगी? - अभी शहरों में घर एक-दूसरे से चिपके हुए होते हैं। कुछ मंजिलों की बिल्डिंग होती है। नई-नई सोसायटी भी 12-13 मंजिल की होती है और शहर फैलते जातेहैं। अब तय करना होगा कि एक हद के बाद शहर का विस्तार नहीं होगा। हमें कानून में बदलाव...

87 नए पॉजिटिव केस मिले, कोटा के जेकेलोन अस्पताल की पांच संक्रमित महिलाओं के नवजात पहली रिपोर्ट में निगेटिव

लॉकडाउन फेज 3 के दसवें दिन राजस्थान में कोरोना के 87 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 32, पाली में 24, उदयपुर में 12, राजसमंद में 7, सवाई माधोपुर में 5, कोटा में 3, बांसवाड़ा, टोंक, नागौर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4213 पहुंच गया। कोटा केजेकेलोन की पांचों संक्रमित महिलाओं के नवजात पहली रिपोर्ट में निगेटिव जेकेलोन अस्पताल की पांचों संक्रमित महिलाओं के नवजात बच्चे पहले कोरोना टेस्ट में निगेटिव आए हैं। इन बच्चों को परिवार की महिलाओं के साथ अलग से नए अस्पताल के कमरों में रखा गया है। पॉजिटिव वार्ड में एडमिट इनकी मां से इन्हें दूर रखा गया है। अस्पताल का स्टाफ इन बच्चों तक मां का दूध पहुंचा रहा है। इन बच्चों को लेकर हर कोई आशंकित था, क्योंकि डिलीवरी के बाद इन बच्चों ने मां का दूध तो पीया ही था, बल्कि कई घंटों तक मां के साथ रहे थे। प्रभारी डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञ नियमित देख रहे हैं, वे स्वस्थ हैं। अब अगले 24 से 48 घंटे में इनके दाेबारा सैंपल कराए जाएंगे। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो इन्हें डिस्चार्ज भी किया जा ...