Skip to main content

गुजरात से 9 माह की गर्भवती 6 दिन में 196 किमी पैदल राजस्थान पहुंची, तब प्रशासन ने एंबुलेंस से घर पहुंचाया

काेराेना के कहर में ज्यादातर लोग घरों में सुरक्षित हैं। लेकिन, जाे घर से दूर हैं, वाे घर जाने के लिए कितना दर्द सहते हैं?इसकी बानगी डूंगरपूर के टामटिया गांव में देखने को मिली। गर्भवती महिला के लिए एक-एक कदम चलना मुश्किल भरा हाेता है।लेकिन, एक महिला ने 9 माह की गर्भवती होने के बावजूद 6 दिन लगातार पैदल सफर किया। साथ में पति और दो बच्चे भी थे।

इस दौरान कई चाैकियाें और प्रशासनिक अफसरों के सामने से गुजरी। लेकिन, जब मदद मिली, तब तक वो 196 किलोमीटर सफर तय कर चुकी थी।

रतलाम की है महिला
मध्यप्रदेश में रतलाम जिले के सैलाना के गांव कूपडा के लक्ष्मण भाभर, 9 माह की गर्भवती पत्नी बापूडी, 2 वर्ष की पुत्री और एक वर्ष के पुत्र के साथ अहमदाबाद से 6 दिन पहले पैदल रवाना हुए थे। ये रतनपुर बॉर्डर से डूंगरपुर होते हुए टामटिया चेक पोस्ट पर पहुंचे। तब तक ये 196 किमी का सफर तय कर चुके थे। यहां अफसरों ने इन्हें भरपेट भोजन कराया। गर्भवती की जांच एवं स्क्रीनिंग भी की गई। इसके बाद एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उनके घर पहुंचाया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राजस्थान पहुंचने के बाद फसरों ने इन्हें भरपेट भोजन कराया। गर्भवती की जांच एवं स्क्रीनिंग भी की गई। इसके बाद एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उनके घर पहुंचाया गया।


from Dainik Bhaskar /local/rajasthan/jaipur/news/9-months-pregnant-from-gujarat-reached-rajasthan-on-foot-by-196-km-in-6-days-then-the-administration-reached-home-by-ambulance-127296488.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...