Skip to main content

खेरताबाद में घटेगी गणेश प्रतिमा की ऊंचाई, हर साल यहां देश की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित होती है

कोरोनावायरस और लॉकडाउन का असर इस साल के त्योहारों पर भी पड़ने वाला है। इस साल 22 अगस्त से दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू होगा। हैदराबाद जिले में स्थित खेरताबाद का गणेश उत्सव देशभर में प्रसिद्ध है। यहां देश में सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस साल यहां गणेश उत्सव पर कोरोना का असर साफ दिख रहा है।

हैदराबाद इस समय रेड जोन में है। इस कारण यहां सख्त लॉकडाउन है।पिछले साल यहां एक करोड़ की लागत से 61 फीट ऊंची, करीब 50 टन वजनी मूर्ति स्थापित की गई थी। 2020 मेंगणेश प्रतिमा की ऊंचाई घटने की संभावनाएं बन रही हैं।

खेरताबाद में गणेश प्रतिमा की ऊंचाई कम रहेगी

चर्चा तो ये है कि अगर लॉकडाउन और कोरोना का असर थोड़ा और आगे बढ़ता है तो संभवतः यहां की परंपरा के विपरीतबहुत छोटी प्रतिमा ही स्थापित की जा सकती है। हालांकि, समिति ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन, ये तो लगभग तय है कि इस सालगणेश उत्सव का स्वरूप पिछले सालों की तरह भव्य नहीं होगा।

तीन महीने पहले होता है काम शुरू

2019 में 61 फीट ऊंची मूर्ति बनाने का काम मई में शुरू हो गया था। लॉकडाउन के कारण अभी तक मूर्ति बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। ना ही कोई अन्य काम हो पायाहै। खेरताबाद गणेश उत्सव के आयोजक एस. राजकुमार ने बताया कि गणेश उत्सव के समय जैसे हालात रहेंगे, उसके अनुसार यहां गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

लॉकडाउन के बाद गणेशोत्सव कार्यक्रम तय होगा

यहां हर साल सबसे ऊंची प्रतिमा यहां स्थापित की जाती है, लेकिन इस बार परिस्थितियां विपरीत हैं। अभी मूर्ति की ऊंचाई के संबंध में कुछ भी तय नहीं हुआ है। लॉकडाउन खुलने के बाद सारी स्थितियों पर विचार किया जाएगा और आयोजन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

60-70 हजार लोगरोज करते थे दर्शन

पिछले साल यहां गणेश उत्सव के दौरान 60-70 हजार लोग रोज दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। गणेशजी की मूर्ति खुले स्थान और ऊंचे मंच पर विराजित की जाती है। समिति के 200 से ज्यादा सदस्य भक्तों की सुरक्षा में लगे हुए थे, लेकिन इस साल कोविड-19 की वजह से हालात बदल गए हैं। शासन के नियमों के अनुसार ही गणेश उत्सव काआयोजन किया जाएगा।

1954 से हर साल गणेश उत्सव मना रहे

खैरताबाद गणेश उत्सव समिति का गठन 1954 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एस. शंकरय्या ने किया था। तब से हर साल यहां गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। एस. शंकरय्या के बाद उनके भाई एस. सुदर्शन के साथ एस. राजकुमार और उनका परिवार गणेश उत्सव का आयोजन करता है।

समिति कर रही है जरूरतमंद लोगों की मदद

खेरताबाद गणेश उत्सव समिति इन दिनों जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। एस. राजकुमार ने बताया कि समिति के सदस्य रोज सुबह-शाम करीब 600-700 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। आगे भी ये सेवा कार्य जारी रहेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
2019 में स्थापित गणेशजी की प्रतिमा। खेरताबाद में 1954 से हर साल भव्य गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Arb9WA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...