Skip to main content

67 हजार 161 केस: एक दिन में रिकॉर्ड 4296 संक्रमित बढ़े, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 22 हजार के पार, तमिलनाडु तीसरा सबसे प्रभावित राज्य

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या67हजार 161हो गई है। रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा4296 नए मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1943 मरीज बढ़े हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार हो गई। वहीं, तमिलनाडु में 669 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। अब तमिलनाडु 7204 मरीजों के साथ दिल्ली को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य हो गया है। गुजरात में398 संक्रमित मिले हैं। यह राज्य मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर है।

इसके अलावा दिल्ली में 381, मध्यप्रदेश में 157,राजस्थान में 106, प. बंगाल में 153, पंजाब में 61,बिहार में 62 पॉजिटिव मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हुईहै।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 मई 4296

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 22171 4199 832

गुजरात

8195 2545 493
दिल्ली 6923 2069 73
तमिलनाडु 7204 1959 47

राजस्थान

3814 2176 107
मध्यप्रदेश 3614 1676 215
उत्तरप्रदेश 3467 1653 79
आंध्रप्रदेश 1980 925 45
पंजाब 1823 166 31
पश्चिम बंगाल 1939

417

185
तेलंगाना 1196 751 30
जम्मू-कश्मीर 861 383 9
कर्नाटक 848 422 31
हरियाणा 703 300 9
बिहार 696 354 6

केरल

513

489

4
ओडिशा 377 68 3
चंडीगढ़ 173 24 3

झारखंड

157 78 3
त्रिपुरा 151 2 0
उत्तराखंड 68 46 1
छत्तीसगढ़ 59 49 0
असम 62 35 1

हिमाचल प्रदेश

55 35 3
लद्दाख 42 21 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 13 10 1

पुडुचेरी

12 8 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3614:यहां रविवार को 157 नए सामने आए। भोपाल में भाजपा के पूर्व विधायक और अब कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा संक्रमित हैं। राजधानी का जहांगीराबाद अब प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां 165 संक्रमित हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3467:यहां रविवार को 94 नए मामले सामने आए। आगरा में सबसे ज्यादा 756संक्रमित हैं। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में 79 संक्रमित हैं, इनमें सबसे ज्यादा जालौन में 30 मरीज हैं। राज्य में अब तक 1653मरीज ठीक हो चुके हैं और 79की मौत हुई है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 22171:यहां रविवार को संक्रमण के 1943केस सामने आए। यह एक दिन में सर्वाधिक है।अब तक 4199 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 800 पार हो गया है।महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि विभाग के 786 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 703 का इलाज चल रहा है। 76 ठीक हो चुके हैं और 7 की मौत हुई है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 3814:यहां रविवार को संक्रमण के 106 मामले सामने आए। जयपुर में अब तक39 सुपर स्प्रेडर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।सुपर स्प्रेडर ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वालों को कहा जाता है। इनमें डेयरी, किराना, ड्राइविंग और सब्जी व्यवसाय से जुड़े लोग प्रमुख रूप से शामिल होते हैं।
  • दिल्ली, संक्रमित- 6923:यहां रविवार को संक्रमण के 381 मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका दिल्ली मध्यहै। यहां कोरोना के 184 मरीज हैं। सबसे कब प्रभावित पूर्वोत्तर दिल्ली है। यहां 25 मरीज हैं। शहर में अब तक 2069 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 73 की मौत हो चुकी है।

बीएसएफ में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण

बीते 24 घंटे में आईटीबीपी के 56 और बीएसएफ के 18 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आईटीबीपी के सभी 156 पॉजिटिव केस दिल्ली मेंहैं। बीएसएफ में संक्रमित मिले 2 जवान दिल्ली और 16 त्रिपुरा से हैं। इसी के साथ सीमा सुरक्षा बल में कोरोना मरीजों की संख्या 276 हो गईहै।

