Skip to main content

218 अंक नीचे खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के पहले घंटे में 600 अंक तक गिरा, निफ्टी में भी 70 पॉइंट की गिरावट

सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 218.29 अंक नीचे और निफ्टी 70.35 पॉइंट नीचे खुला। ट्रेडिंग के पहले घंटे में ही सेंसेक्स फिसलकर 635.91अंक तक नीचे चला गया। इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला था। ट्रेडिंग के आधा घंटा बाद ही बीएसई सेंसेक्स 658.88 अंक ऊपर चला गया, लेकिन आखिरी घंटे में सेंसेक्स फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 81.48 अंक नीचे 31,561.22 पर और निफ्टी 12.30 पॉइंट नीचे 9,239.20 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 109.33 अंक नीचे 24,222.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 71.02 अंक ऊपर 9,192.34 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.01% फीसदी बढ़त के साथ 0.39 पॉइंट ऊपर 2,930.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 7.59 अंक नीचे 2,887.21 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70,768 हो गई है। इनमें 45,921 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 22,549 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,294 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,254,800 हो चुकी है। इनमें 287,293 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,526,550 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 81,795 हो चुकी है।

10:08 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सबसे ज्यादा बढ़त यूपीएल और वीईडीएल के शेयरों में है।

10:08 AM बीएसई सेंसेक्स टेलीकॉम की सभी 12 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:54 AM सेंसेक्स 599.76 अंक नीचे 30,961.46 पर और निफ्टी 160.15 पॉइंट नीचे 9,079.05 पर कारोबार कर रहा है।

09:43 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो की सभी 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मारुति के शेयरों में है।

09:43 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स की 9 में से सिर्फ इंडसइंड बैंक के शेयरों में बढ़त है, अन्य सभी में गिरावट है।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) विदेशी लोन से 1.5 अरब डॉलर (11,300 करोड़ रुपए) जुटा रही है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि इस राशि का उपयोग पूंजीगत खर्च में किया जाएगा। कुछ ही दिनों पहले फेसबुक और कुछ अन्य संस्थानों ने कंपनी के जियो प्लेटफॉर्म्स में 61,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का वादा किया है।

बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक क्रूड के भाव में जितनी गिरावट हुई है, उसके हिसाब से भारत को 40 अरब डॉलर की बचत होने का अनुमान है। इससे देश का चालू खाता घाटा संतुलित हो गया है। पिछली बार भारत ने चालू खाता आधिक्य (करेंट अकाउंट सरप्लस) 2004 में दर्ज किया था।

09:32 AMनिफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; आईओसी और सनफार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल।

09:32 AMबीएसई सेंसेक्स के 23 सेक्टर में से 3 में बढ़त और अन्य सभी में गिरावट है।

09:22 AMबीएसई सेंसेक्स के 32 इंडेक्स में से 3 में बढ़त और अन्य सभी में गिरावट है।

09:22 AMबीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 8 कंपनियों के शेयर में बढ़त अन्य 22 के शेयरों में गिरावट है; सनफार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 379.84 अंक नीचे 31,181.38 पर और निफ्टी 94.55 पॉइंट नीचे 9,144.65 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 109.33 अंक नीचे 24,222.00 पर बंद हुआ था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 81.48 अंक नीचे बंद हुआ था। वहीं, आज ये 218 अंक की गिरावट के साथ खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YU9rY0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

1986 पॉजिटिव; अयोध्या में 24 जून तक धारा 144 लागू, प्रयागराज से 10 हजार छात्रों को घर भेजने की कवायद शुरू

