Skip to main content

अमेरिकियों की नौकरी बचाने के लिए सांसदों ने एच-1बी वीजा और विदेशी स्टूडेंट्स के इंटर्नशिप के वीजा सस्पेंड करने की मांग की

अमेरिका मे उच्च सदन सीनेट के चार सांसदों ने डोनाल्ड ट्रम्प पर एच-1बी वीजा और विदेशी स्टूडेंट्स के इंटर्नशिप के लिए वीजा सस्पेंड करने का दबाव डाला है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों की नौकरी बचाने के लिए यह सुझाव दिए हैं। ट्रम्प अगर यह कदम उठाते हैं तो भारतीयों पर इसका बुरा असर पड़ेगा।अमेरिका में ग्रेट डिप्रेशन के बाद इतनी बेरोजगारी कभी नहीं आई है।

सांसदों ने शुक्रवार को ट्रम्प को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया है कि कोरोना महामारी ने अप्रैल में दो करोड़नौकरियां नष्ट कर दी हैं। इसके चलते 14.7% बेरोजगारी आगई है।

उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले वर्करों के वीजा कम से कम एक साल के लिए सस्पेंड कर देना चाहिए। अमेरिका के खुद के नागरिकों के लिए नौकरियोंकी कमी हो गई है, सीमित रोजगार में अतिरिक्त विदेशी कर्मचारियों को नहीं स्वीकार करना चाहिए। वीजा सस्पेंशन की मांग करने वालों में चक ग्रेसली, टॉमकॉटन, टेड क्रूज और जोश हॉले शामिल हैं।

सांसदों ने इन वीजा को सस्पेंड करने की मांग की

  • एच-1बी वीजाः विशेष काम के कर्मचारियों को दिया जाने वाला वीजा
  • एच-2बी वीजाः नॉन-एग्रीकल्चरल कामों के लिए सीजनल वर्करों को दिया जाने वाला वीजा
  • ओटीपी वीजाः ग्रेजुएशन के बाद स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के लिए दिया जाने वाला वीजा
  • ईबी-5 वीजाः विदेश के अमीर लोगों इंवेस्टमेंट के बदले दिया जाने वाला वीजा

वीजा के संस्पेंशन से भारत पर असर पड़ेगा
एच-2बी वीजा को छोड़कर अन्य सभी वीजा के संस्पेशन से भारतीयों पर असर पड़ेगा। एच-2बी वीजा खासतौर पर मैक्सिको के प्रवासी मजदूरों के काम आताहै। अमेरिका में हर साल 10 कर्मचारी विदेशों से आते हैं। अमेरिकी सांसदों ने कहा कि बेरोजगारी की दर इतनी ज्यादा है कि इन कर्मचारियों को वीजा देनेका कोई कारण नहीं है।

पिछले साल ओटीपी वीजा वालों में 40% भारतीय

ओटीपी वीजा के सस्पेंड होने से भारतीय छात्रों में पर असर पड़ेगा। हर साल भारत से कई स्टूडेंट फॉरेन स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका ग्रेजुएशन के लिए जाते हैं।ग्रेजुएशन होने के बाद अमेरिका उनके वीजा में विस्तार करता है। इसे ही ओटीपी वीजा कहते हैं। इसके तहत विदेशी छात्र एक से तीन साल तक अमेरिकाइंटर्नशिप कर सकते हैं। 2019 में अमेरिका में विदेश के दो लाख 23 हजार स्टूडेंट ऐसे थे, जिन्हें ग्रेजुएशन के बाद ओटीपी वीजा मिला था, इसमें 40प्रतिशत लगभग भारतीय थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ओटीपी वीजा के सस्पेंड होने से भारतीय छात्रों में पर असर पड़ेगा। हर साल भारत से कई स्टूडेंट फॉरेन स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका ग्रेजुएशन के लिए जाते हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fx3q9k
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...