पुणे के इंस्टीट्यूट ने स्वदेशी टेस्टिंग किट बनाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने बताया कि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने पहली स्वदेशी कोरोना एंटीबॉडी टेस्टिंग किट तैयार करने में कामयाबी हासिलकर ली है।इससे कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि10 राज्यों में पिछले 24 घंटे में कोई नया केस नहीं मिला है। 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में तो शुरू से अभी तक एक भी संक्रमित नहीं मिला। देशभर में 4362 कोविड सेंटर हैं, यहां कम या बहुत कम लक्षण वाले 4 लाख 46 हजार 856 मरीजों को रखा जासकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127290559.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका में 14 साल पहले दो वैज्ञानिकों ने पहली बार बुश सरकार के सामने सोशल डिस्टेंसिंग नीति बनाने का प्रस्ताव रखा था, पर अधिकारियों ने खिल्ली उड़ा दी थी

एरिक लिप्टन और जेनिफर स्टीनहाऊर. कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अब तक 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यदि 14 साल पहले कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग कानून (फेडरल पॉलिसी) के प्रस्ताव को खारिज न किया जाता तो...इस मौत की त्रासदी को रोका जा सकता था। ऐसा (उपरोक्त बातें) अमेरिका के दो वरिष्ठ सरकारी चिकित्सक डॉ. रिर्चड हैशे और डॉ. कार्टर मेकर का कहना है। वर्तमान में डॉ. हैशे कैंसर विशेषज्ञ सलाहकार के तौर व्हाइट हाउस में, जबकि डॉ. मेकर वेटरन्स अफेर्यस विभाग में एक चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। दोनों ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार से अमेरिका में सोशल डिस्टेंसिंग नीति के जन्म और उसके खारिज होने की कहानी को साझा किया। पढ़िए डॉ. हैशे और डॉ. मेकर की जुबानी...सामाजिक दूरी के जन्म की अनकही कहानी... अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग नीति के प्रस्ताव की खिल्ली उड़ाई, कहा- घर में दुबकने से बेहतर है महामारी की दवा खोजी जाए डॉ. मेकर कहते हैं कि यह करीब 14 साल पहले की बात होगी। मैं और डॉ. हैशे वॉशिंगटन के उपनगरीय स्थित एक बर्गर शॉप में अपने कुछ सहयोगियों के सा...

1967 के बाद से भारत-चीन सीमा पर एक भी गोली नहीं चली, 1986 के 27 साल बाद 2013 से फिर होने लगे विवाद

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन, चीन से जुड़े मामलों के डिफेंस एक्सपर्ट हैं, वह नेशनल सिक्योरिटी एडवायजरी बोर्ड के मेंबर और सेंटर फॉर कंटेमपररी चाइना स्टडीज के डायरेक्टर जनरल भी हैं। नई दिल्ली. 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध से लेकर 2013 तक भारत-चीन सीमा पर सिर्फ दो ही बड़ी घटनाएं घटीं थी। एक 1967 में नाथुला में और एक 1986 में समदोरांग में। 27 साल बाद 2013 में भारत और चीन की सेना ने दौलत बेग ओल्डी सेक्टर और एक साल बाद चुमार में एक दूसरे को घूरकर देखा था। फिर 2017 में डोकलाम वाली घटना हुई। डोकलाम वाली घटना के दौरान ही पैंगॉन्ग लेक में दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के दौरान स्थति पथराव तक की बनी थी। भारत-चीन सीमा के कई इलाकों को दोनों पक्षों ने विवादास्पद और संवेदनशील माना है। और यहीं झड़प होती रही है। 2007 से सिक्किम में कुछ मसले सामने आने लगे हैं। चीनी सेना ने नवंबर 2007 में जनरल एरिया डोकाला में अस्थाई बंकर तोड़ डाले थे। इसके बाद नॉर्थ सिक्किम का एक छोटा सा ‘फिंगर एरिया’ दोनों सेनाओं के लिए गले की हड्‌डी बन गया। डोकलाम मामले के बाद ही वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष...

ट्रैवल इंडस्ट्री की मुर्दानगी ऐसी कि पर्यटन को उकसाने वाले ही अब लोगों को स्टे-होम का पाठ पढ़ाने को मजबूर हैं