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। उप्र में पिछले 24 घंटे के भीतर 113 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक राज्य में कुल 1986 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 1556 एक्टिव केस हैं। अब तक399 मरीज सही होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच यूपी सरकार कोटा के बाद प्रयागराज के 10 हज़ार छात्रों को उनके घर भेजना शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करने का निर्देश सीएम योगी ने दिया है। वहीं दूसरी ओार अयोध्या के डीएम ने 24 वहां लगी धारा 144 को 24 जून तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। लखनऊ; कोटा के हजारों छात्रों को उनके घरों तक पहुंचाने के बाद सीएम योगी के निर्देश पर अब प्रदेश के उन छात्रों को भी घर पहुंचाया जाएगा, जो प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे हैं। इस संबंध में करीब 10 हजार छात्रों को 300 बसों से उनके गृह जनपद तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले हरियाणा राज्य में फंसे मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाया गया हैं। सोमवार देर रात से प्रयागराज से दो चरणों मे छात्रों को उनके घर भेजा जाएगा।इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को ...

अमेरिका में 14 साल पहले दो वैज्ञानिकों ने पहली बार बुश सरकार के सामने सोशल डिस्टेंसिंग नीति बनाने का प्रस्ताव रखा था, पर अधिकारियों ने खिल्ली उड़ा दी थी

एरिक लिप्टन और जेनिफर स्टीनहाऊर. कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अब तक 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यदि 14 साल पहले कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग कानून (फेडरल पॉलिसी) के प्रस्ताव को खारिज न किया जाता तो...इस मौत की त्रासदी को रोका जा सकता था। ऐसा (उपरोक्त बातें) अमेरिका के दो वरिष्ठ सरकारी चिकित्सक डॉ. रिर्चड हैशे और डॉ. कार्टर मेकर का कहना है। वर्तमान में डॉ. हैशे कैंसर विशेषज्ञ सलाहकार के तौर व्हाइट हाउस में, जबकि डॉ. मेकर वेटरन्स अफेर्यस विभाग में एक चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। दोनों ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार से अमेरिका में सोशल डिस्टेंसिंग नीति के जन्म और उसके खारिज होने की कहानी को साझा किया। पढ़िए डॉ. हैशे और डॉ. मेकर की जुबानी...सामाजिक दूरी के जन्म की अनकही कहानी... अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग नीति के प्रस्ताव की खिल्ली उड़ाई, कहा- घर में दुबकने से बेहतर है महामारी की दवा खोजी जाए डॉ. मेकर कहते हैं कि यह करीब 14 साल पहले की बात होगी। मैं और डॉ. हैशे वॉशिंगटन के उपनगरीय स्थित एक बर्गर शॉप में अपने कुछ सहयोगियों के सा...

86 नए पॉजिटिव केस मिले, कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर दाह संस्कार किया, ताकि राख तो नसीब हो

राजस्थान में गुरुवार को 86 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें जोधपुर में 59, जयपुर में 14, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, टोंक और कोटा में 2-2, धौलपुर और अलवर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2524 पहुंच गया। इसके साथ जयपुर में एक मौत भी सामने आई। जयपुर में चांदी की टकसाल के पास रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग की हुई। वहीं इससे पहले देररात भी मौत के 4 मामले सामने आए थे। जिसमेंतीन महिलाएं और एकपुरुष शामिल थे। कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर अंतिम यात्रा निकाली, दाह संस्कार भी किया, ताकि राख तो नसीब हो कोरोना के कहर के बीच एक झकझोर देने वाला मामला बुधवार को डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में सामने आया। 15 साल से कुवैत में व्यवसाय कर रहे होटल व्यापारी 56 वर्षीय दिलीप कलाल की कुवैत में माैत हाे गई। दो दिन रिपोर्ट के इंतजार के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर उनका शव कुवैत में ही दफनाया गया। सीमलवाड़ा निवासी दिलीप पुत्र पद्मजी कलाल को तेज बुखार आने पर कुवैत के अमीरी अस्पताल में भर्ती कराया था। 15-20 दिन से उनका इलाज चल रहा था। इधर, मृत...

