Skip to main content

दुनिया में ताइवान की बढ़ती साख से चीन परेशान, प्रतिबंधों की धमकी दे रहा; 2.40 करोड़ की आबादी वाला देश अमेरिका, इटली को मास्क दान कर रहा

जेवियर सी हर्नांडेज/क्रिस हॉर्टन.दुनियाभर के तमाम देशों में जब लॉकडाउन है। ऐसे वक्त में करीब 2.40 करोड़ की आबादी वाले ताइवान में बेसबॉल गेम सीजन जारी है। यह छोटा सा आइलैंड महामारी के बीच दूसरे देशों की मदद करने के लिए भी आगे आया है। अमेरिका, इटली जैसे देश ताइवान से ‘मेड इन ताइवान’ लिखे मास्क प्राप्त कर रहे हैं।

अमेरिका और यूरोप के अधिकारियों ने ताइवान द्वारा एक करोड़ से ज्यादा मास्क दान करने पर तारीफ की है। बिल गेट्स, बारबरा स्ट्रीसेंड जैसे बिजनेसमैन, सेलेब्स और राजनेताओं ने कोरोना से लड़ाई में ताइवान की काफी तारीफ कर रहे हैं।

वैश्विक महामारी के बीच दुनिया में ताइवान की साख बढ़ रही

ताइवान में कोरोनावायरस के अब तक 429 मामले आए हैं। 275 ठीक हो चुके हैं। जबकि 6 लोगों की जान जा चुकी है। वैश्विक महामारी के बीच दुनिया में ताइवान की साख बढ़ रही है। इससे चीन परेशान हो रहा है और ताइवान पर प्रतिबंधों की धमकी दे रहा है।


चीन नेआर्थिक सजा देने की धमकी दी

महामारी के बीच भी चीन ताइवान के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। वो लगातार ताइवान के तटीय इलाकों में अपने युद्धपोत भेज रहा है। इससे पहले चीन के कुछ समीक्षकों ने आर्थिक सजा देने की भी धमकी दी है। चीनी अधिकारियों ने आरोप लगाए हैं कि ताइवान वैश्विक संगठनों में अपनी भागीदारी के लिए राजनीतिक दांव-पेंच लगा रहा है।

चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बीजिंग में हुई कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह हरकत कभी सफल नहीं होगी। ताइवान में भी कुछ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बीजिंग आइलैंड के साथ व्यापार पर कड़ी पाबंदियां लगाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ताइवान की ओर से भेजे गए ‘मेड इन ताइवान’ मेडिकल इक्विपमेंट।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aFtbRa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

मुश्किल वक्त में मां ही सबसे मजबूत साबित होती है, कोरोना फैला और हिम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो बच्चों की ताकत बनकर लड़ीं दुनियाभर की माएं

सबसे पहले बात चीन के वुहान में हुई एक स्टडी की। जामा पीडिएट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में 33 बच्चे संक्रमित मां से पैदा हुए थे। जिनमें से तीन को छोड़कर सभी स्वस्थ्य थे। जो तीन संक्रमित थे उनमें से 2 बच्चे 6 दिन के होने से पहले ही ठीक भी हो गए थे। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए क्योंकि वुहान वह जगह है जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई। और वहां की ये रिसर्च बताती है कि मां मुश्किल वक्त में मजबूत साबित होती है। और अपनी हिम्मत से बच्चों की सुरक्षा करती है। मेडिकल साइंस ये बात माने या न माने ये तस्वीरें यही कहानी कह रही हैं... तस्वीर वियतनाम के हनोई शहर की है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए शील्ड पैक कर दिया है। यहां अब तक कोरोना के सिर्फ 288 मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना ने अब तक किसी की जान नहीं ली। तस्वीर इंडोनेशिया के जावा शहर की है, जिसे 1 अप्रैल को खींचा गया था। इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, वो हैं 35 साल की युका, जो अपने 12 दिन के बेटे को गोद में खिला रही हैं। कोरोना की वजह से इंडोनेशिया के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सा...