कोरोनावायरस पैंडेमिक से ज़माने भर में सफरबाज़ों की दुनिया उलट-पुलट हो गई है। ट्रैवल इंडस्‍ट्री में हड़कंप है, सफर बिखर गए हैं और मंज़िलों पर सन्‍नाटा है। सीज़न में फुल की तख्‍़ती लगाए एयरबीएनबी, होटल-होमस्‍टे वीरान हैं; वॉटर-पार्क, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर, म्‍युज़‍ियम, गैलरियां, कैथेड्रल, मंदिर-मस्जिद, मकबरे, कैफे, बार, रेस्‍टॉरेंटों में मुर्दानगी छायी है। डिज्‍़नीलैंड ने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है, पर्यटन को उकसाने वाले ही अब लोगों को #स्‍टेहोम #ट्रैवलटुमौरो का पाठ पढ़ाने की मजबूरी से गुजर रहे हैं। वर्ल्‍ड ट्रैवल एंड ट‍ूरिज्‍़म काउंसिल ने आखिरकार वो बम गिरा ही दिया जिसका अंदेशा था। डब्ल्यूटीटीसी के मुताबिक, कोरोनावायरस पैंडेमिक के चलते दुनियाभर में ट्रैवल इंडस्‍ट्री से जुड़ी करीब 10 करोड़ नौकरियां जा सकती हैं और इनमें साढ़े सात करोड़ तो जी20 देशों में होंगी। यानी भारत के पर्यटन उद्योग पर भी भारी खतरा है। डब्‍ल्‍यूटीटीसी की अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी ग्‍लोरिया ग्‍वेवारा ने कहा, ‘हालात बहुत कम समय में और तेजी से बिगड़े हैं। हमारे आंकड़ों के मुताबिक, ट्रैवल एं...

रथयात्रा पर सस्पेंस, लॉकडाउन बढ़ा तो टूट सकती है 280 साल की परंपरा या बिना भक्तों के निकलेगी रथयात्रा

लगभग 280 साल में ये पहला मौका होगाजब कोरोना वायरस के चलते रथयात्रा रोकी जा सकती है। ये भी संभव है कि रथयात्रा इस बार बिना भक्तों के निकले।हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। 3 मई को लॉकडाउन के दूसरे फेज की समाप्ति के बाद ही आगे की स्थिति को देखकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। 23 जून को रथ यात्रा निकलनी है। अक्षय तृतीया यानी 26 अप्रैल से इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। मंदिर के भीतर ही अक्षय तृतीया और चंदन यात्रा की परंपराओं के बीच रथ निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर के अधिकारियों और पुरोहितों ने गोवर्धन मठ के शंकराचार्य जगतगुरु श्री निश्चलानंद सरस्वती के साथ भी रथयात्रा को लेकर बैठक की है, लेकिन इसमें अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। नेशनल लॉकडाउन के चलते पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से पुरी मंदिर बंद है। सारी परंपराएं और विधियां चुनिंदा पूजापंडों के जरिए कराई जा रही है। गोवर्धन मठ (जगन्नाथ पुरी) के शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी निश्चलानंदजी सरस्वती ने मंदिर से जुड़े लोगों को सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए रथयात्रा के लिए निर्णय लेने की सलाह दी है। मठ का मत ही इसमें सबस...

आंखों से भी शरीर में पहुंच सकता है कोरोनावायरस और आंसू से भी संक्रमण का खतरा; अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया दावा

कोरोनावायरस आंखों से भी शरीर में पहुंच सकता है और आंसुओं के जरिएभीसंक्रमण फैल सकता है। यह दावा अमेरिका की प्रतिष्ठितरिसर्च यूनिवर्सिटी जॉन्स हॉपकिन्सके शोधकर्ताओं ने किया है। उनका कहना है किएसीई-2 नाम के एंजाइमरिसेप्टर की मदद से कोरोनवायरस शरीर की कोशिकाएं को जकड़कर इंसान की आंख सेभीप्रवेश कर सकता है। नई रिसर्च के नतीजोंमें सामने आया है कि फेफड़ों, श्वसन मार्गऔर दूसरे अंगों की तरह आंखों में भी ACE-2 रिसेप्टर का निर्माण होता है। इनकी मदद से कोरोना का Sars-CoV-2शरीर में पहुंच सकता है। अगर संक्रमित मरीज केखांसनेया थूकनेके ड्रॉपलेट्स आंखों तक पहुंचते हैं तो भीकोरोना संक्रमण फैलने का खतरा होसकता है। कंजेक्टिवाइटिस की वजह बन सकता है कोरोना रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 आंखों की प्रचलित बीमारीकंजेक्टिवाइटिस की वजह भी सकता है। 30 फीसदी मरीजों में भी ऐसे लक्षण पाए गए हैं। जब आंखों में सूजन आती है और वे लाल हो जाती हैं। कोरोनावायरस श्वसन मार्गसे भीआंखों तक पहुंच सकता है और ऐसीस्थिति बीमारी को और भी गंभीर बना देती है। हाईबीपी और डायबिटीज के मरीजों को खतरा अधिक शोधकर्ताओं के मुताबिक, डाय...