बर्फबारी के कारण देश ही नहीं कश्मीर से भी कटी रहती है 40 हजार की आबादी वाली यह घाटी, 6 महीने बाद भेजे गए जरूरी सामान के ट्रक

लाइन ऑफ कंट्रोल पर बसी कश्मीर की गुरेज घाटी का कुछ हिस्सा भारत में हैं और कुछ हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा है। भारत के हिस्से वाली गुरेज घाटी बांदीपोरा जिले में आती है। आठ हजार फुट की उंचाई पर बसी यह घाटी बर्फबारी के दिनों में चारों ओर सेबर्फ के पहाड़ों से घिर जाती है। हालात यह हो जाते हैं कि हर साल छह-छह महीने तक यह कश्मीर से पूरी तरह कटी हुई रहती है। बांदीपोरा से गुरेज को जोड़ने वाला रोड करीब 86 किमी लम्बा है। इसी रास्ते पर राजदान पास आता है, जो समुद्र तल से 11 हजार 672 फीट की ऊंचाई पर है। यहां बर्फबारी के दिनों में 35 फीट तक बर्फ जमा हो जाती है। पिछले साल नवंबर में इस रोड को बंद किया गया था। पिछले हफ्ते ही (17 अप्रैल) इसे खोला गया है। तस्वीर पुराना तुलैल गांव की है। आगे किशनगंगा नदी बह रही है। नदी के किनारे रेजर वायर फेंस लगा हुआ है ताकि पाक अधिकृत कश्मीर से अवैध घुसपैठ को रोका जा सके। गुरेज घाटी की जनसंख्या करीब 40 हजार है। कश्मीर से 6 महीने तक संपर्क कट जाने के कारण यहां मार्च-अप्रैल के समय दवाईयों और खाने-पीने जैसी जरूरी चीजों की किल्लत होने लगती है। दो दिन पहले ही 25 अप्...

मनोबल और धैर्य कोरोना पर जीत के दो मजबूत हथियार; बीमारी से डरने की नहीं, बचने की जरूरत है

कोरोना बीमारी से आसानी से जीता जा सकता है, बस अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखें। डॉक्टरों की सलाह मानें, दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन और योग करें। यह कहना है कोरोना को हराने वाले आईएएस अफसर गिरीश शर्मा के। शर्मा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान, भोपाल के प्रमुख सलाहकार हैं। गिरीश शर्मा और उनके बेटे सुमर्तल शर्मा को 11 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी और वह 11 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहे। उन्होंने दैनिक भास्कर से अपने इलाज के दिनों के अनुभव पर विस्तार से बातचीत की। उनकी जर्नी कोउन्हीं के शब्दों मेंपढ़िए... आईएएस गिरीश शर्मा बताते हैं- "मैं रोज योग, प्राणायाम करता और सुबह-शाम टहलता था। कोशिश रहती थी कि जितने भी मेरे आसपास के लोग हैं, उन्हें भी योग और मेडिटेशन कराऊं। मेरा 18 साल का बेटा सुमर्तल शर्मा भी मेरे साथ ही भर्ती था। उसका समय पेंटिग्स बनाते, मोबाइल पर फिल्में देखते और दोस्तों से मोबाइल पर बात करते गुजर जाता था। मेरा कुछ पढ़ते-लिखते और ऑफिस के काम को निपटाते समय कट जाता था। कुछ काम वाट्सएप और ऑनलाइन के माध्यम से करता था। भाषाओं का शौक है...

लॉकडाउन में घर को निकले मजदूरों की कहानी, कोई 25 दिन में 2800 किमी सफर कर घर पहुंचा, तो किसी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया

