Skip to main content

सिंगापुर के शोधकर्ताओं का आकलन- दुनिया से 100% कोरोनावायरस का खात्मा इस साल 9 दिसंबर तक, भारत में 26 जुलाई तक समाप्त होगा

रिसर्च डेस्क. कोरोनावायरस से दुनिया त्राहीमाम कर रही है। अब तक दो लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। आधी आबादी घरों में कैद है। इस सबके बीच कुछ देशों में लॉकडाउन में ढील भी दी जा रही है। लेकिन लोगों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कोरोना से दुनिया को मुक्ति कब मिलेगी? लॉकडाउन पूरी तरह खत्म कब होगा? हम पहले जैसी जिंदगी फिर से कब जी पाएंगे? इन्हीं सवालों के बीच में सिंगापुर से एक उम्मीदों वाली खबर आई है।
सिंगापुर यूनिवर्सिटि ऑफटेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के शोधकर्ताओं ने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ड्रिवेन डाटा एनालिसिस के जरिए बताया है कि दुनिया से कोरोनावायरस कब तक खत्म हो जाएगा। अध्ययन के मुताबिक दुनिया के सभी देशों से कोरोना का अंत 9 दिसंबर 2020 तक हो जाएगा। भारत से यह पूरी तरह 26 जुलाई तक खत्म हो जाएगा। अमेरिका में 27 अगस्त तक खत्म होने का अनुमान है। इसी तरह स्पेन में 7 अगस्त तक और इटली में 25 अगस्त तक पूरी तरह से कोरोना सामाप्त होगा।


शोधकर्ताओं के मुताबिक कोरोना खत्म होने के तीन अनुमानित समय, पर थोड़ा-बहुत बदलाव भी संभव
शोधकर्ताओं ने इस महामारी के समाप्त होने के तीन अनुमानित समय बताए हैं। इसके मुताबिक कोरोना 97 फीसदी तक कब खत्म होगा, 99 फीसदी और फिर 100 फीसदी तक कब खत्म होगा। इसे ग्राफ के जरिए समझाया है। दुनिया के हर देश से कोरोना खत्म होने का संभावित समय भी बताया है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया है कि उनके अनुमान की समय सीमा में थोड़ा-बहुत परिवर्तन संभव है। क्योंकि अनुमान के मुताबिक चीन में कोरोना खत्म होने का समय 9 अप्रैल 2020 बताया गया था। इसी दिन चीन ने वुहान में लॉकडाउन को खोला था। हालांकि चीन में अभी भी कुछ मामले आ रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या ज्यादा नहीं है।


दुनिया से कोरोना के 97% केस 30 मई तक और 99% मामले 17 जून तक समाप्त हो जाएंगे
शोधकर्ताओं ने यह आकलन दुनियाभर में रोजाना कोरोना के आने वाले नए केस, मौतों और ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर किया है। इसके मुताबिक दुनिया से कोरोना के 97% केस 30 मई तक, 99% केस 17 जून तक और 100% मामले 9 दिसंबर 2020 को समाप्त हो जाएंगे। भारत से कोरोना के 97% केस 22 मई तक, 99% केस 1 जून और 100% मामले 26 जुलाई 2020 तक समाप्त हो जाएंगे। अगर बात अमेरिका की करें, तो यहां पर कोरोना के 97% केस 12 मई तक, 99% केस 24 मई तक और 100% केस 27 अगस्त 2020 तक खत्म होने का अनुमान है।

  • ग्राफ के जरिए समझिए कि दुनिया और 10 प्रमुख देशों में कोरोना के अंत का अनुमानित समय क्या है-



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus End Date In India | When Will Coronavirus End Date In India USA China Italy and World as Per Singapore University


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W5CWTw
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

किसान दादा का दर्द देख 9 साल के बच्चे ने बनाया टिकटॉक वीडियो, मासूमियत भरी आवाज में वह बोला- देखो, गेंदा कैसे फेंकना पड़ रहा है

कुणाल की उम्र नौ साल है और वो मेरठ जिले के लावड कस्बे में रहते हैं। उनके दादा छेद्दा सिंह एक किसान हैं और बीते कई साल से गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल जब लॉकडाउन के चलते छेद्दा सिंह की फूलों की सारी फसल बर्बाद होने लगी तो कुणाल ने अपने दादा की मदद के लिए एक बेहद मासूम प्रयास किया। कुणाल ने एक बर्बाद होते फूलों का एक वीडियो बनाया और टिकटॉक पर इसे साझा करते हुए कहा, ‘देखिए भाइयों देखिए। किसानों को खेत से बाहर कैसे फेंकना पड़ रहा है गेंदा। किसानों का कोरोना वायरस की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसीलिए इस वीडियो को लाइक और शेयर करके आगे बढ़ाएं।’ भरपूर मासूमियत और बेहद उत्साह के साथ कुणाल बताते हैं कि उनका ये वीडियो अब तक 125 लोगों ने देख लिया है। यह पूछने पर कि उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, ‘ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि कोरोनावायरस के कारण किसानों को कितना नुकसान हो रहा है।’ जिस नुकसान का जिक्र कुणाल कर रहे हैं उसकी मार इन दिनों मेरठ की सरधना तहसील के सैकड़ों किसान झेल रहे हैं। यहां लावड कस्बे में सब्जियों और फूलों की अच्छी...