पान मसाला, च्यूइंगम के उत्पादन और बिक्री पर रोक; गृह मंत्रालय ने कहा- नई गाइड लाइन 4 मई से लागू होंगी, जल्द ऐलान किया जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्रालय में बुधवार शाम देश में कोरोना के हालात पर रिव्यू मीटिंग हुई। इसके बाद मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पान मसाला और च्यूइंगम के उत्पादन और बिक्री पर अगले आदेश तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन से काफी फायदा मिला और स्थिति सुधरी। यह लाभ जारी रहे। लिहाजा, 3 मई तक गाइडलाइंस के पालन पर पैनी नजर रखी जाएगी। नए दिशा निर्देश 4 मई से लागू होंगे। इनमें कई जिलों को राहत दी जा सकती है। इस बारे में जानकारी कुछ दिनों में दी जाएगी।” देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार 062 हो गई है। बुधवार को मध्यप्रदेश में 94, आंध्रप्रदेश में 73,राजस्थान में 29, पश्चिम बंगाल में 28, उत्तरप्रदेश में 20,बिहार में 17, चंडीगढ़ में 11, केरल में 10,कर्नाटक में 9और ओडिशा में 4 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 31 हजार 787 संक्रमित हैं। इनमें से 22 हजार 982 का इलाज चल रहा है, 7796 ठीक हुए हैं और 1008 की मौत हुई है। 5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए दिन मामले 28 अ...

नेतन्याहू आज पांचवीं बार पीएम बनेंगे; गठबंधन सरकार के दोनों नेता भारत समर्थक

कोरोनावायरस के संकट के बीच बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर इजराइल केप्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों और तीन बार चुनावों में बहुमत न मिलने के बावजूद उन्होंने राजनीतिक गठजोड़ से पीएम पद पा लिया।इसके लिए उन्होंने अपने विपक्षी बेनी गांत्ज से हाथ मिलाया है। बीबीसी से बातचीत में इजराइल के राजनीतिक विश्लेषक योहानन प्लेसनेर ने इस डील को 'लोकतांत्रिक युद्धविराम' बताया था। नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल कैमिस्ट्री काफी मजबूत मानी जाती है। बेनी गांत्ज भी कई बार भारत को मजबूत लोकतंत्र और उभरती हुई ताकत करार दे चुके हैं। नेतन्याहूलगातार चौथी बार प्रधानमंत्री दोनों नेता कह रहे हैं कि कोरोना काल में देश को स्थिर सरकार की जरूरत है, लिहाजा गठबंधन जरूरी है। एक साल में तीन आम चुनाव हो चुके हैं। दो गठबंधन थे।नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और गांत्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी में से किसी को भीबहुमत नहीं मिल पाया। अब दोनों मिलकर सरकार बना रहे हैं। नेतन्याहू पांचवीं बार देश की बागडोर संभालेंगे। हालांकि, उनका यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा। गठबंधन सरकार और शर्तें नेतन्याहू और ग...

अमेरिका: डॉक्टर भी रो देते हैं, जब मरीज आखिरी बार परिवार से वीडियो कॉलिंग पर बात करता है