देश में कोरोना के चलते अचानक लगाया लॉकडाउन प्रवासी मजदूरों पर सबसे ज्यादा भारी पड़ा है। उन्हें जब ये पता चला की जिन फैक्ट्रियों और काम धंधे से उनकी रोजी-रोटी का जुगाड़ होता था, वह न जाने कितने दिनों के लिए बंद हो गया है, तो वे घर लौटने को छटपटाने लगे। ट्रेन-बस सब बंद थीं। घर का राशन भी इक्का-दुक्का दिन का बाकी था। जिन ठिकानों में रहते थे उसका किराया भरना नामुमकिन लगा। हाथ में न के बराबर पैसा था। और जिम्मेदारी के नाम पर बीवी बच्चों वाला भरापूरा परिवार था। तो फैसला किया पैदल ही निकल चलते हैं। चलते-चलते पहुंच ही जाएंगे। यहां रहे तो भूखे मरेंगे। कुछ पैदल, कुछ साइकिल पर तो कुछ तीन पहियों वाले उस साइकिल रिक्शे पर जो उनकी कमाई का साधन था। लेकिन जो फासला तय करना था वह कोई 20-50 किमी नहीं बल्कि 100-200 और 3000 किमी लंबा था। 1886 की बात है। तारीख 1 मई थी। अमेरिका के शिकागो के हेमोर्केट मार्केट में मजदूर आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन दबाने को पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें कुछ मजदूर मारे भी गए। प्रदर्शन बढ़ता गया रुका नहीं। और तभी से 1 मई को मारे गए मजदूरों की याद में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाने ल...

जयपुर में डिलीवरी के महज 5 घंटे बाद कोरोना पॉजिटिव मां की मौत, अब 2 दिन की बच्ची परिवार के साथ क्वारैंटाइन

राजस्थान में कोरोना ने एक नवजात से मां को छीन लिया। बच्ची का जन्म रविवारको जयपुर के एक निजी अस्पताल मेंहुआ, लेकिन इसके 5 घंटे बाद ही उसकी मां की मौत हो गई। अगले दिन महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब दो दिन की बच्ची को परिवार के साथ क्वारैंटाइन किया गया है। घटनाक्रम में पिता की बेबसी कुछ ऐसी रही किसोमवार शाम को पत्नी को दफनाने के बाद उसने घर से दूध लाकर भूख से बिलख रही बच्ची को पिलाया। बच्ची के पिता शफीक ने नम आंखों के साथ भास्कर के रिपोर्टर इमरान खान से कहा, ''7 महीने पहले की ही तो बात है। उसने जब पहली दफा बताया था- गुड न्यूज आने वाली है। किलकारियों का सोच कर ही मन नाच उठा था। पहली औलाद की खुशी पत्नी राणो की आंखों में साफ चमकने लगी थी। सार-संभाल में वक्त बीता तो डॉक्टरों ने बताया कि अप्रैल के चौथे हफ्ते यानी रमजान के पाक माह में ही खुदा की नेमत बरसेगी। राणो हर दिन अल्लाह का शुक्र मनातीं। 25 अप्रैल की रात को उसे दर्द उठा तो अस्पताल ले आए।'' 'गोद में बच्ची थी और सामने बीवी की लाश' ''पहली औलाद और उस पर कोरोना के बीच मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता थ...

कोरोना वर्ल्ड वॉर-3 से कम नहीं है, हम कई चुनौतियों को पार करते आए हैं, हम इसे भी पार कर लेंगे: श्री श्री

बुधवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ‘हार्ट टू हार्ट’ सीरिज के पहले कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से बातचीत की। कार्यक्रम की शुरुआत अभिनेता इरफान खान को श्रद्धांजलि देकर की। बातचीत में काेरोना, प्रेम, रिश्ते, रूढ़ियों, आध्यात्मिकता और धर्म जैसे विषय आए। श्री श्री ने कहा कोरोना विश्वयुद्ध से कम नहीं है। पढ़िए मुख्य अंश- जौहर: आपने एक बार कहा था कि आपको दुख तभी होता है, जब दूसरों का दुख देखते हैं? श्री श्री: दुख हमारे विश्वास का कोर नहीं है। जैसे परमाणु की संरचना होती है। उसके काेर में पॉजिटिव प्रोटोन और न्यूट्रॉन होते हैं। निगेटिव पार्टिकल उसके आसपास घूमते हैं। ऐसे ही हम सब के भीतर खुशी और आनंद है। दुख इसके चारों ओर घूमता रहता है। जब हम खुद काे पहचान लेते हैं, तो पाते हैं कि दुनिया में खुशी दुख से ज्यादा है। दुख गहराई देता है। खुशी विस्तार देती है। जौहर: धर्म व अध्यात्म में क्या फर्क है। श्री श्री: आध्यात्म लोगों को जोड़ता है। हम पदार्थ और आत्मा दोनों से मिलकर बने हैं। शरीर, एम्यूनो एसिड, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन से बना है। आत्मा आनंद, उत्साह, दया, चरित्...