The mystery of the 'blue monkeys' in ancient Grecian frescoes, solved

via World news – breaking news, videos and headlines - CNN https://ift.tt/3ejZ05j

पहली बार ऐसा होगा जब घर पर ही पढ़ी जाएंगी नमाज, चांद दिखने पर 24 या 25 मई को मनेगी ईद

कल यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है। 23 अप्रैल को साउदी अरब में चांद दिखने पर वहां रमजान महीना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिमपहली बार तरावीह की नमाज घरमें ही अदा करेंगे। तरावीह रमजान में पढ़ी जाने वाली खास नमाज को कहते हैं।सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना बंद कर रखा है। इस कारण वहांउमराह के लिए भी लोग नहीं जा सकेंगे। जून-जुलाई में हज के निरस्त होने की भीआशंका है। 25 अप्रैल यानी आज से एक महीने तक रोजे रखकरपांचवक्त की नमाज व तरावीह घर पर ही पढ़ी जाएंगी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मसजिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगी है। इस महीने रोजेदार करीब 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर इबादत करेंगे। रमजान के खास दिनशब-ए-कद्र 20 मई को औररमजान का अलविदा जुमा 22 मई को रहेगा। चांद दिखने पर ईद-उल-फितर 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। तीस दिन तक अदा की जाएगी तरावीह की नमाज हर मुसलमान को दिन में 5 बार नमाज पढ़ने का नियम है, लेकिन रमजान में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। छठी नमाज रात में होती है, इसे ही तरावीह कहा जाता है। इस नमाज में हर ...

कोरोना के इलाज के लिए मलेरिया की दवा की मांग बढ़ी, भारत इसका सबसे बड़ा सप्लायर, हर महीने बना सकता है 30 करोड़ टैबलेट्स

दुनिया कोरोनावायरस संकट से जूझ रही है। कोराेना के खिलाफ कोई कारगर दवा अभी तक नहीं है।ऐसे में सिर्फ एक दवा हाइड्रोक्सी-क्लोरो-क्विन (एचसीक्यू) की सबसे ज्यादा चर्चा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति की मांग पर बैन हटाया गया। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया के कई देश भारत से इस दवा की मांग कर रहे हैं। यह दवा कोरोना की नहीं, बल्कि मलेरिया की है। शुरुआती स्तर पर अभी तक कोरोना के संक्रमण और लक्षणों को कम करने में इसे सबसे ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि,शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह दवा किसको और कितनी देनी है, इस बारे में वह कोई अनुशंसा नहीं करता है। साथ ही यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई न ली जाए। पिछले 76 साल से भारत में एंटी मलेरिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार में उपयोग की जा रही इस दवाई की अचानक से बाजार में किल्लत हो गई है। सबसे पहले बड़े पैमाने पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस दवा का उपयोग हुआ था। यह टैबलेट मूल रूप से इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। भारत ने 13 देशों के लिए अपना...

लॉकडाउन से गंगा में मानव मल की मात्रा लक्ष्मण झूले के पास 47 और हरिद्वार में 25 प्रतिशत कम हुई

इन दिनों गंगा-यमुना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। सुखद आश्चर्य के साथ लोग इन वीडियो में बता रहे हैं कि कैसे देश भर में हुए लॉकडाउन के बाद इन नदियों का पानी स्वतः ही बेहद साफ नजर आने लगा है। दिल्ली तक आते-आते जो यमुना पूरी तरह से गंदा नाला दिखने लगती है, इन दिनों फिर से नदी लगने लगी है। ऐसे ही गंगा भी इन दिनों इतनी साफ लगने लगी है कि ऋषिकेश-हरिद्वार तक तो उसके पानी को पीने योग्य बताया जाने लगा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्ट बताती है कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में इन दिनों गंगा के पानी में फ़ीकल कॉलिफोर्म (मानव मल) की मात्रा में 47 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं ऋषिकेश में बैराज से आगे यह कमी 46 प्रतिशत, हरिद्वार में बिंदुघाट के पास 25 प्रतिशत और हर की पौड़ी पर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है लॉकडाउन के दौरान हर की पौड़ी पा गंगा का पानी ‘क्लास-ए’ स्तर का हो चुका है। यानी इसे ट्रीट किए बिना ही सिर्फ़ क्लॉरिनेशन करके भी पिया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल बेहद प्रासंगिक लगता है कि गंगा-यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो चुक...

Companies badly hit by coronavirus COVID-19 pandemic targets of foreign takeovers, says Rahul Gandhi

via Google News https://ift.tt/3eiFzd9