Skip to main content

सेंसेक्स 196 अंक और निफ्टी 27 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.13% गिरावट के साथ हुआ बंद

सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 196.52 अंक ऊपर और निफ्टी 27.70 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 358.83 अंक ऊपर और निफ्टी 107.5 पॉइंट ऊपर खुला था। हालांकि, पहले घंटे की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 4 बार नीचे गिरा। करीब 12:40 PM के बाद बाजार में फिर से तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 371.44 अंक ऊपर 32,114.52 पर और निफ्टी 98.60 पॉइंट ऊपर 9,380.90 पर बंद हुए थे।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए
मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 32.23 अंक नीचे 24,101.60 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी गिरावट के साथ 122.43 अंक नीचे 8,607.73 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 15.09 पॉइंट नीचे 2,863.39 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.59 फीसदी बढ़त के साथ 16.62 पॉइंट ऊपर 2,826.64 पर बंद हुआ। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,324 हो गई है। इनमें 22,569 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 7,747 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,008 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,138,115 हो चुकी है। इनमें 217,970 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 955,176 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 59,266 हो चुकी है।

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक को वित्तीय वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 1,387.78 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। हालांकि उसके लिए राहत की बात यह रही है कि ग्रॉस एनपीए और नेट एनपीए में इस दौरान कमी आई है।

09:34 AM बीएसई के 23 में से सिर्फ 2 सेक्टर में गिरावट है, अन्य सभी सेक्टर में बढ़त बनी है।

09:31 AM बीएसई के 32 में से सिर्फ एक इंडेक्स में गिरावट है, अन्य सभी इंडेक्स में बढ़त बनी है।

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 23 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

09:15 AM सेंसेक्स 180.18 अंक ऊपर 32,294.70 पर और निफ्टी 56.70 पॉइंट ऊपर 9,437.60 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 32.23 अंक नीचे 24,101.60 पर बंद हुआ।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंगलवार को 371 अंक ऊपर बंद हुआ बाजार आज 196 अंक की बढ़त के साथ खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f4UND0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9