वैष्णोदेवी में 35 पुजारियों को अनुमति, अब बारी-बारी से पांच-पांच करते हैं पूजा; 27 किमी लंबे पूरे ट्रैक का सैनिटाइजेशन कराया

(श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश जांगिड़ की भास्कर के लिए लाइव रिपोर्ट) देश में खास श्रद्धा स्थलों में से एक है माता वैष्णोदेवी का मंदिर। जम्मू में स्थित इस शक्तिपीठ पर शीश नवाने हर साल 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों यहां सन्नाटा है। कोरोना के चलते 18 मार्च से वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित कर दी थी, लेकिन श्राइन बोर्ड जिम्मेदारी से कार्य को अंजाम दे रहा है। इसकी बागडोरश्राइन बोर्ड के सीईओ आईएएस रमेश कुमार जांगिड़ के हाथों में है। वे बाड़मेर (राजस्थान) के भियाड़ गांव के हैं। जांगिड़ ने बाड़मेर के दोस्त अली को ताजा हालात बताए। उनके मुताबिक,मंदिर में 35 पुजारियों को ही मंदिर परिसर में जाने की अनुमति है। बारी-बारी से 5-5 पुजारी आरती करते हैं। पहले पिंडी दर्शन का सीधा प्रसारण होता था। अब सुबह-शाम की आरती और लाइव दर्शन कर पा रहे हैं। मंदिर तक 27 किमी ट्रैक सहित कटरा को सैनिटाइज किया गया है। जम्मू स्थित वैष्णवी धाम, कालिका धाम और सरस्वती धाम जहां 1 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था होती है, इसे 600बेड के क्वारैंटाइन सेंटर के लिए तैयार किया गया है। आज की ताज़ा ख़बरें प...

डॉक्टर ने अपने समर्पण से कई कोरोना पीड़ितों को ठीक किया, दूसरों का दर्द देखा नहीं जाता था, आखिर में जान दे दी

(अली वाटकिंस, माइकल रोथफेल्ड) अमेरिका में कई काेरोना वायरस मरीजों का इलाज कर चुकी एक डॉक्टर ने जान दे दी। मरीजों का इलाज करते-करते वो खुद इनफेक्टेड हो गईं थीं। डॉक्टर लोर्ना एम ब्रीन की मौत दरअसल,डाॅक्टरों पर कोराेना के मानसिक असर को सामने ले आई है। डॉक्टर ब्रीन न्यूयॉर्क के प्रेस्बिटेरियन एलन अस्पताल में इमरजेंसी डिपार्टमेंट की मेडिकल डायरेक्टर थीं। 200 बेड के इस अस्पताल में 170 कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर लोर्नाकाे कोई मानसिक बीमारी नहीं थी डॉ ब्रीन के पिता डॉ फिलिप ने बताया कि लोर्ना ने कोरोना मरीजों के डरावने मंजर देखे। वो अपना काम पूरी लगन से कर रही थीं। कोरोना संक्रमण से ठीक होकर वह घर तो आ गईं, लेकिन कुछ दिनों बाद वापस अस्पताल जाने लगीं। फिर हमने उन्हें रोका और उसे चार्लोट्सविले ले आए। 49 साल की लोर्ना काे कोई मानसिक बीमारी नहीं थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि कुछ अजीब और अलग लग रहा है। वो निराश लग रहीं थीं। मुझे ऐसा लगा कि कुछ गलत हो रहा है। उन्होंनेमुझे बताया था कि मरीज अस्पताल के सामने एम्बुलेंस से उतारने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं। अस्पताल ने कहा- डॉ ल...