Skip to main content

अब तक 41.80 लाख संक्रमित और 2.83 लाख मौतें: लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जर्मनी में मामले बढ़े

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार 137 हो गई है। 2 लाख 83 हजार 852 की मौत हुई है। इसी दौरान 14 लाख 90 लाख हजार 590 स्वस्थ भी हुए हैं। लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक, जर्मनी में संक्रमण का रीप्रोडक्शन रेट फिलहाल 1 से बढ़कर 1.3 हो गई है यानी एक संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,67,638 80,787 2,56,336
स्पेन 2,64,663 26,621 1,76,439
ब्रिटेन 2,19,183 31,855 उपलब्ध नहीं
इटली 2,19,070 30,560 1,05,186
रूस 2,09,688 1,915 34,306
फ्रांस 1,76,970 26,380 56,038
जर्मनी 1,71,879 7,569 1,44,400
ब्राजील 1,62,699 11,123 64,957
तुर्की 1,38,657 3,786 92,691
ईरान 1,07,603 6,640 86,143

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

जर्मनी: संक्रमण काआंकड़ाबढ़ा
जर्मनी में लॉकडाउन में ढील देने के महज एक दिन बाद ही संक्रमण के मामले बढ़ते दिखे। लॉकडाउन हटाने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इससे पहले, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को 16 राज्यों के नेताओं से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन में छूट की घोषणा की थी। यहां एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 7569 की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में लॉकडाउन में छूट के बाद चर्च भी खोल दिए गए। बर्लिन के कैथेड्रल में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठे नजर आए।

अमेरिका: 24 घंटे में 776 मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में 776 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 80 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, देश मेंयहां 13 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। उधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने रविवार को कहा कि वे 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन नहीं होंगे। शुक्रवार को उनकीप्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिलीथी। इसके बाद पेंस की भी जांच की गई थी, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया था।

ब्रिटेन: 31 हजार से ज्यादा मौतें
ब्रिटेन में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक दो लाख 19 हजार 183 लोग संक्रमित हैं। यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान ज्यादा कड़े नियम नहीं रहेंगे। पीएम ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’ नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेस 1 जुलाई से खोले जा सकेंगे।

कोरोनावायरस प्रकोप के बीच लंदन में एक दीवार पर मास्क पहने युवक का चित्र बनाया गया है। ब्रिटेनदुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है।

इटली: 24 घंटे में सबसे कम मामले दर्ज
इटली में 24 घंटे में 802 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां 165 और लोगों की मौत हुई है। पिछले दो महीनों में यहां एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। इटली में अब तक 30,560 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 2 लाख 19 हजार 70 संक्रमित हैं।

इटली की सिल्विया रोमानो रोम के सियाम्पिनो सैन्य हवाई अड्डे पर अपने परिवार से मिलती। उनका 18 महीने पहले केन्या में बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था।

ब्राजील: 1.6 लाख संक्रमित

ब्राजील में मामले बढ़कर 1 लाख 62 हजार 699 हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 6760 नए मामले सामने आए हैं और 496 लोगों की मौत हुई है।शनिवार को यहां 10 हजार 611 नए मामले सामने आए थे और 730 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 61 हजार से ज्यादामरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को ब्राजील की संसद ने कोरोना से मरने वाले मरीजों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जर्मनी में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जिम में एक्सरसाइज करता युवक। यहां अब तक 1.71 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3clxVgt
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9