अमेरिका के अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। कई लोग स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं, लेकिन दिल तब रोता है, जब सामने किसी युवा मरीज की जान जाते देखते हैं। अस्पताल के पीछे शवों को ले जाने के लिए बड़े-बड़े ट्रॉले खड़े हैं। लगता है, मरीज को उस ओर न जाने दें, किसी तरह ठीक कर अस्पताल के आगे के रास्ते से घर भेजें। मौत के चंद मिनट पहले मरीज की परिजन से वीडियो कॉल लगाकर बात कराते हैं। एक केस भूल नहीं पाते कि दूसरा सामने आ जाता है। पिछले हफ्ते 31 साल के एक युवक की मौत से पहले उसकी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे से वीडियो कॉल पर बात कराई थी। वह दृश्य चाहकर भी नहीं भूल पाता हूं। यहां कई मरीज किताब पढ़ते हैं। टैब पर गेम्स खेलते हैं। कुछ लोग सुडोकू भी खेलते हैं। यहां ज्यादा संक्रमण की वजह लॉकडाउन में देरी है मार्च के पहले हफ्ते में अमेरिका ने कोरोना संक्रमण को कम्युनिटी ट्रांसमिशन मान लिया था। वैसे यहां ज्यादा संक्रमण की वजह लॉकडाउन में देरी है। कम उम्र के लोगों की मौत का बड़ा कारण मोटापा है। इधर वैज्ञानिकों ने ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है, जिसमें मुंह से लार लेकर आरटी-पीसीआर जांच की जा सकेगी। अब संदिग्ध ...

खेती की जमीन बचाना जरूरी, शहरों में 50 मंजिला इमारतें बनाएं; रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट भी वर्टिकल बनाने की सोचें

दुबई की गगनचुंबी इमारत 23 मरीना, साइबर सिटी गुड़गांव समेत दुनिया की कई मशहूर इमारतें डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट और पद्मभूषण से सम्मानितहाफिज कॉन्ट्रैक्टर का मानना है कि कोरोना संक्रमण काल के बाद अब वक्त आ गया है कि हम खाद्यान्न सुरक्षा के लिए जमीन बचाएं, वर्टिकल रेलवेस्टेशन और एयरपोर्ट बनाने की सोचें। इससे जमीन की बर्बादी नहीं होगी, लागत में कमी आएगी और पर्यावरण भी सुधरेगा। उनसे बातचीत के संपादित अंश... सवाल: कोरोना के बाद अब देश-दुनिया में क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे? - कोरोनावायरस स्थायी रूप से रहेगा, ऐसा नहीं है। कई बार हम भविष्य के बारे में अधिक सोच लेते हैं। कोरोना के दौरान और उसके खत्म होने के बादचार-पांच महीने के लिए परेशानी आ सकती है। जब तक वैक्सीन नहीं है, तब तक इसका डर रहेगा। सवाल: घरों के बाहर और अंदर किस तरह की तकनीक अब डिजाइन के साथ जरूरी होगी? - अभी शहरों में घर एक-दूसरे से चिपके हुए होते हैं। कुछ मंजिलों की बिल्डिंग होती है। नई-नई सोसायटी भी 12-13 मंजिल की होती है और शहर फैलते जातेहैं। अब तय करना होगा कि एक हद के बाद शहर का विस्तार नहीं होगा। हमें कानून में बदलाव...

87 नए पॉजिटिव केस मिले, कोटा के जेकेलोन अस्पताल की पांच संक्रमित महिलाओं के नवजात पहली रिपोर्ट में निगेटिव

लॉकडाउन फेज 3 के दसवें दिन राजस्थान में कोरोना के 87 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 32, पाली में 24, उदयपुर में 12, राजसमंद में 7, सवाई माधोपुर में 5, कोटा में 3, बांसवाड़ा, टोंक, नागौर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4213 पहुंच गया। कोटा केजेकेलोन की पांचों संक्रमित महिलाओं के नवजात पहली रिपोर्ट में निगेटिव जेकेलोन अस्पताल की पांचों संक्रमित महिलाओं के नवजात बच्चे पहले कोरोना टेस्ट में निगेटिव आए हैं। इन बच्चों को परिवार की महिलाओं के साथ अलग से नए अस्पताल के कमरों में रखा गया है। पॉजिटिव वार्ड में एडमिट इनकी मां से इन्हें दूर रखा गया है। अस्पताल का स्टाफ इन बच्चों तक मां का दूध पहुंचा रहा है। इन बच्चों को लेकर हर कोई आशंकित था, क्योंकि डिलीवरी के बाद इन बच्चों ने मां का दूध तो पीया ही था, बल्कि कई घंटों तक मां के साथ रहे थे। प्रभारी डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञ नियमित देख रहे हैं, वे स्वस्थ हैं। अब अगले 24 से 48 घंटे में इनके दाेबारा सैंपल कराए जाएंगे। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो इन्हें डिस्चार्ज भी किया जा ...