Skip to main content

सुप्रीम कोर्ट में अर्णब गोस्वामी की याचिका की सुनवाई जारी, 2 मई को मुंबई में दायर नई एफआईआर खारिज करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में आज रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णबगोस्वामी की याचिका पर सुनवाई जारी है। अर्णब ने याचिका मेंमुंबई में 2 मई को दायर नई एफआईआर को खारिज करने कीमांग की है। अर्णब की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पैरवीकर रहे हैं। अर्णब पर पालघर मॉब लिंचिंग मामले में सोनियागांधी के खिलाफ टिप्पणी कर उनकी मानहानि करने का आरोपहै। अर्णब के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में शिकायतें दर्ज हुईथीं।

अर्णब ने सोनिया के खिलाफ क्या कहा था?
महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो संतों और उनके ड्राइवर की हत्याके मामले में अर्णब ने 16 अप्रैल को टीवी शो में कांग्रेस नेताआचार्य प्रमोद कृष्णन से कहा था कि अगर किसी पादरी कीहत्या होती तो आपकी पार्टी और आपकी पार्टी की ‘रोम से आईहुई इटली वाली’ सोनिया गांधी बिलकुल चुप नहीं रहतीं। अर्णब नेकहा, ‘‘सोनिया गांधी तो खुश हैं। वे इटली में रिपोर्ट भेजेंगी किदेखो, जहां पर मैंने सरकार बनाई है, वहां पर हिंदू संतों को मरवारही हूं। वहां से उन्हें वाहवाही मिलेगी। लोग कहेंगे कि वाह,सोनिया गांधी ने अच्छा किया। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।क्या उन्हें लगता है कि हिन्दू चुप रहेंगे? आज प्रमोद कृष्णन कोबता दिया जाना चाहिए कि क्या हिंदू चुप रहेंगे? पूरा भारत भीयही पूछ रहा है। बोलने का समय आ गया है।’’

पुलिस पूछताछ के बाद अर्णब ने कहा कि मैंने पुलिस के सामनेअपना पक्ष रखा, पुलिस इससे संतुष्ट थी। तथ्य और सबूत पेशकर दिए हैं, हकीकत सामने आ जाएगी। हम पर कोई दबाव नहींहै।

अर्णब की गिरफ्तारी पर 3 हफ्ते की रोक
शीर्ष अदालत 24 अप्रैल को अर्णब की गिरफ्तारी पर 3 हफ्ते कीरोक लगाई थी। उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश औरझारखंड में भी मामले दर्ज हुए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पुलिस पूछताछ में अर्णब में कहा था कि मैंने सभी तथ्य और सबूत सामने रख दिए हैं, सच्चाई सामने आ जाएगी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar /national/news/hearing-of-arnab-goswamis-plea-in-supreme-court-continues-demand-for-dismissal-of-new-fir-filed-in-mumbai-on-may-2-127290884.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...